एक्ने से हैं परेशान? कहीं लॉकडाउन में यह हाईजीन मिसटेक्स तो नहीं कर रहीं आप

इन दिनों कोरोना संक्रमण जिस तरह अपना कहर बरपा रहा है और स्वास्थ्य सेवाएं चरमरा रही हैं, उसे देखते हुए लॉकडाउन को ही एक आखिरी हथियार के रूप में देखा जा रहा है। देश के कई राज्यों में इस समय लॉकडाउन की घोषणा की जा चुकी है और कुछ राज्यों में पिछले कुछ वक्त से लॉकडाउन का सख्ती से पालन किया जा रहा है। जिसे देखते हुए कोरोना संक्रमण की दर में भी कुछ हद तक कमी आई है। हालांकि, लॉकडाउन के दौरान हम सभी घर से ही अपना काम कर रहे हैं और ऐसे में महिलाएं अपनी स्किन को लेकर कुछ लापरवाही बरतने लगी हैं। जिसका खामियाजा उनकी स्किन को भुगतना पड़ रहा है। कुछ महिलाओं की स्किन पर एक्ने की समस्या हो रही है और इसके लिए मुख्यतः लॉकडाउन में उनके द्वारा की जाने वाली हाईजीन मिसटेक्स जिम्मेदार हैं। हो सकता है कि आपको भी एक्ने व अन्य स्किन इश्यूज का सामना करना पड़ रहा हो। तो चलिए आज हम आपको उन्हीं लॉकडाउन हाईजीन मिसटेक्स के बारे में बता रहे हैं, जिनसे आपको वास्तव में बचना चाहिए-
हर दिन चेहरा क्लीन ना करना
जब हम ऑफिस जाते थे तो सुबह अपने फेस को अच्छी तरह क्लीन करते थे और वापिस लौटने के बाद भी मेकअप रिमूव करने के साथ-साथ फेस वॉश करना नहीं भूलते थे। लेकिन जब से घर से काम करना शुरू किया है, हम इस बेसिक स्किन केयर हाईजीन हैबिट्स को भी नजरअंदाज कर रहे हैं। हम में से अधिकतर महिलाएं दिन में दो बार फेस वॉश करने जैसी बेसिक स्किन केयर प्रैक्टिस को भी फॉलो नहीं कर रही हैं, जिससे उन्हें एक्ने व अन्य कई स्किन इश्यूज हो रहे हैं। आपको इस बात का ख्याल रखना चाहिए कि भले ही आप घर के अंदर हों, सीबम, धूल और अन्य अशुद्धियाँ चेहरे पर जमा हो जाती हैं, और इनसे छुटकारा पाना आवश्यक है। नियमित रूप से फेस को सही तरह से क्लीन ना करने से त्वचा के पोर्स अशुद्धियों से क्लॉग हो जाएंगे और आपको एक्ने की समस्या का सामना करना पड़ेगा।
इसे ज़रूर पढ़ें-नहाने के पानी में मिलाएं ये चीज़ें, पहली बार में ही स्किन हो जाएगी सॉफ्ट
पिलो कवर को चेंज ना करना
जब हाईजीन मिसटेक्स की बात होती है तो यकीनन आप सिर्फ अपनी स्किन पर ही ध्यान देती होंगी। बेडशीट या पिलोकवर पर शायद आपका ध्यान ही नहीं जाता होगा। लेकिन वे एक्ने पैदा करने वाले बैक्टीरियाके लिए प्रजनन स्थल हैं। अब जब आप घर पर हैं और लम्बा समय शायद अपने बिस्तर पर ही बिता रही हैं तो अपने बिस्तर की चादरें और तकिए को अक्सर बदलना आवश्यक है ताकि गंदगी से छुटकारा मिल सके जो बाद में आपके चेहरे पर स्थानांतरित हो सकती है और ब्रेकआउट का कारण बन सकती है।
चेहरे को बार-बार टच करना
पूरा दिन फोन से लेकर लैपटॉप तक आप कई सरफेस को छूती हैं और इन अनेक जगहों पर कई तरह के बैक्टीरिया और रोगाणु मौजूद होते हैं और जब अपने चेहरे को हाथों से छूती हैं तो यह बैक्टीरिया चेहरे पर ट्रांसफर हो जाते हैं। जिससे एक्ने की समस्या होती है। अक्सर ऐसा होता है कि जब हम किसी विषय के बारे में सोच रहे होती हैं या फिर तनाव व चिंता में होते हैं तो ऐसे में अनजाने में चेहरे को बार-बार टच करते हैं। हो सकता है कि आप भी ऐसा करती हों। लेकिन आप जब भी खुद को अपने चेहरे को छूते हुए पाएं, तो अपने दिमाग को किसी अन्य गतिविधि से लगाने की कोशिश करें जो आपको शांत करे या आपको खुश करे। आप म्यूजिक सुन सकती हैं या किसी मित्र या परिवार के सदस्य से बात कर सकती हैं या फिर बस कुछ मिनटों के लिए ध्यान कर सकती हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-गर्दन के कालेपन को 7 दिनों में दूर करते हैं दादी मां के ये 2 अचूक नुस्खे
स्किन को एक्सफोलिएट ना करना
डेड स्किन सेल्स, अतिरिक्त तेल और स्किन की गहराई में जमी हुई गंदगी से छुटकारा पाने के लिए एक्सफोलिएशन आवश्यक है। जब हम बाहर जाते हैं तो सप्ताह में एक या दो बार स्किन को एक्सफोलिएट जरूर करते हैं। लेकिन इन दिनों लॉकडाउनके कारण जब आप घर पर हैं तो इसका मतलब यह नहीं है कि आपकी त्वचा को डीप क्लींजिंग की जरूरत नहीं है। इसलिए, सुनिश्चित करें कि आप स्वस्थ त्वचा बनाए रखने के लिए सप्ताह में दो बार एक्सफोलिएट करें और फेस मास्क लगाएं। सनस्क्रीन, एक्सफोलिएशन के साथ-साथ हफ्ते में दो बार मास्किंग के साथ एक साधारण सीटीएम रूटीन मुंहासों को दूर रखने के लिए काफी है।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।