herzindagi
ways to use reetha for hair wash

जानें हेयर वॉश के लिए रीठा का कैसे करें इस्तेमाल

बाजार में मिलने वाले शैंपू के बजाय आप रीठा की मदद से अपने बालों को धो सकती हैं। चलिए इस आर्टिकल के जरिए जानते हैं कैसे।
Editorial
Updated:- 2022-12-26, 16:43 IST

पहले के समय में बाल और चेहरे के लिए किसी ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ती थी। इसलिए हमारे मम्मी-दादी के बाल और चेहरा आज भी इतना अच्छा दिखता है। बात जब बालों की आती है तो नेचुरल चीजों पर भरोसा करना फायदेमंद होता है।

क्या आपने कभी रीठा के बारे में सुना है? पहले के जमाने में जब शैंपू नहीं होते थे तब बालों को धोने के लिए रीठा का उपयोग किया जाता था। केवल शैंपू के रूप में ही नहीं, इसे इस्तेमाल करने से बालों को कई लाभ मिलते हैं।

अगर आप भी अपने बालों को हेल्दी रखना चाहती हैं तो रीठा से शैंपू बना सकती हैं। क्या आप जानना चाहती हैं शैंपू बनाने से लेकर इसका इस्तेमाल करने तक का तरीका? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

बनाएं रीठा से शैंपू

how to make reetha shampoo

क्या चाहिए?

  • रीठा
  • 3 कप पानी
  • सूखा शिकाकाई
  • आंवला

क्या करें?

  • सबसे पहले रीठा के बीज हटा लें।
  • अब इसमें 3 कप पानी में भिगो लें।
  • अब इसमें सूखी शिकाकाई और आवंला डालें।
  • इन सभी चीजों को रातभर भिगने के लिए छोड़ दें।
  • अगली सुबह इसे एक बर्तन में डालें और कम आंच पर गैस ऑन कर दें।
  • इसे तब तक पकाएं जब तक कि सभी चीजें सॉफ्ट न हो जाए।
  • अब इसे ठंडा होने के लिए रख दें।
  • अब सभी चीजों को अच्छे से मैश कर लें। (टूटते बालों के लिए उपाय)
  • अब इसे एक बोतल में छान लें।
  • लीजिए बन गया आपका रीठा से शैंपू।
  • बाजार में मिलने वाले शैंपू की जगह इस बार रीठा से अपने बाल वॉश करें और फिर देखें असर।

इसे भी पढ़ें:झड़ते बालों का बेस्‍ट इलाज है रीठा, जानें इस्‍तेमाल का तरीका

इस शैंपू के फायदे?

benefits of using reetha shampoo

  • अगर आप रीठा से बने इस शैंपू का इस्तेमाल करेंगी तो आपके बाल घने हो जाएंगे।
  • यह शैंपू स्कैल्प को हेल्दी रखने में भी मदद करेगा।
  • अगर आपके बाल कमजोर हैं तो आपको इस शैंपू का इस्तेमाल करना चाहिए।

इसे भी पढ़ें:पानी में इन नेचुरल चीजों को मिलाकर करेंगी हेयर वॉश, ऑयली बालों की समस्या हो जाएगी कम

ऐसे बनाएं रीठा से कंडीशनर

आप रीठा की मदद से कंडीशन भी बना सकती हैं।

क्या चाहिए?

  • रीठा
  • 3 कप पानी

क्या करें?

  • 3 कप पानी में रीठा डालकर रातभर भिगने दें।
  • अगले दिन इसे कम आंच पर रखकर थोड़ी देर पका लें।
  • कुछ देर बाद यह गलने लगेगा तब गैस बंद कर दें।
  • अब इसे मिक्सी या सिलबट्टे में पीस लें।
  • अब छलनी में छान कर इसका रस निकाल लें।
  • लीजिए तैयार है आपका घर पर बना हेयर कंडीशनर।
  • शैंपू करने के बाद इस कंडीशनर का उपयोग करें।

बालों में रीठा लगाने के फायदे?

advantages of using reetha on hair

  • सर्दियों के समय डैंड्रफ की समस्या शुरू होने लगती है। इसके कई कारण हैं, जिसमें से एक है बाल धोने के लिए गर्म पानी का उपयोग करना। हालांकि, इस परेशानी को कम करने के लिए बाजार में कई तरह के शैंपू मौजूद हैं, लेकिन हर बार यह असर नहीं दिखाते हैं। ऐसे में आप रीठा का इस्तेमाल कर सकती हैं। रीठा में एंटी-बैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह स्कैल्प को साफ रखने में मदद करता है।
  • अगर आपके बालों की शाइन धीरे-धीरे खत्म होने लगी है तो इसके लिए आपको किसी महंगे ट्रीटमेंट की जरूरत नहीं पड़ेगी। बालों में रीठा लगाने से यह शाइनी हो जाते हैं।
  • अगर आपके बाल बेहद झड़ने लगे हैं तो आपके लिए रीठा किसी वरदान से कम नहीं होगा। आप रीठा में आंवला जैसी नेचुरल चीजें मिलाकर हेयर फॉल की समस्या से बच सकती हैं।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।