Nail Polish Remover Hacks:ऑफिस जाना हो या किसी पार्टी फंक्शन में नेल पर न्यू शेड नेल पेंट न लगाएं ऐसा कैसे हो सकता है। हाथों की सुंदरता को और निखारने के लिए महिलाएं अलग-अलग प्रकार के नेल आर्ट्स, नेल एक्सटेंशन कराती हैं। वहीं कुछ महिलाएं नाखूनों पर लगी नेल पेंट के निकलते ही नई नेल पॉलिश लगाती है। अब ऐसे में एक काम जो करना बहुत जरूरी होता है वह है पुरानी नेल पॉलिश को हटाना। इसके लिए अधिकतर लोग इसे हटाने के लिए नेल पेंट रिमूवर का इस्तेमाल करती हैं। आज के समय बाजार में नेल पॉलिश को हटाने के लिए तरह-तरह के रिमोवर मौजूद हैं। लेकिन यह दिक्कत तब परेशानी का कारण बन जाती है, जब रिमूवर खत्म हो जाएं। अब ऐसे में कई बार लोग नाखूनों से नेल पॉलिश को खरोंचने लगते हैं। ऐसा करना आपके नेल्स के लिए खतरनाक भी साबित हो सकता है। इस लेख में आज हम आपको इन्हीं दो चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं। अगर रिमूवर खत्म हो गया है, तो आप इन हैक्स को अपना सकती हैं।
टूथपेस्ट दिखाएगा कमाल
अरे सुनिए क्या आपको पता है कि आप दांत साफ करने वाले टूथपेस्ट से नेंल पेंट को हटा सकती हैं। इसके लिए टूथपेस्ट को पुराने टूथब्रश में लगाएं। अब इसे अपने नेल पर लगे पेंट पर रफ करें। साथ ही पानी का स्प्रे करते हुए ब्रश से रगड़कर कुछ देर के लिए छोड़ दें। लेकिन ध्यान रखें कि केवल पेस्ट को नाखून पर स्क्रब करें। टूथपेस्ट में मौजूद एथिल एसीटेट नेल पेंट को हटाने में मदद करता है।
इसे भी पढ़ें-नेल्स को खूबसूरत बनाने के साथ-साथ इन कामों के लिए किया जा सकता है नेल पॉलिश का इस्तेमाल
विनेगर दिखाएगा जादू
वैसे तो यह हैक अधिकतर लोगों को पता होगा कि अगर नेल पेंट रिमूवर खत्म हो जाए, तो आप विनेगर को कॉटन में लगाकर नेल पेंट हटा सकती हैं। लेकिन इस हैक को कारगर बनाने के लिए हम आपको विनेगर का दूसरा ट्रिक बताने जा रहे हैं। इसके लिए विनेगर में नींबू की कुछ बूंदे डालकर 2-3 मिनट के लिए छोड़ दें। अब इसमें रूई को डुबोकर उंगलियों पर लगाकर छोड़ दें। कुछ देर बाद नींबू के टुकड़े से रगड़ते हुए साफ करें।
परफ्यूम आएगा काम
अगर आप फटाफट काम करने वाला हैक खोज रही हैं, तो बता दें कि इसके लिए आप अपने अलमारी में रखे परफ्यूम का इस्तेमाल कर सकती हैं। परफ्यूम में मौजूद अल्कोहल नेल पेंट को हटाने का काम करेगा। इसके लिए रुई पर परफ्यूम स्प्रे करके नाखून पर छिड़के। अब रूई की मदद से रब करते हुए नेल पेंट हटाएं।
इसे भी पढ़ें-नाखूनों से जल्दी छूट जाती है नेल पॉलिश तो अपनाएं ये टिप्स
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image credit-freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों