herzindagi
image

Amla For Hair: आंवला जूस का बालों पर ऐसे करें इस्तेमाल, कुछ ही दिनों में दिख सकता है घनापन और चमक

अगर आप भी अपने बालों को लम्बा, घना और खूबसूरत बनाने का सोच रही हैं, तो आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से आंवला के एक ऐसे उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2025-10-28, 14:22 IST

अधिकतर महिलाएं अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए कई प्रयास करती हैं। कुछ महिलाएं तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करती हैं, तो वहीं कुछ महिलाएं पार्लर में भी ट्रीटमेंट लेती हैं। अगर आप भी अपने बालों को लम्बा, घना और खूबसूरत बनाने का सोच रही हैं, तो ये खबर आपके लिए खास हो सकती हैं। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक खास उपाय के बारे में बताएंगे, जिसका इस्तेमाल कर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं।

आंवला जूस का बालों के लिए इस्तेमाल

ब्यूटी एक्सपर्ट वर्षा के मुताबिक अब आप घर पर रहकर आंवला जूस का इस्तेमाल कर अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं। आंवला बालों के लिए किसी वरदान से कम नहीं हैं। आइए जानते हैं आंवले का बालों के लिए कैसे इस्तेमाल करें। सबसे पहले आप आंवला जूस को बालों पर सीधा लगा सकती हैं। 

1 - 2025-10-28T140335.879

आंवला जूस और निम्बू का रस

सबसे पहले आप एक कटोरी में आंवला जूस लेना हैं और फिर इसे हलके हाथों से स्कैल्प पर लगाना हैं। आप चाहें तो इस जूस के साथ निम्बू के रस को शामिल कर अपने बालों पर लगा सकती हैं। अगर आप ऐसा करती हैं, तो इससे आपके बालों में होने वाले डैंड्रफ कम होंगे और आप अपने बालों को लम्बा भी बना सकती हैं।

आंवला जूस से हेयर मास्क - 

यही नहीं आप चाहें तो घर पर रहकर अपने बालों को खूबसूरत बनाने के लिए आंवले से खास हेयर मास्क भी तैयार कर सकती हैं। आंवले से बने इस खास हेयर मास्क का इस्तेमाल कर आप अपने बालों को खूबसूरत बना सकती हैं साथ ही डैंड्रफ जैसी परेशानी को भी कम कर सकती हैं। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत पड़ेगी। जैसे -

यह भी पढ़ें :  दो मुंहे बालों से ना हो परेशान, एक्सपर्ट का ये स्पेशल हेयर मास्क आएगा बेहद काम

हेयर मास्क बनाने के लिए कुछ सामग्री -

हेयर मास्क बनाने का तरीका -

आप घर पर रहकर आसानी से कम समय में हेयर मास्क बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका बहुत आसान है, इस हेयर मास्क को बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में आंवला पाउडर निकाल लें, फिर उसमें 2 बड़े चम्मच दही मिक्स कर दें, दही ऐड करने के बाद आप इसमें निम्बू का रस और जैतून का तेल भी ऐड कर दें। अब आप आखिरी में थोड़ा तजा एलोवेरा जेल मिक्स कर इस खास हेयर मास्क को तैयार कर लें। अब आपका हेयर मास्क बनकर तैयार है. इसे आप अपने बालों पर लगा सकती हैं।

2 - 2025-10-28T140338.803

इन बातों का भी रखें ध्यान -

आप इस हेयर मास्क को अपने बालों पर कम से कम 50 मिनट तक लगा कर रखें, उसके बाद अपने बालों को धो लें. बाल धोने के लिए आप माइल्ड शैम्पू का इस्तेमाल कर सकती हैं। माइल्ड शैम्पू बालों के लिए बेहद फायदेमंद माना गया है। आप इस खास हेयर मास्क का हफ्ते में कम से कम 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं।  

यह भी पढ़ें : लंबे-घने बालों के लिए घर पर कैसे तैयार करें नीम और दही का हेयर मास्क, एक्सपर्ट से जानें बनाने का तरीका

नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।