हेल्दी बालों के लिए अपने आहार में शामिल करें ये चीज़े

बाल हमारी सुंदरता का सबसे खूबसूरत हिस्सा है जिसे हम बेहतर बनाने के लिए न जाने क्या- क्या करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हमारी शारीरिक समस्याओं के चलते सबसे ज़्यादा हमारे बाल ही प्रभावित होते हैं। वैसे भी हमारी स्टाइलिंग तकनीक, मौसम में बदलाव, प्रदूषण आदि हमारे बालों के स्वास्थ्य के लिए ठीक नहीं है। इन तमाम मुश्किलों के बाद अपने बालों को स्वस्थ बनाए रखना एक चुनौती बन गया है। बालों को ठीक रखने के लिए बाज़ारों में तरह-तरह के प्रोडक्ट्स मौजूद हैं लेकिन वे केमिकल युक्त होते हैं जो हमारे बालों को ज्यादा नुकसान पहुंचाते हैं।
हमें बालों से संबंधित कई परेशानियों जैसे हेयर फॉल, रूसी, गंजापन आदि का सामना करना पड़ा रहा है। इन तमाम समस्याओं को दूर करने के लिए ज़रूरत है अपने आहार में बदलाव करने की। ये बदलाव कुछ ऐसा हो जो हमारे बालों के लिए फायदेमंद हो। तो चलिए आज हम आपको बताएंगे स्वस्थ बालों के लिए अपने आहार में किन चीज़ों को शामिल किया जाए।
रेड मीट
हमारे बालों के लिए रेड मीट बहुत फायदेमंद है जो हमारे बालों को झड़ने से रोकता है। एक शोध में पाया गया है कि जिंक से बालों को दोबारा उगाने में मदद मिल सकती है। आयरन भी हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। इन दोनों पोषक तत्व का सबसे अच्छा स्रोत रेड मीट है। अगर आप मांसाहारी हैं तो अपने आहार में इसे शामिल कर सकते हैं।
अंडा
अंडा हमारे सेहत के लिए बहुत फायदेमंद है। साथ ही हमारे बालों को स्वस्थ रखने का भी काम करता है क्योंकि अंडे में प्रोटीन और बायोटिन भरपूर मात्रा में होता है। ये पोषक तत्व हमारे बालों को घना बनाते हैं। अपने आहार में अंडे को शामिल करने के कई फायदे हैं। जैसे ये हमारे बालों का असमय सफ़ेद होने से बचाता है। जिन लोगों को बाल झड़ने और बालों के दोमुंहे होने की शिकायतहै तो वे भी अपने आहार में अंडा शामिल कर सकते हैं।
इसे ज़रूर पढ़ें-बालों की खोई हुई ख़ूबसूरती को वापस लाएगा सदाबहार फूल, बस ट्राई करें ये हेयर पैक
मछली
मछली बालों के लिए बहुत लाभदायक है क्योंकि मछली में भरपूर मात्रा में ओमेगा-3 फैटी एसिड और प्रोटीन पाया जाता है जो हमारे बालों की ग्रोथ के लिए मददगार साबित हो सकते हैं। ओमेगा-3 हमारे बालों की कोलेजन अवस्था को घटाता है जो हमारे बालों घना बनाता है। साथ ही मछलीमें विटामिन बी-12 भी पाया जाता है ये हमारे बालों को झड़ने से रोकता है। अगर आप बालों की इन समस्याओं से जूझ रहे हैं मछली एक बेहतर विकल्प है।
धनिया
धनिया नाम सुनते ही आप थोड़े हैरान हो गए होंगे कि ये कैसे हमारे बालों के लिए फायदेमंद है? लेकिन ये सच है क्योंकि धनिया के पत्तों में आयरन, विटामिन-ए और विटामिन-सी और प्रोटीन भरपूर मात्रा में पाया जाता है जो हमारे बालों के लिए बहुत फायदेमंद है। यही कारण है कि धनिया को बालों के स्वस्थ आहार में गिना जाता है। आप भी धनिया अपने आहार में शामिल कर सकते हैं इसके नियमित सेवन से आपके बाल हेल्दी रहेंगे।
इसे ज़रूर पढ़ें-DIY: बालों की शाइन बढ़ाने के लिए सूरजमुखी के तेल से बनाएं हेयर मास्क
नट्स व ड्राई फ्रूट्स को करें शामिल
आप अपने आहार में नट्स और ड्राई फ्रूट्सको भी शामिल कर सकते हैं। ड्राई फ्रूट्स हमारी सेहत के लिए तो फायदेमंद है। साथ ही बालों को झड़ने से भी बचाने का काम भी करता है। नट्स का नियमित सेवन करने से आप हेयर फॉल की समस्या से बच सकते हैं। आप अपने आहार में नट्स और ड्राई फ्रूट्स में बादाम, काजू, मूंगफली, किशमिश, सूखा आलूबुखारा व अंजीर आदि को शामिल कर सकते हैं।
लेख पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही ऐसी अन्य जानकारी पाने के लिए जुड़े रहें हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।