DIY Hairfall Shampoo At Home: मेथी पाउडर से झड़ते बालों की समस्या हो सकती है कम, बस मिलाएं ये 2 असरदार चीजें

DIY Hairfall Shampoo Remedies: बदलते मौसम की वजह से बालों का झड़ना अक्सर सबसे ज्यादा बढ़ जाता है, जिसकी वजह से हमारा गंजापन नजर आता है। इसके लिए हम कई सारे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, ताकि बालों की ग्रोथ अच्छी हो सके। इस बार आप मेथी दाने का इस्तेमाल करके शैंपू तैयार करें। शैंपू घर की चीजों से बना होगा, तो इसको इस्तेमाल करना भी काफी आसान होगा। आइए इसे कैसे तैयार करना है इसके बारे में बताते हैं।
मेथी पाउडर के साथ शैंपू बनाने की सामग्री
- मेथी पाउडर- 2 चम्मच
- रीठा पाउडर- 2 चम्मच
- शिकाकाई पाउडर- 2 चम्मच
मेथी पाउडर से बनाएं घरेलू शैंपू
अगर आप बाजार के शैंपू को इस्तेमाल नहीं करना चाहती हैं, तो ऐसे में आप मेथी पाउडर का इस्तेमाल करके घर पर इसे तैयार करें और बालों में इस्तेमाल करें। इसे लगाने से आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। साथ ही आप नेचुरल चीजों का इस्तेमाल बालों में कर पाएंगी।
- इसके लिए आपको मेथी दाने को बारीक पीस लेना है।
- फिर इसमें शिकाकाई पाउडर और रीठा पाउडर को मिक्स करना है।
- इसके बाद इन सभी चीजों को अच्छे से पानी में उबालना है। जब तक इसमें झाग न बन जाए।
- जब शिकाकाई और रीठा का सत पानी में आने लगे, तो इसे आपको छलनी की मदद से छान लेना है।
- फिर आपको इसे एक बोतल में स्टोर कर लेना है। फिर इसे अप्लाई करना है।
मेथी पाउडर से बने शैंपू को कैसे करें इस्तेमाल?
- इसके लिए आपको बालों को हल्का सा पानी से गीला करना है।
- फिर इसमें आपको इस पानी को डालकर अच्छे से मसाज करनी है।
- इसके बाद आपको पानी से बालों को साफ कर लेना है।
- इससे आपके बाल साफ हो जाएंगे।
- इससे ही आप बालों को साफ करेंगी, तो बालों के झड़ने की समस्या भी कम हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: Splits End Home Remedies: दो मुंहे बालों की समस्या इस आसान घरेलू नुस्खे की मदद से हो सकती है कम
इस तरह के शैंपू को आप कभी भी बनाकर इस्तेमाल कर सकती हैं, लेकिन आपको बालों से जुड़ी अन्य समस्याएं हैं, तो इसके लिए आप एक बार एक्सपर्ट राय लें, ताकि आपको किसी तरह की परेशानी न हो। आप चाहें तो इसे लगाने से पहले पैच टेस्ट भी कर सकती हैं। इससे शैंपू में डाली गई चीजों के बारे में भी जानकारी हो जाएगी। साथ ही आपके बालों की समस्या भी दूर हो जाएगी।
इसे भी पढ़ें: दोमुंहे बालों की समस्या हो सकती है खत्म, आजमाएं एक्सपर्ट का बताया यह घरेलू हेयर मास्क
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit-Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।