गर्मी का मौसम आते ही सबसे ज्यादा जिस समस्या का सामना सबसे ज्यादा करना पड़ता है, वह है शरीर से आने वाली दुर्गंध। दरअसल, बढ़ती गर्मी के कारण आने वाला पसीना शारीरिक दुर्गंध की वजह बनता है। यह आपके मूड और इमेज दोनों को खराब कर सकता है। अमूमन शरीर से आने वाली इस दुर्गंध से निपटने के लिए महिलाएं परफ्यूम या डियोड्रेंट का इस्तेमाल करती हैं। यह जरूरी भी है कि आप इसे अपने समर बॉडी केयर में जरूर शामिल करें। इस बात में कोई दोराय नहीं है कि यह आपको कई तरह के लाभ पहुंचाता है, हालांकि इसके इस्तेमाल को लेकर भी कई तरह के सवाल व मिथ्स महिलाओं के मन में होते हैं। तो चलिए आज हम आपको डियोड्रेंट को लेकर कुछ पॉपुलर मिथ्स व उनकी सच्चाई के बारे में बता रहे हैं-
मिथ-1: डियोड्रेंटका इस्तेमाल करने से अंडरआर्म की स्किन होती है डार्क
सच्चाई- यह डियोड्रेंट के इस्तेमाल को लेकर एक सबसे आम मिथक है। बहुत सारे लोग यह सोचते व मानते हैं कि डियोड्रेंट का उपयोग करने से उनकी अंडरआर्म की त्वचा डार्क हो गई है। जबकि सच्चाई यह है कि डार्क अंडरआर्म्स शेविंग, स्क्रेचिंग और आपकी स्किन कंडीशन के कारण हो सकते हैं जिन्हें एकैनथोसिस नाइग्रीकन्स कहा जाता है। कुछ मामलों में, डार्क अंडरआर्म पैच आनुवंशिक भी हो सकते हैं। इसके अलावा, अंडरआर्म एरिया में हाइपरपिग्मेंटेशन डेवलप होने पर भी गहरी त्वचा टोन होने की संभावना अधिक हो सकती है। लेकिन इसके लिए आपका डियोड्रेंट जिम्मेदार नहीं होता है। हालांकि, आप यह कोशिश करें कि आप ऐसे डियोड्रेंट को चुनें, जिसमें मॉइस्चराइजिंग गुण हों ताकि इससे आपकी स्किन को एक अतिरिक्त बेनिफिट मिल सके।
इसे ज़रूर पढ़ें-हाथों और पैरों में हो गई है बहुत टैनिंग तो शहनाज़ हुसैन के ये टिप्स 1 ही दिन में करेंगे काम
मिथ-2: डियोड्रेंट स्किन को स्टिकी बनाता है।
सच्चाई- कई महिलाएं शिकायत करती हैं कि डियोड्रेंट, विशेष रूप से रोल-ऑन अप्लाई करने के बाद उन्हें अपने अंडरआर्म पर स्टिकी महसूस होता है। हालाँकि, आपको यह जानकर हैरानी होगी कि इसका आपके डियोड्रेंट से कोई लेना-देना नहीं है, बल्कि यह इस बात पर निर्भर करता है कि आप इसके कितना अप्लाई करती हैं। आप इसे लगभग 2-3 बार अपने दुर्गन्ध पर रोल कर सकती हैं और उसे ड्राई होने दें। लेकिन अगर आप इसका बहुत अधिक उपयोग करती हैं, तो आपके अंडरआर्म कुछ मिनटों के लिए सूखने के बाद भी चिपचिपा महसूस करेंगे।
Recommended Video
मिथ-3: शेविंग करने के बाद डियोड्रेंट अप्लाई करने से होती है जलन
सच्चाई- अंडरआर्म हेयर से सबसे जल्द व आरामदायक तरीके से छुटकारा पाने का तरीका है शेविंग। हालांकि कई बार शेविंग के बाद डियोड्रेंट अप्लाई करने से आपको कभी-कभी बर्निंग सेंसेशन हो सकती है। लेकिन आप जानती हैं कि ऐसा क्यों होता है। दरअसल, अंडरआर्म स्किन काफी डेलिकेट है, और शेविंग करते समय हेयर के साथ ऊपर की तरफ प्रोटेक्टिव लेयर भी हट जाती है, जिससे वह संवेदनशील हो जाती है। हालांकि, अगर आप चाहें तो इस स्टिंगिंग सेंसेशन से आसानी से छुटकारा पा सकती हैं, बस जरूरी है कि आप शेविंग करने से पहले शेविंग फोम या जेल का इस्तेमाल करें। वहीं शेविंग के बाद आप ऐसे डियोड्रेंट का इस्तेमाल करें, जिसमें अल्कोहल शामिल ना हो।
इसे ज़रूर पढ़ें-क्या है Skin Icing जो लाती है आपकी त्वचा पर निखार
मिथ-4: डियोड्रेंट से कपड़े पर लग सकते हैं दाग
सच्चाई- सफेद शर्ट पर पीले रंग के धब्बे और गहरे रंग के कपड़ों पर अंडरआर्म क्षेत्र में फेडेड या डिस्कलर्ड पैच आम हैं। हालाँकि, इसके लिए आपका डियोड्रेंट पूरी तरह से जिम्मेदार नहीं है। डिस्कलरेशनल आमतौर पर तब होता है जब पसीने में मौजूद मिनरल्स डियोड्रेंट इंग्रीडिएंट्स के संपर्क में आते हैं, जिससे पीले रंग का दाग नजर जाता है। इससे बचने का सबसे अच्छा तरीका यह है कि डियोड्रेंट को ओवर अप्लाई ना किया जाए और इसे अपने कपड़ों पर लगाने से पहले कुछ मिनट तक सूखने दिया जाए।
अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image credit- freepik.com