Birthday Special: जान्हवी कपूर के घने और खूबसूरत बालों का सीक्रेट है ये हेयर मास्क, आप भी ट्राई करें

अगर आप सेलेब्स के बारे में जानकारी चाहते हैं तो सोशल मीडिया से अच्छा कोई और जरिया हो ही नहीं सकता है। जी हां हमें सेलिब्रिटी के बारे में जानकारी देने के लिए सोशल मीडिया का शुक्रिया करना चाहिए। ज्यादातर बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं और हमें अपनी पर्सनल लाइफ की झलक देते रहते हैं। सिल्वर स्क्रीन पर ये सेलेब्रिटीज़ इतने सुंदर और फिट दिखते हैं, उनके आउटफिट से लेकर उनके मेकअप तक, सब कुछ पॉइंट पर होता है। एक्ट्रेस जाह्नवी कपूर की बात करें तो वो भी पर्दे पर परफेक्ट दिखती हैं, लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनके खूबसूरत बालों का राज़ क्या है? 6 मार्च को जाह्नवी कपूर का बर्थडे होता है और ऐसे में उनका हेयर केयर सीक्रेट जानना अच्छा हो सकता है।
आज हम आपको जान्हवी कपूर के जन्मदिन के अवसर पर उनके हेयर केयर टिप्स के बारे में बता रहे हैं। इन सभी बॉलीवुड डीवाज़ के बाल बहुत खूबसूरत हैं, लेकिन आश्चर्य है कि ऐसे बाल पाने के लिए वे क्या करती हैं। खैर, जान्हवी कपूर के हेयर स्टाइलिस्ट अंचल मोरवानी की बदौलत जिन्होंने जान्हवी कपूर का एक वीडियो खुद के लिए हेयर मास्क तैयार करते हुए शेयर किया। वीडियो पर एक नजर:
View this post on Instagram
जान्हवी कपूर के इन हेयर मास्क में 4 चीजें शामिल हैं, यह बनाने में बेहद आसान है और आप भी इसे जल्दी से घर पर तैयार कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें:दीपिका से लेकर अनुष्का तक, बॉलीवुड एक्ट्रेस बालों के लिए अपनाती हैं ये घरेलू नुस्खे
दही
अगर आपके रफ बाल हैं, तो दही आपके लिए एक बेहतरीन चीज हो सकती है। यह आपके बालों को मुलायम बनाने के लिए जाना जाता है। दही में प्रोटीन होता है जो आपके बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से बचाता है। दही आपके बालों को हाइड्रेट रखता है और उन्हें हेल्दी बनाता है।
शहद
शहद आपके बालों के लिए एक अच्छे कंडीशनर का काम करता है। इसमें एंटीबैक्टीरियल और एंटीऑक्सीडेंट गुण होते हैं जो आपके बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह बालों की ग्रोथ में भी हेल्प करता है।
नारियल का दूध
नारियल के दूध में मॉइस्चराइजिंग गुण होते हैं जो आपके बालों के लिए बहुत अच्छे होते हैं। यह आपके बालों को स्मूथ और सॉफ्ट बनाए रखता है और ड्राईनेस और हेयर स्कैलप के इंफेक्शन से बचाता है। यह आपके बालों को सभी महत्वपूर्ण पोषक तत्व प्रदान करके बालों की ग्रोथ को भी बढ़ावा देता है। नारियल का दूध आपके बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करता है।
इसे जरूर पढ़ें:बालों में कैटरीना कैफ लगाती हैं ये तेल, मिलते हैं 6 बड़े फायदे
अंडा

अंडे आपके बालों के लिए एक बेहतरीन कंडीशनर का काम करते हैं। बालों के लिए अंडा कई तरह से फायदेमंद होता हैं। अंडे प्रोटीन से भरपूर होते हैं और आपके बालों को आवश्यक प्रोटीन प्रदान करते हैं। अंडे बालों की ग्रोथ को बढ़ाने में भी हेल्प करते हैं। वे आपके बालों को शाइन करने में हेल्प करते हैं, ये उन महिलाओं के लिए जरूरी चीज है जिनके बाल ड्राई और डल होते हैं। अंडे बालों के फ्रिज़ को कंट्रोल करने में भी हेल्प करते हैं।
जान्हवी कपूर का DIY हेयर मास्क तैयार करने का तरीका
एक बाउल में सभी चीजों - शहद, दही, अंडा और नारियल का दूध डालें। इसके लिए आपको 1 चम्मच दही, 1 चम्मच शहद, 1 - 2 चम्मच नारियल का दूध और 1 अंडे की जरूरत होती है। सभी चीजों को अच्छे से मिलाएं। बनने के बाद ये मास्क पीले रंग का हो जाएगा।

मास्क इस्तेमाल करने का तरीका
थोड़ा सा नारियल या जैतून का तेल लें और अपने बालों पर इस मास्क का उपयोग करने से पहले अपने बालों पर लगाएं। इसे अपने बालों पर लगाएं और 15 से 20 मिनट तक रखें। फिर अपने रेगुलर शैंपू और कंडीशनर से अपने बालों को धो लें।
अब जब आप जान गए हैं कि जान्हवी कपूर के खूबसूरत बालों का सीक्रेट क्या है? आप भी अपने बालों को सुंदर बनाने के लिए इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।