Skin Care Tips: जब भी चेहरे पर डार्क सर्कल दिखते हैं तो इससे इससे परेशान होकर हम अलग-अलग तरह के प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं ताकि उनसे छुटकारा पाया जा सके। लेकिन बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट कुछ ही समय के लिए असर दिखाते हैं। ऐसे में आप टीवी एक्ट्रेस शीबा आकाशदीप के बताए गए तरीके को ट्राई कर सकती हैं। इससे डार्क सर्कल आसानी से दूर हो जाएंगे। साथ ही इसमें इस्तेमाल होने वाले इंग्रीडिएंट्स आपके घर में आसानी से मिल जाएंगे। आप चाहे तो इंस्टाग्राम पर जाकर ब्यूटी से जुड़ी वीडियो को देख सकती हैं और स्किन की समस्या से छुटकारा पा सकती हैं।
अंडर आई मास्क बनाने के लिए सामग्री
- खीरा-घिसा हुआ
- आलू- घिसा हुआ
- एलोवेरा जेल- 1 चम्मच
- शहद-1 चम्मच
आई मास्क बनाने का तरीका
View this post on Instagram
- इसे बनाने के लिए आपको सबसे पहले खीरे को कद्दूकस करना है।
- फिर एक आलू को अच्छे से कद्दूकस करना है।
- इसके बाद इन दोनों चीजों को अच्छे से निचौड़ लेना है।
- अब इसमें एलोवेरा जेल मिक्स करना है।
- फिर इसमें शहद डालना है।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स (आंखों की सूजन कम करने का तरीका) करना है।
इस तरह करें इस्तेमाल
- जब आप इस मास्क को बना लें तो आपको कॉटन पैड लेने हैं।
- इसके बाद इसमें डीप करना है और आंखों पर लगाना है।
- फिर 15-20 मिनट लगे रहने देना है।
- इसके बाद अपने चेहरे को पानी से साफ कर लेना है।
- इससे आपकी आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल कम हो जाएंगे।
आप चाहे तो यहां बताए गए नुस्खे का इस्तेमाल पूरे फेस पर भी कर सकती हैं। इससे भी ग्लो (काले घेरे को कम करने के उपाय) बना रहेगा। इसे आप हफ्ते में 2-3 बार ट्राई करें इसका असर कुछ समय बाद आपको दिखाई देने लगेगा। आप चाहे तो इसके लिए एक्ट्रेस की वीडियो को इंस्टाग्राम पर देख सकती हैं, जहां वो हर तरह के घरेलू नुस्खे ट्राई करती हैं।
ऐसे ही और कई सारे नुस्खे हैं जिन्हें ट्राई किया जा सकता है। इससे आपकी स्किन को किसी तरह का नुकसान नहीं पहुचेगा। हम दावा नहीं करते कि शीबा आकाशदीप के बताए गए नुस्खे का असर एकदम नजर आएगा। आप चाहे तो इसे ट्राई करने से पहले अपने स्किन एक्सपर्ट की सलाह जरूर लें।
उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। अगर आपको स्टोरी से जुड़े कुछ सवाल हैं तो इसके लिए हमारे कमेंट सेक्शन पर अपनी राय साझा कर सकते हैं। आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें और जुड़े रहें हरजिंदगी के साथ।
Image credit- Freepik
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों