गर्दन के कालेपन को 7 दिनों में दूर करते हैं दादी मां के ये 2 अचूक नुस्खे

गर्दन और कोहनियों के कालेपन से परेशान हैं और इससे छुटकारा पाने के उपायों की तलाश में हैं तो मेरे आजमाएं हुए इन 2 टिप्स को जरूर ट्राई करें। इन नुस्खों को मेरी दादी मां ने मुझे बताया था। आप इन उपायों को अपनाकर गर्दन और कोहनियों के कालेपन से 7 दिनों में छुटकारा पा सकती हैं।
इन नुस्खों को अपनाकर ना सिर्फ त्वचा का कालापन दूर होता है, बल्कि गर्दन की त्वचा चमकने भी लगती है। तो आइए दादी मां के बताए इन 2 अचूक नुस्खों के बारे में इस आर्टिकल के माध्यम से विस्तार से जानते हैं।
जी हां महिलाएं अपने चेहरे को खूबसूरत बनाने के लिए कई तरह के उपाय अपनाती हैं। वह बहुत सारे ब्यूटी प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल से लेकर पार्लर जाकर तरह-तरह के ट्रीटमेंट भी कराती हैं। लेकिन अपनी गर्दन और शरीर के अन्य हिस्सों को हमेशा नजरअंदाज कर देती हैं।
धूल-मिट्टी और अच्छे से देखभाल ना करने के कारण गर्दन और कोहनियां काली पड़नी शुरू हो जाती है। जबकि चेहरा साफ लेकिन काली गर्दन खूबसूरती को बिगाड़ देती है। इसीलिए चेहरे के साथ-साथ हमेशा गर्दन को साफ रखना बहुत जरूरी होता है। अगर आप भी ऐसी ही गलती करती हैं तो आज हम आपको कुछ ऐसे घरेलू उपाय लेकर आए है जिसका इस्तेमाल करके आप अपनी गर्दन और कोहनियों के कालेपन को आसानी से साफ कर सकती हैं।
दादी मां का नुस्खा नं- 1
- बेसन- 1 छोटा चम्मच
- हल्दी- 1/8 छोटा चम्मच
- दूध- 2 छोटा चम्मच
लगाने का तरीका
- तीनों चीजों को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इसे गर्दन और कोहनी की त्वचा पर लगाएं।
- इसे सूखने तक लगा रहने दें।
- फिर हल्के हाथों से रगड़ कर धो लें
इसे जरूर पढ़ें:काली गर्दन से ना हों परेशान ये घरेलू नुस्खे स्किन को करेंगे गोरा
दादी मां का नुस्खा नं- 2
- आलू का रस- 2 छोटे चम्मच
- चावल का आटा- 2 छोटे चम्मच
- गुलाब जल- 1 छोटे चम्मच
लगाने का तरीका
- इन सभी चीजों को एक बाउल में लेकर अच्छी तरह से मिक्स करें।
- इसे गर्दन और कोहनी की त्वचा पर लगाएं।
- इसे 20 मिनट तक लगा रहने दें फिर धो लें
बेसन, चावल और आलू के फायदे
- बेसन - बेसन एक बेहतरीन स्क्रब है जो त्वचा के डेड सेल्स को हटाने में मदद करता है, जिससे पिगमेंटेशन का इलाज करने में मदद मिलती है।
- आलू - आलू में एंजाइम होते हैं जो पिगमेंटेशन का इलाज करने में मदद करते हैं क्योंकि इसमें कैटेकोलेज़ होता है
- चावल का आटा- इसमें मौजूद तत्व चेहरे पर मौजूद एक्स्ट्रा ऑयल को सोख लेते हैं जिससे स्किन ऑयली नहीं होती है और कालापन दूर होता है।
- गुलाब जल- यह त्वचा पर निखार लाने में मददगार होता है। यह त्वचा के पीएच लेवल को संतुलित बनाए रखने में अहम भूमिका निभाता है।
इसे जरूर पढ़ें:इन 5 चीजों से गर्दन का कालापन दूर होने के साथ मिलेगा गजब का निखार
इन नुस्खों को आजमाने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें क्योंकि हम सभी की त्वचा, बाल और शरीर के प्रकार अलग-अलग है। ऐसा जरूरी नहीं है जो मेरे लिए काम करता है वह आपके लिए भी काम करें। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।