डार्क सर्कल्स को कम करेगा यह एक घरेलू उपाय

क्या आपके आंखों के नीचे काले घेरे होने लगे हैं? इसके कारण आपके चेहरे की खूबसूरती पर असर पड़ रहा है? डार्क सर्कल्स के लिए बाजार में कई अंडर आई क्रीम मौजूद हैं, लेकिन आप इस समस्या को कम करने के लिए घरेलू नुस्खे भी आजमा सकती हैं। 'मैनें प्यार किया' फिल्म से रातों-रात स्टार बनने वाली भाग्यश्री अपनी स्किन का खास ध्यान रखती हैं। वह इंस्टाग्राम पर ब्यूटी से जुड़े कई घरेलू नुस्खे शेयर करती रहती हैं। कुछ समय पहले उन्होंने अपने फैंस के साथ डार्क सर्कल के लिए एक आसान उपाय शेयर किया है। आज इस आर्टिकल में हम आपको उसी उपाय के बारे में विस्तार से बताएंगे।
कितने प्रकार के होते हैं डार्क सर्कल्स?
- सूजन, एलर्जी, हाइपरपिगमेंटेश के कारण आंखों के नीचे भूरे रंग के डार्क सर्कल्स होने लगते हैं।
- कोलेजन की कमी, फैटी टिशू, इलास्टिसिटी कम होने की वजह से आंखों के नीचे काले रंग के घेरे हो जाते हैं।
- स्मोकिंग, नींद की कमी और स्ट्रेस जैसी समस्या होने पर आंखों के नीचे का एरिया नीला या बैंगनी रंग का हो जाता है।
डार्क सर्कल्स के कारण
- शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी होता है। डिहाइड्रेशन से कई तरह की समस्याएं होती हैं।
- स्मोकिंग के कारण भी डार्क सर्कल्स की परेशानी हो सकती है।
- जब शरीर में मेलानिन का उत्पादन ज्यादा होने लगता है तब डार्क सर्कल्स होने लगते हैं।
- एक्जिमा की वजह से भी आंखों के नीचे काले घेरे हो सकते हैं।
- डार्क सर्कल्स की समस्या भी आनुवांशिक हो सकती है। ऐसे में अगर आपकी फैमिली में यह समस्या सामान्य है तो आपके भी आंखों के नीचे घेरे पड़ सकते हैं। (डार्क सर्कल्स के लिए 1 नुस्खा)
- यह बात हम सभी जानते हैं कि उम्र बढ़ने के साथ-साथ त्वचा में कई तरह के बदलाव आते हैं। बढ़ती उम्र में स्किन आसानी से डैमेज होने लगती है।
इसे भी पढ़ें:डार्क सर्कल्स से परेशान महिलाएं ये जबरदस्त नुस्खा आजमाएं
डार्क सर्कल्स के लिए भाग्यश्रीद्वारा बताया गया नुस्खा
View this post on Instagram
भाग्यश्री ने बेहद ही आसान नुस्खा बताया है, जिसके लिए आपको ज्यादा पैसे भी खर्च नहीं करने पड़ेंगे।
आवश्यक सामग्री
- 1 केला
- आधा चम्मच एलोवेरा जेल
इसे भी पढ़ें:Under Eye Cream : डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए घर पर इन चीजों से बनाएं अंडर आई क्रीम
क्या करें?
- सबसे पहले केला के छिलके में से सफेद लेयर को अलग कर लें।
- अब इसमें आधा चम्मच एलोवेरा जेल डालें। (एलोवेरा के फायदे)
- इसे चम्मच से ही मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका डार्क सर्कल्स के लिए घरेलू नुस्खा।
कैसे करें इस्तेमाल?
- उंगली की मदद से इस पेस्ट को अपने हाथों के नीचे लगा लें।
- कुछ देर बाद यह सूख जाएगा।
- तब आप अपना चेहरा धो सकती हैं।
फायदे
- त्वचा पर एलोवेरा और केले का यह पेस्ट लगाने से स्किन मॉइश्चचराइज हो जाएगी।
- एलोवेरा जेल में कूलिंग इफेक्ट होता है। इसलिए पफी आइज की समस्या को कम करने के लिए एलोवेरा को अच्छा माना जाता है।
- केले में silica पाया जाता है, जो त्वचा में कोलेजन को बढ़ाता है। इससे झुर्रियां कम दिखती हैं।
यह थाभाग्यश्री द्वारा बताया गया आसान घरेलू नुस्खा। उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।