Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:50 PM IST

वेवी बालों की इस तरह करें देखभाल

स्ट्रेट से लेकर वेवी बालों की अलग-अलग तरीके से केयर की जाती है। अगर आप बालों की देखभाल में चूक जाती हैं तो इससे आपके बाल खराब हो सकते हैं।
Updated:- 2023-02-25, 09:00 IST
tips to take care wavy hair in hindi

वेवी हेयर देखने में बेहद अच्छे लगते हैं, लेकिन बात जब इनकी देखभाल की आती है तो काफी सोचना पड़ता है। वेवी हेयर न ही स्ट्रेट होते हैं और न ही घुंघराले। ऐसे में इन्हें वॉश करने से लेकर स्टाइलिंग तक का तरीका अलग होता है।

वेवी बालों पर हर टाइप के प्रोडक्ट सूट नहीं करते हैं। इसलिए आपको यह पता होना चाहिए कि आपके बालों के लिए क्या सही है और क्या नहीं। आज इस आर्टिकल में हम आपको वेवी बालों की देखभाल करने का सही तरीका बताएंगे।

सही शैंपू चुनें

wavy hair careजब बात बालों की देखभाल की आती है तो आपको बेहद सावधान रहना चाहिए। बालों पर किसी भी प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। खासतौर पर शैंपू और कंडीशनर बेहद सोच समझकर ही खरीदें।

आपको किसी भी शैंपू का उपयोग नहीं करना है। बाजार में आपको तरह-तरह के शैंपू मिल जाएंगे। अगर आपके बाल वेवी हैं तो आपको इस टेक्सचर के लिए बने शैंपू का ही इस्तेमाल करना चाहिए। साथ ही इस बात का भी ध्यान रखें कि आपके बाल कैसे हैं? यानी ऑयली, ड्राई या फ्रिजी। इस हिसाब से ही शैंपू चुनें।

बालों को शैंपू से वॉश करने के बाद कंडीशनर जरूर लगाएं। इससे आपके बाल अच्छे और बाउंसी रहेंगे। कंडीशनर को हमेशा मिड-शाफ्ट से लेकर बालों के सिरे तक लगाना चाहिए।

लिव इन सीरम का इस्तेमाल करें

what is leave in serumवेवी बाल में मॉइश्चर कम होता है। बाल डिहाइड्रेट भी होते हैं। ऐसे में आपको बालों पर सीरम का इस्तेमाल करना चाहिए। सामान्य सीरम के बजाय बालों में लिव इन सीरम लगाएं।

इसके उपयोग से वेव को लॉक करने में मदद करेगा। आपको केराटिन से भरपूर सीरम खरीदना चाहिए। केराटिन बालों के लिए बेहद जरूरी होता है। यह आपके बालों को फ्रिज फ्री रखेगा। साथ ही हेयर स्ट्रैंड को भी मजबूत बनाता है। (हेयर सीरम के फायदे)

इसे भी पढ़ें:वेव्स हेयर में स्टाइलिंग के लिए अपनाएं यह आसान टिप्स

ड्रायर को कहें न

wavy hair care tipsक्या आपने कभी नोटिस किया है कि ड्रायर से बाल सुखाने के बाद यह उड़े-उड़े रहते हैं? क्या आपने कभी सोचा है ऐसा क्यों होता है? आर्टिफिशियल हीट बालों के मॉइश्चर को छिन लेती है। इसलिए आपके बाल फ्रिजी हो जाते हैं।

हेयर स्टाइलिंग टूल्स खासतौर पर ब्लो ड्रायर का इस्तेमाल करने से बचना चाहिए। अगर आपके बाल वेवी हैं तो आपको इन्हें हवा में ही सुखाना चाहिए। ब्लो ड्रायर से वेव खराब हो सकते हैं। हवा में बाल सुखाने से आपके वेव में बाउंस आएगा। (ब्लो ड्रायर के नुकसान)

इसे भी पढ़ें:एक्सपर्ट टिप्स: बालों की खूबसूरती के लिए आप भी फॉलो कर सकती हैं ये हेयर केयर रूटीन

कंघी का उपयोग करें कम

वेवी बालों को बाउंसी बनाए रखने के लिए आपको कंघी का कम इस्तेमाल करना चाहिए। आपको सबसे पहले अपनी उंगलियों की मदद से बालों को सुलझाना चाहिए, फिर चौड़े ब्रश से बालों को कंघी करें।

बालों में ब्रश का उपयोग न करें। ब्रश के कारण बाल टूट सकते हैं। साथ ही वेव की शेप को भी बदल सकता है।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।