एक्सपर्ट से जानें झुर्रियों की समस्या को कम करने के तरीके

आजकल के ब्यूटी ट्रीटमेंट का फोकस एजिंग साइन्स जैसे लाइन्स और झुर्रियां की समस्या को कम करने पर होता है। आमतौर पर 50 साल की उम्र के बाद त्वचा पर झुर्रियां आने लगती हैं, लेकिन प्रदूषण और ड्राईनेस के कारण यह परेशानी जल्दी शुरु हो जाती है।
अगर त्वचा की सही तरीके से देखभाल की जाए तो लंबे समय तक स्किन यंग रहती है। हालांकि, उम्र बढ़ने को हम रोक नहीं सकते हैं, लेकिन इस समस्या से हम बच जरूर सकते हैं। आपको अपनी स्किन टाइप के अनुसार त्वचा को पैंपर करना चाहिए। आज इस आर्टिकल में हम आपको शहनाज हुसैन द्वारा बताया गए तरीके बताएंगे जिसे अपनाकर आप झुर्रियों की समस्या को कम कर सकती हैं।
झुर्रियां कैसे पड़ती हैं?
जब स्किन सेल्स ड्राई होने लगते हैं और नमी बनाए रखने की क्षमता खो देती है। हमारी स्किन सन-एक्सपोजर और खराब वातावरण के कारण मॉइश्चर खो देती है। जैसे-जैसे उम्र बढ़ती है, हमारी स्किन ऑयल प्रोड्यूस करना कम कर देती है, जिससे रूखापन बढ़ जाता है। इसके बाद त्वचा झुर्रियों और छोटी-छोटी रेखाओं की चपेट में आ जाती है।
बनाएं एंटी एजिंग मास्क
इसे भी पढ़ें:झुर्रियों के कारण कम हो गया है चेहरे का नूर, इन 2 गलतियों से बचें
आवश्यक सामग्री
- आधा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल
- 2 बूंद जिरेनियम के तेल
- 2 चम्मच ओट्स
- 1 चम्मच बादाम
- थोड़ा सा संतरे का रस
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: माथे पर दिखने लगी हैैंं झुर्रियों तो छुटकारा पाने के लिए ये 6 टिप्स अपनाएं
क्या करें?
- सबसे पहले आधा कप ओट्स का पाउडर बना लें।
- इसके बाद एक छोटे डिब्बे में आधा चम्मच व्हीट जर्म ऑयल, 2 बूंद जिरेनियम का तेल, 2 चम्मच ओट्स पाउडर, 1 चम्मच बादाम और थोड़ा सा संतरे का रस डालें।
- इन सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब इस मास्क को अपने चेहरे पर अच्छे से लगाएं। आंख, माथा और गाल के आस पास ज्यादा लगाएं।
- कुछ समय बाद जब यह सूखने लगे तब अपना चेहरा धो लें।
- इस एंटी-एजिंग फेस मास्क को लगाने से झुर्रियां कम होने लगेंगी।
फायदे
- इस मास्क में ओट्स मिलाया गया है जो ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होगा।
- बादाम का तेल त्वचा को ड्राई होने से रोकता है।
- व्हीट जर्म ऑयल एंटी-एजिंग प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो झुर्रियों की समस्या को कम करने में मदद करेगा।
- जिरेनियम का तेल लगाने से त्वचा नेचुरली ग्लो करने लगती है।
- जिरेनियम तेल ब्रेकआउट प्रोन स्किन के लिए अच्छा होता है।
सूरजमुखी का तेल लगाएं
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच सूरजमुखी का तेल
- 3 चम्मच कोर्स शुगर
क्या करें?
- एक कटोरी लें और उसमें 2 चम्मच सूरजमुखी का तेल और 3 चम्मच कोर्स शुगर डालें।
- चीनी को तेल में अच्छे से मिला लें, ताकि यह थोड़ी सी पिघल जाए।
- अब इस पेस्ट को अपने फेस पर लगाकर हल्के-हल्के रब करें।
- जब 15 मिनट पूरे हो जाएं तो अपने चेहरे को साफ कर लें।
ऐसे करें स्किन केयर
- अगर आप कम उम्र में इन सभी समस्याओं से दूर रहना चाहती हैं तो क्लींजिंग, टोनिंग और त्वचा को मॉइश्चराइजर जरूर करें।
- हफ्ते में एक बार फेस क्लीन-अप करना चाहिए। इससे आपका चेहरे की गंदगी पूरी तरह से साफ हो जाएगी।
- क्लीन अप के बाद महीने में एक बार फेशियल करवाएं। फेशियल से आपके चेहरे पर ग्लो आएगा।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।