मानसून सीजन में नाखून हो गए हैं कमजोर तो इस तरह करें देखभाल

नाखूनों की देखभाल करने के लिए आपको घरेलू चीजों का इस्तेमाल करना चाहिए। वहीं समय-समय पर नाखूनों को नेल फाइलर की मदद से शेप जरूर दें।

how to take care of nails in monsoon season in hindi

मानसून सीजन शुरू हो चुका है और इस मौसम में अक्सर त्वचा से लेकर बालों तक में कई तरीके के बदलाव देखने को नजर आते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि हवा में मॉइस्चर बढ़ जाता है और ऐसे में हमारी स्किन भी काफी चिपचिपी होने लग जाती है। बालों और स्किन के अलावा हमारे नाखून भी मानसून सीजन में काफी कमजोर हो जाते हैं और टूटने लगते हैं। इसके अलावा नाखूनों के आस-पास की त्वचा भी काटने और छिलने लग जाती है।

बता दें कि ऐसे में नाखूनों की सही तरीके से देखभाल करना बेहद जरूरी होता है। इसके लिए आप रोजाना नेल केयर रूटीन पर केवल 5 मिनट दे सकती हैं और इनकी देखभाल कर सकती हैं। तो चलिए जानते हैं कैसे करें मानसून सीजन में नाखूनों की देखभाल ताकि वे कमजोर न रहे और टूटने से बचे रहे।

हैण्ड क्रीम लगाने के फायदे

hand cream benefits

मार्केट में आपको कई तरीके की नेल क्रीम या हैण्ड क्रीम मिल जाएंगी। बता दें कि इसका काम आपके नाखूनों को सही तरीके से मॉइस्चराइज करना होता है और नेल्स को हेल्दी बनाने का होता है। इसके अलावा ये आपके हाथों को ड्राई होने से भी बचाने में मदद करती हैं। हैण्ड क्रीम को आप चाहे तो कच्चे दूध और एलोवेरा जेल की मदद लेकर हैण्ड क्रीम घर पर बना सकती हैं और रोजाना इनका इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :बारिश के मौसम में नाखूनों की देखभाल करने के लिए टिप्स जानें

नाखूनों की मसाज करने के फायदे

अक्सर आपने देखा होगा कि रात को सोने से पहले कई लोग हाथों और पैरों की मसाज करते हैं। इसका एकमात्र कारण हाथों और पैरों की त्वचा और नाखूनों के आस-पास की त्वचा को नमी प्रदान करना होता है। ऐसा करने से आपके हाथों और पैरों के नाखून मजबूत होंगे और नाखूनों के आस-पास मौजूद त्वचा भी नहीं छिलेगी। इसके लिए आप घर में मौजूद नारियल के तेल या बादाम रोगन का इस्तेमाल कर सकती हैं। वहीं इस तरह मसाज आप रोजाना दिन में 2 बार तक कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें :नेल्स पर क्यूटिकल ऑयल लगाते समय फॉलो करें ये टिप्स

नाखूनों की देखभाल करने के आसान टिप्स

damaged nails

  • नाखूनों को समय-समय पर नेल फाइलर की मदद से शेप देते रहे ताकि वे ज्यादा लम्बे होकर टूटने से बचे रहे।
  • ज्यादा नेल एक्सटेंशन करवाने से बचे। ऐसा इसलिए क्योंकि नेल एक्सटेंशन करवाने से नाखूनों को काफी नुकसान पहुंचता है, जिसके कारण नाखून कमजोर हो जाते हैं।
  • नाखूनों के आस-पास की त्वचा को छिले नहीं अन्यथा आपको चोट भी लग सकती है।
  • रोजाना अपने साथ नेल या हैण्ड क्रीम को कैरी जरूर करें। ऐसा करने से आपके नाखून ड्राई नहीं होंगे और मॉइस्चराइज नजर आयेंगे।
  • नाखूनों को शाइनी बनाने के लिए रोजाना रात को तेल की मदद से मसाज जरूर करें।

अगर आपको मानसून सीजन में नाखूनों की देखभाल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें नीचे दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP