बॉलीवुड एक्ट्रेस भले ही शूटिंग के दौरान मेकअप करती हैं, लेकिन उन्हें भी नो-मेकअप लुक बेहद पसंद आता है। मेकअप खूबसूरती में चार चांद लगा देता है, लेकिन हर महिला के चेहरे पर एक नेचुरल ग्लो होता है। इस ग्लो को दिखाने के लिए जरूरी नहीं कि मेकअप किया जाए। आप बिल्कुल सही समझ रही हैं, हम बात कर रहे हैं बेयर स्किन ट्रेंड की, इसका मतलब है नो-मेकअप लुक। बेयर स्किन ट्रेंड अपनाने से चेहरे पर एक अलग ग्लो आता है और मेकअप के कारण चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं होते हैं। यहां हम आपको उन बॉलीवुड एक्ट्रेस के बारे में बताएंगे, जिन्हें बेयर स्किन ट्रेंड फॉलो करना बेहद पसंद है।
मलाइका अरोड़ा
साल 2020 में कई ब्यूटी ट्रेंड आए, लेकिन मलाइका अरोड़ा ने बेयर स्किन ट्रेंड सबसे ज्यादा फॉलो किया था। मलाइका अरोड़ा अपने फैशन और मेकअप के लिए काफी मशहूर हैं, लेकिन इंस्टाग्राम पर कई वीडियो और फोटो में वह नो-मेकअप लुक में नजर आती हैं। मलाइका अरोड़ा के चेहरे पर एक अलग ग्लो रहता है, जिसके कारण वह घर में मेकअप कम ही करती हैं। नो-मेकअप लुक में चेहरे पर कोई बेस नहीं लगाया जाता है, लेकिन आप आईब्रो पेंसिल या कलर करेक्टर का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: DIY: त्वचा से लेकर बालों तक, हर तरह की समस्या का इलाज है सहजन की पत्तियां
करीना कपूर खान
करीना कपूर की सोशल मीडिया पर कई फोटो ऐसी हैं, जो नो-मेकअप लुक में वायरल हैं। करीना कपूर खान को बिना मेकअप के कई बार देखा जा सकता है और इसका कारण यह है कि उनकी स्किन पर नेचुरल ग्लो रहता है। करीना कपूर ने इस फोटो को अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था, जिसमें वह नो-मेकअप के साथ नजर आई थीं। करीना कपूर खान ने सोशल मीडिया पर बताया कि वह ग्लोइंग स्किन के लिए होममेड फेस मास्क का इस्तेमाल करती हैं।
इसे जरूर पढ़ें: Birthday Special: 47 की उम्र में भी हेल्दी हैं ट्विंकल खन्ना के बाल, ये है उनका Hair Care Secret
आलिया भट्ट
आलिया भट्ट ट्रेंडिंग फैशन को अपनाने के साथ-साथ स्किन केयर भी अपनाती हैं और यही कारण है कि सोशल मीडिया पर इनकी लाखों फैन-फॉलोविंग है। आलिया भट्ट सिंपल रहने का कोई मौका नहीं छोड़ती हैं और उनके इंस्टाग्राम पर भी नो-मेकअप लुक की कई फोटो हैं। आलिया भट्ट मेकअप के बिना रहना इसलिए भी पसंद करती हैं, क्योंकि ऐसा करने से उनके चेहरे पर दाग-धब्बे नहीं होते हैं।
दीपिका पादुकोण
दीपिका की बेयर स्किन के बारे में आखिर कौन नहीं जानता है? इसके आलावा हम जानते हैं कि दीपिका की हेल्दी स्किन का राज क्या है, आपने बिल्कुल सही समझा, फेस रोलर। फेस रोलर ब्लड फ्लो को सही करता है और स्किन को हेल्दी बनाता है। दीपिका पादुकोण नो-मेकअप लुक इसलिए भी पसंद करती हैं, क्योंकि उनकी स्किन मेकअप के कैमिकल से दूर रहती है।
Recommended Video
कैटरीना कैफ
लॉकडाउन के दौरान कैटरीना कैफ ने कई फोटो ऐसी शेयर की थीं, जिनमें वह मेकअप के बिना थीं। अगर कैटरीना कैफ का इंस्टाग्राम देखा जाए, तो यह पता चलता है कि वह नो-मेकअप लुक को बेहद पसंद करती हैं। बेयर स्किन ट्रेंड बॉलीवुड एक्ट्रेस को बेहद पसंद आता है, इसे अपनाने के लिए वह एक्सरसाइज करती हैं और हेल्दी डाइट लेती हैं।
अनुष्का शर्मा
बेयर स्किन ट्रेंड अनुष्का शर्मा ने भी ट्राई किया है और यह नेचुरल ग्लो प्रेग्नेंनसी के कारण भी है। बेयर स्किन ट्रेंड के लिए अनुष्का शर्मा योगा करना पसंद करती हैं और हेल्दी डाइट लेती हैं। सभी बॉलीवुड एक्ट्रेस की तरह अनुष्का शर्मा भी बेयर स्किन में सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
Image Credit: Instagram