नेल्स पर क्यूटिकल ऑयल लगाते समय फॉलो करें ये टिप्स

अगर आप नेल्स की केयर करने के लिए क्यूटिकल ऑयल लगा रही हैं तो आपको कुछ छोटे-छोटे टिप्स को अवश्य फॉलो करना चाहिए। जानिए इस लेख में। 

cuticle oil on nails

नेल्स की केयर करने के लिए क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल करना काफी अच्छा माना जाता है। यह विशेष रूप से क्यूटिकल्स को मॉइश्चराइज़ करने और उसे पोषित करने के लिए किया जाता है। आमतौर पर क्यूटिकल ऑयल को जोजोबा ऑयल, बादाम ऑयल, एवोकाडो ऑयल और विटामिन ई ऑयल जैसे तेलों की मदद से तैयार किया जाता है।

यह ना केवल आपके नेल्स और क्यूटिकल्स को पोषण प्रदान करता है, बल्कि इससे नेल हेल्थ की केयर करने में भी मदद मिलती है। साथ ही साथ, नेल ग्रोथ के लिए भी इसे बेहद अच्छा माना जाता है। इसलिए, हर किसी को यह सलाह दी जाती है कि वह अपने नेल्स पर क्यूटिकल ऑयल का इस्तेमाल करें। हालांकि, इसे अपने नेल्स पर लगाते समय कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। जानिए इस लेख में-

जरूर करें पैच टेस्ट

tips for using cuticle oil on nails

यूं तो क्यूटिकल ऑयल नेल्स के लिए काफी अच्छे माने जाते हैं, लेकिन फिर भी इन्हें इस्तेमाल करने से पहले पैच टेस्ट करना सही रहता है। आप इसे अपनी कलाई या कोहनी के भीतरी हिस्से पर जरा सा लगाएं। इससे आपको किसी भी एलर्जिक रिएक्शन के बारे में पता चल जाएगा। अगर कोई समस्या नहीं है तो फिर आप इसे अपने नेल्स पर लगा सकती हैं।

जरूर पढ़ें लेबल

क्यूटिकल ऑयल आपके नेल्स व क्यूटिकल्स को तभी लाभ पहुंचाता है, जब उसकी क्वालिटी भी अच्छी हो। इसलिए, हमेशा क्यूटिकल ऑयल को इस्तेमाल करने से पहले एक बार लेबल जरूर पढ़ें। ध्यान रखें कि क्यूटिकल ऑयल में नेचुरल इंग्रीडिएंट हों। साथ ही साथ, उसमें हार्मफुल केमिकल्स नहीं होने चाहिए।

हाइजीन पर दें ध्यान

tips for using cuticle oil on nail

कई बार हम क्यूटिकल ऑयल लगाते हैं और हमें इरिटेशन, इचिंग या जलन का अहसास होता है। इसके लिए हम ऑयल को जिम्मेदार ठहराते हैं, जबकि इसके पीछे आपके गंदे हाथ या टूल्स भी हो सकते हैं। इसलिए, जब आप अपने नेल्स पर क्यूटिकल ऑयल लगाएं तो यह अवश्य सुनिश्चित करें कि आपके नाखून और क्यूटिकल्स साफ हों। आप इसे क्लीन करने के लिए गर्म पानी और साबुन का उपयोग करें। साथ ही साथ, एप्लिकेटर या टूल्स को साफ करना ना भूलें।

इसे भी पढ़ें- नाखूनों और हाथों को साफ करने के लिए रोजाना करें ये काम

बहुत अधिक लगाने से बचें

कई बार हम अपने नेल्स व क्यूटिकल्स को मॉइश्चराइज करने के चक्कर में बहुत अधिक क्यूटिकल्स ऑयल का इस्तेमाल करते हैं। जबकि इसे आमतौर पर कम मात्रा में लगाया जाता है। जब आप ऑयल का इस्तेमाल बहुत अधिक करते हैं तो इससे आपके नाखून व उसके आसपास की स्किन काफी ऑयली महसूस होती है। इतना ही नहीं, इससे आपके कपड़ों से लेकर हाथों के संपर्क में आने वाली अन्य आइटम्स पर भी वह ऑयल लग सकता है।

इसे भी पढ़ें-Home Remedy : मात्र 15 रुपये में चमक जाएंगे आपके नाखून, एक्‍सपर्ट से जानें उपाय

सही जगह पर करें स्टोर

जब आप अपने नेल्स व क्यूटिकल्स पर क्यूटिकल ऑयल लगा रही हैं तो यकीनन यही चाहेंगी कि इसका प्रभाव जल्द से जल्द नजर आए। इसलिए आपको सिर्फ ऑयल को सही तरह से लगाना ही नहीं चाहिए, बल्कि उसे सही ढंग से स्टोर करने पर भी विचार करना चाहिए। क्यूटिकल ऑयल की प्रभावशीलता बनाए रखने के लिए आप उसे सीधे धूप में रखने से बचें। हमेशा इसे ठंडी व सूखी जगह पर रखा जाना चाहिए।

तो अब आप भी क्यूटिकल ऑयल लगाते समय इन बातों का ध्यान रखें, जिससे आपको अपने नेल्स और क्यूटिकल का ख्याल रखने में मदद मिल सके।

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP