herzindagi
tips for nails paint long lasting

नाखूनों से जल्दी छूट जाती है नेल पॉलिश तो अपनाएं ये टिप्स

अगर आप चाहती हैं कि नाखूनों से जल्दी नेल पॉलिश न निकलें तो आप इस आर्टिकल में बताई गयी टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।  
Editorial
Updated:- 2024-03-06, 16:37 IST

हाथों की खूबसूरती बढ़ाने के लिए महिलाएं नाखूनों पर नेल पॉलिश (Nailpolish) लगाती है लेकिन कई बार ऐसा होता है जब नेल पॉलिश लगाने के कुछ देर बाद ही वो मिटने लगती है। पार्टी हो या इवेंट जब कई बार ऐसा होता है तब आप समझ नहीं पाते कि इस समस्या को कैसे दूर किया जाए। अगर आप चाहती हैं कि लम्बें समय तक नाखूनों पर नेल पॉलिश बनी रहे तो इस आर्टिकल में हम आपको कुछ ऐसी ही टिप्स देने जा रहे हैं जिनकी मदद से आपके नाखूनों पर लम्बे समय तक नेल पॉलिश टिकी रहेगी।

नेल पॉलिश लगाने से पहले न करें ये काम

कई महिलाएं जब भी नाखूनों पर नेल पॉलिश अप्लाई करती हैं तब हाथों को अच्छी तरह से धोती हैं हैं ताकि हाथ साफ हो जाए लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। दरअसल, नाखूनों पर नेल पॉलिश अप्लाई करने के दौरान ऐसा करने से नेल पॉलिश नाखूनों पर अच्छी तरह से सूखती हैं और इस वजह से नेल पॉलिश जल्दी ही निकलने लगती है।

और पढ़ें : हाथों की शोभा बढ़ाएंगे 3डी नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस

नाखूनों पर लगाएं पतली लेयर

nail polish tips

नाखूनों पर नेल पॉलिश ज्यादा समय तक टिकी रहे इसके लिए नाखूनों पर एक कोट में पतली लेयर वाली नेल पॉलिश लगाएं क्योंकि ज्यादा लेयर में नाखूनों पर नेल पॉलिश लगाने से नेल पॉलिश लम्बे समय तक नहीं टिकती है। वहीं अगर आप नेल पॉलिश की दो से तीन कोट लगा रही है तो इस बात का ध्यान रखें कि नाखूनों पर एक सूख जाने के बाद ही दूसरा कोट लगाएं।  

बेस कोट लगाने से होगा फायदा

नेल पॉलिश नाखूनों पर लंबे समय तक टिकी रहे इसके लिए सबसे पहले आप बेस कोट लगाएं। बसे कोट लगाने से नेल पॉलिश अच्छी तरह नाखूनों पर चिपक जाती है और लम्बे समय तक टिकी रहती हैं।

यह विडियो भी देखें

nail polish long lasting ideas

और पढ़ें : कलर ब्लाक नेल आर्ट के लेटेस्ट डिजाइंस बढ़ाएंगे आपके हाथों की शोभा

इस तरह अप्लाई करें नेल पॉलिश

नेल पॉलिश लगाने के दौरान इस बात का ध्यान रखें कि नेल पॉलिश ऊपर से नीचे की तरफ करते हुए लगाए। ऐसा करने से नेल पॉलिश का कलर लंबे समय तक टिकी रहेगी।

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image credit : freepik 

 

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।