Homemade Remedy : वैक्स करने से पीठ पर निकल रहे हैं दानें तो ये घरेलू उपाय आपकी समस्या को करेंगे कम

(Home Remedies For Back Acne After Wax) दाने होना एक बेहद आम बात होती है। खासकर गर्मियों में इस तरह की समस्या का सामना ज्यादातर महिलाओं को करना पड़ता है। कई बार पीठ की वैक्सिंग करने के बाद ये समस्या काफी हद तक बड़ जाती है। दरअसल पीठ की त्वचा बेहद सेंसिटिव होती है और वैक्सिंग के दौरान स्किन में मौजूद पोर्स ओपन हो जाते हैं।ज्यादा समय तक पोर्स का खुला होने के कारण पीठ पर पिंपल्स हो जाते हैं।
ऐसे में आपको अपनी पीठ की स्किन का ख्याल थोड़ा ज्यादा रखना होगा। ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू का कहना है कि पीठ में मौजूद दाने की समस्या से नीम के पाउडर और नींबू के रस का इस्तेमाल करने से आप इस परेशानी से राहत पा सकती हैं,जानें कैसे।
नींबू और नीम के फायदे (Benefits Of Neem And Lemon)
- नीम में मौजूद एंटीऑक्सीडेंट्स गुण स्किन में मौजूद कीटाणुओं को खत्म करने में बेहद असरदार होते हैं।
- नींबू में एंटी-बैक्टीरियल गुण होते है जो पिंपल्स को कम करने में मदद करते है।
इसे भी पढ़ें : काले अंडरआर्म्स से हो चुकी हैं परेशान तो अपनाएं ये असरदार नुस्खे
कैसे करें इस्तेमाल (How To Use Neem And Lemon)
- सबसे पहले नीम को मिक्सी में पीसकर उसका पाउडर बना लीजिए।
- इसके बाद इसमें 5 से 6 बूंदे नींबू के रस की डालें और अच्छी तरह से मिक्स कर लें।
- इस पेस्ट को आप सीधे अपनी पीठ पर मौजूद पिंपल्स पर लगा लें।
- करीब 20 मिनट के बाद आप अपनी पीठ को कॉटन की मदद से साफ कर लें।
- पीठ को अच्छी तरह से साबुन की मदद से धो लें।
- आप चाहे तो यह पेस्ट हफ्ते में 2 से 3 बार तक लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें : Pre Skin Care Routine: करवा चौथ से पहले इस तरह करें स्किन केयर, चमक उठेगा आपका चेहरा
कोशिश करें कि आप समय रहते ही आप पीठ पर मौजूद इन पिंपल्स के लिए एक्सपर्ट द्वारा बताई गई इन टिप्स को ध्यान से और वक्त पर ही करें।
इसी के साथ अगर आपको हमारी बताई ये बातें पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल्स को पढ़ने के लिए फॉलो कीजिए हरजिंदगी को।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।