Homemade Rose Water Face Wash: गुलाब जल से बने इस होममेड फेस वॉश से सर्दियों में आप भी रूखी त्वचा में ला सकती हैं निखार

गुलाब की खुशबू जितनी अच्छी लगती है उतना ही गुलाबजल आपकी त्वचा के लिए लाभदायक भी होता है। जब हम गुलाब जल का इस्तेमाल स्किन पर करते हैं तो एक अलग ग्लो दिखाई देता है। यह त्वचा को भी सुंदर और निखरा हुआ बनाता है। इसी वजह से गुलाब जल का उपयोग आयुर्वेद में भी कई सालों से किया जाता रहा है। ऐसा माना जाता है कि गुलाब जल स्किन को ग्लोइंग बनाने के लिए सबसे अच्छी सामग्री है। ऐसे ही जब सर्दियों में आपकी त्वचा बेजान और रूखी नजर आने लगती है, तो आप गुलाब जल से घर पर ही फेस वॉश तैयार कर सकती हैं। इस होममेड फेस से सर्दियों में भी आप अपनी त्वचा का निखार कायम रख सकती हैं। हालांकि यह फेस वॉश प्राकृतिक चीजों से तैयार होता है और इसका आपकी स्किन पर कोई भी साइड इफेक्ट नहीं होता है, लेकिन आप इसका इस्तेमाल चेहरे पर करने से पहले पैच टेस्ट जरूर करें। आइए आपको बताते हैं कैसे यह फेस वॉश तैयार किया जा सकता है।
त्वचा के लिए गुलाब जल फेस वॉश के फायदे
गुलाब जल में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा को साफ, संतुलित और शांत रखते हैं। जब हम इसका फेस वॉश या फेस पैक तैयार करते हैं तो इसके इस्तेमाल से हमारी त्वचा में अलग तरह का ग्लो नजर आने लगता है। यही नहीं गुलाबजल बहुत माइल्ड होता है और इसे किसी भी स्किन टाइप पर इस्तेमाल किया जा सकता है। अगर आपकी त्वचा सेंसिटिव है तो आप गुलाब जल का इस्तेमाल जरूर कर सकती हैं। गुलाबजल फेस वॉश आपकी त्वचा का Ph लेवल बैलेंस करता है। यही नहीं अगर आपको सर्दियों में त्वचा के ज्यादा ड्राई होने की समस्या है तो आप इस फेस वॉश का इस्तेमाल कर सकती हैं। ये त्वचा में नमी वापस लाने में मदद करता है।

गुलाब जल फेस वॉश बनाने की सामग्री
- गुलाब जल-1 कप
- ग्लिसरीन-1 टेबलस्पून
- विटामिन E तेल - 1 टेबलस्पून
गुलाब जल फेस वॉश कैसे बनाएं
- सबसे पहले एक सोप डिस्पेंसर में गुलाब जल, ग्लिसरीन और विटामिन E ऑयल डालें।
- डिस्पेंसर को अच्छी तरह शेक करें जिससे सभी सामग्रियां अच्छी तरह से मिक्स हो जाएं।
- इससे आपका गुलाब जल फेस वॉश तैयार हो जाएगा।
इसे जरूर पढ़ें: गुलाब जल के साथ मिलाकर लगाएं यह एक चीजें, मिलेगा इंस्टेंट ग्लो
गुलाब जल और शहद का फेस वॉश
यह फेस वॉश किसी भी तरह की स्किन को गहराई से पोषण देता है और ड्राइनेस दूर करता है।
फेस वॉश बनाने की सामग्री
- शहद- 1 टेबलस्पून
- रोज़ वॉटर-8 ड्रॉप
- सूखे गुलाब की पंखुड़ियां- 1 टेबलस्पून
- ओट्स- 1 चम्मच
- सोप डिस्पेंसर- 1
इसे जरूर पढ़ें: सोने से पहले चेहरे पर लगाएं गुलाब जल, त्वचा को होंगे ये खास फायदा
फेस वॉश कैसे बनाएं?
- एक बाउल में सभी सामग्रियों को एक साथ मिलाकर रखें
- गुलाब की पंखुड़ियों और ओट्स को मिक्सी में महीन पीस लें।
- सभी सामग्रियों को अच्छी तरह से मिलाएं और इसे एक सोप डिस्पेंसर में भरें।
- यह फेस वॉश का इस्तेमाल करके आप एजिंग की समस्या को भी कम कर सकती हैं।
गुलाब जल फेस वॉश का इस्तेमाल कैसे करें?
गुलाब जल के किसी भी फेस वॉश का इस्तेमाल आप दिन में दो बार कर सकती हैं, लेकिन यदि आप सोने से पहले इसका इस्तेमाल करें तो इसके कई गुना लाभ हो सकते हैं। इस फेस वॉश में मौजूद विटामिन E आपकी स्किन टोन को सुधारने में मदद करता है साथ ही, राखी त्वचा में नमी को भी बनाए रखता है।
वहीं आप शहद और ओट्स वाला फेस वॉश हल्के स्क्रब की तरह से भी इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे डेड स्किन को निकालने में मदद मिल सकती है।
अगर आप भी सर्दियों के मौसम में अपनी त्वचा में निखार लाना चाहती हैं, तो यहां बताए फेस वॉश का इस्तेमाल जरूर करें। साथ ही, चेहरे पर इसके इस्तेमाल से पहले पैच टेस्ट कर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसे ही अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Images: Shutterstock.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।