Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:05 AM IST

क्या होती है डे और नाइट क्रीम? जानें दोनों के बीच का बड़ा अंतर

वैसे तो क्रीम के कई प्रकार होते हैं, लेकिन डे क्रीम और नाइट क्रीम सबसे मुख्य मुख्य होती है। जिस तरह इनके नाम अलग अलग हैं उसी तरह काम भी अलग हैं। कुछ लोगों को इनके बीच का अंतर ही समझ नहीं आता है। 
Updated:- 2019-08-30, 17:35 IST
know difference between day cream and night cream main

मेकअप करना हर लड़की को पसंद भी होता है और यह उसका हक भी है। क्रीम के बिना मेकअप अधूरा है। आप चाहे किसी भी तरह का मेकअप करें उसके लिए क्रीम सबसे जरूरी और पहला प्रॉडक्ट होता है। वैसे तो क्रीम के कई प्रकार होते हैं, लेकिन डे क्रीम और नाइट क्रीम सबसे मुख्य मुख्य होती है। जिस तरह इनके नाम अलग अलग हैं उसी तरह काम भी अलग हैं। कुछ लोगों को इनके बीच का अंतर ही समझ नहीं आता है। कुछ लड़कियां जो मॉस्च्राइजर दिन में यूज करती हैं उसे ही रात को सोने से पहले फेस पर अप्लाई कर लेती हैं। जिसके चलते पिंपल्स, डलनेस, ब्लैक स्पॉट और पिग्मेंटेशन जैसे अंजाम भुगतने पड़ते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि डे और नाइट क्या होती है। साथ ही इस दोनों में क्या अंतर होता है यह भी हम आपको इस आर्टिकल में बताने वाले हैं।

इसे भी पढ़ें: Night Skin Care Tips: स्किन टाइप के अनुसार करें त्वचा की देखभाल

क्या होती है डे क्रीम?

know difference between day cream and night cream inside

डे क्रीम एक ऐसी क्रीम होती है जो हमें दिनभर के प्रदूषण, तनाव और यूवी किरणों से बचाने का काम करती है। डे क्रीम में एसपीएफ भी ज्यादा होता है जो बर्निंग और फोटोएजिंग से स्किन को बचाता है। डे क्रीम में कई ऐसे एंटी-एजिंग गुण भी होते हैं जो स्किन को मेकअप से होने वाले नुकसान से बचाता है, इसलिए डे क्रीम को मेकअप से पहले लगाया जाता है। अबब अगर आप डे क्रीम खरीदें तो ऐसे ब्रांड की क्रीम का ही चुनाव करें जिसमें उपरोक्त बताई गई चीजों को झेलने की क्षमता हो।

 

क्या होती है नाइट क्रीम?

know difference between day cream and night cream inside

नाइट क्रीम में वह सभी जरूरी तत्व होते हैं जो रात के वक्त स्किन को प्रोटेक्ट करने के लिए जरूरी होते हैं। शरीर के बाकी अंगों की तरह ही स्किन भी अपनी रिपेयरिंग, रीस्टोरिंग और रीजनरेटिंग का काम रात के वक्त करती है। नाइट क्रीम में ऐसे मॉस्चराइज़र्स पाए जाते हैं जो स्किन के लिए फायदेमंद होते हैं और स्किन के पोर्स को हेल्दी रखने में मदद करते हैं। रात के वक्त यूवी रेज़ का खतरा नहीं होता है इसलिए नाइट क्रीम में एसपीएफ नहीं होता है और होता भी है तो नमात्र को होता है। इसलिए नाइट क्रीम्स, डे क्रीम्स के मुकाबले काफी अलग और हेवी होती है।

इसे भी पढ़ें: क्रीम या पाउडर से नहीं बेकार समझकर फेंकी जाने वाली इस चीज से पाएं बेदाग और गोरी त्‍वचा

डे और नाइट क्रीम में अंतर

know difference between day cream and night cream inside

 

दोनों क्रीम में थोड़ा नहीं बल्कि जमीन आसमान का अंतर होता है। सबसे बड़ी बात यह है कि डे और नाइट क्रीम का उद्देश्य और टेक्सचर ही एक दूसरे से अलग होता है। यदि आप नाइट क्रीम को दिन में लगाएंगी तो स्किन ज्यादा तेलीय और ग्रीसी लगेगी। साथ ही आप सूर्य की यूवी रेज़ के भी शिकार हो जाएंगे। इसी तरह रात को यदि आप डे क्रीम लगाते हैं तो स्किन को मॉइश्चर तो मिल जाएगा लेकिन एंटी-एजिंग और मॉस्चराइजिंग एजेंट्स अपना असर नहीं दिखा पाएंगे। इसलिए सही समय पर सही क्रीम का ही इस्तेमाल करें। 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।