herzindagi

अगर अनचाहे बालों को हटाने के लिए आजमाती हैं ये तरीके तो जान लें उनके नुकसान भी

बालों को हटाने के लिए लड़कियां कई तरह के प्रोडक्ट्स यूज़ करती हैं। जबकि इन प्रोडक्ट्स से होने वाले नुकसानों के बारे में शायद ही किसी को मालूम होंगे। अगर आपको भी इनके नुकसान नहीं मालूम तो तुरंत ही ये आर्टिकल पढ़ें।  शरीर के अनचाहे बाल किसी को पसंद नहीं आते। लड़कियों के शरीर में तो ये बाल बिल्कुल भी नहीं अच्छे लगते। जिसके कारण लड़कियां हर महीने रेग्युलर तौर पर अपने शरीर के बालों को हटाते रहती हैं। लड़कियां इन बालों को हटाने के लिए कई सारे प्रोडक्ट्स यूज़ करती हैं। कोई हेयर रिमूवर क्रीम्स यूज़ करती हैं तो कोई वैक्स यूज़ करती हैं। जबकि इन सारे चीजों के नुकसान के बारे में शायद ही किसी को मालूम होंगे। अगर आपको भी इन चीजों के नुकसान के बारे में नहीं मालूम तो ये आर्टिकल पढ़ें।

Gayatree Verma

Her Zindagi Editorial

Updated:- 09 Feb 2018, 09:02 IST

शेव करना

Create Image :

बालों को हटाने के लिए शेव करना आजकल सबसे सस्ता तरीका माना जाता है। इसलिए कई लड़कियां बाथरुम में रखे अपने पिताजी या पार्टनर के शेविंग रेज़र को यूज़ कर लेती हैं। यह तुरंत ही बाल हटा देते हैं और इसमें पैसे भी खर्च नहीं होते। और इसे नहाने के दौरान कर लिया जाता है। इसे यूज़ करने के लिए केवल नहाते समय साबुन लगाने के बाद उन हिस्सों पर रेज़र यूज़ कर लेना होता है जहां के बाल आपको हटाने हैं।  

नुक़सानः लेकिन सस्ती चीज से हमेशा नुकसान जुड़े रहते हैं। शेविंग रेज़र के साथ भी ऐसा ही है। इससे बाल जड़ से नहीं निकलते और फिर जल्दी-जल्दी वापस आने लगते हैं। रेज़र मारने से बालों की ग्रोथ जल्दी होने लगती है और बाल मोटे भी आते हैं।  

Read More: अगर बालों के झड़ने से हो गई हैं परेशान तो इस्तेमाल करें ये hair oils

हेयर रिमूवल क्रीम्स

Create Image :

आजकल हेयर रिमूवल क्रीम्स भी लड़कियां ज्यादा यूज़ करने लगी हैं। ये कुछ ही मिनटों में स्किन में से बाल हटा देते हैं औऱ इसमें किसी तरह का दर्द भी नहीं देता। इससे बाल उतनी जल्दी भी नहीं आते जितना शेविंग करने के बाद आ जाते हैं।  

नुक़सानः लेकिन हर अच्छी चीज जरूरी नहीं कि अच्छी हो। ऐसा हेयर रिमूवल क्रीम्स के साथ है। इससे स्किन कई बार जल जाती है और अगर क्रीम्स आपकी स्किन पर सूट नहीं करती तो स्किन में इस क्रीम से पैचेस भी पड़ जाते हैं। इसलिए पैच टेस्ट कर के ही कोई हेयर रिमूवल क्रीम यूज़ करें। 

वैक्स करें

Create Image :

अनचाहे बालों को हटाने के लिए वैक्स हमेशा से एक बेस्ट ऑप्शन माना जाता रहा है। इससे थोड़ा सा दर्द देता है लेकिन इससे स्किन की क्लीनिंग भी हो जाती है और बालों की ग्रोथ भी जल्दी नहीं होती। वैक्स दो तरह के आते हैं- 

  • कूल वैक्स
  • हॉट वैक्स

इन दोनों में से कोई भी वैक्स आप अपनी स्किन के अनुसार चुन सकती हैं।  

नुक़सानः वेक्स का सबसे बड़ा नुकसान है कि इससे बालों की ग्रोथ न होने पर इनग्रोथ की संभावना बढ़ जाती है। कई बार वैक्स स्किन पर सूट नहीं करने से एलर्जी भी हो जाती है। 

लेज़र

Create Image :

लंबे समय तक अनचाहे बालों से छुटकारा पाने के लिए लेज़र ट्रीटमेंट भी काई बार लड़कियां यूज़ करती हैं। इस ट्रीटमेंट में विशेषज्ञ लेज़र बीम्स की मदद से आपके बालों के जड़ों को नष्ट कर देते हैं, जिनसे बाल निकलने बंद हो जाते हैं। ये काले बालों वाली स्किन पर ज्यादा बेहतर नतीजे देते हैं। पतले और ब्राउन बाल वाले लड़कियां इस ट्रीटमेंट का यूज़ ना करें तो ही बेहतर है।  

नुक़सानः कई बार इससे नुकसान उठाने पड़ जाते हैं। पहले और ब्राउन बालों वाली लड़कियां इस ट्रीटमेंट का लाभ नहीं उठा पाती। ये महंगे भी काफी होते हैं।

ट्वीज़िंग

Create Image :

अब लेज़र ट्रीटमेंट तो हर लड़कियां तो नहीं करा सकती। इसलिए कई लड़कियां ट्वीज़िंग का इस्तेमाल करती हैं। इसमें बालों को खींच का निकाला जाता है। इससे बालल जड़ से निकल जाते हैं। यह घर बैठे ही किया जा सकता है। इसलिए कई लड़कियां ये तरीका अपनाती हैं। इसमें बाल बहुत दिनों के बाद आते हैं। 

नुक़सानः इससे शरीर के बड़े हिस्सों के बाल नहीं निकाले जा सकते हैं। इससे कई बार स्किन के डैमेज होने का भी खतरा होता है और खून निकलने लगता है।