How To Stop White Hair: सफेद बालों की समस्या को कम करेंगे ये 2 अचूक तरीके

How To Remove White Hair Naturally: एक जमाना था जब सफेद बाल का मतलब बुढ़ापा होता था। लेकिन क्या हो जब केवल 13-15 की उम्र में ही बाल पकने लगे? आजकल बच्चे हो या बूढ़ें सभी के बाल आपको सफेद ही नजर आएंगे।
हालांकि, ऐसा कई कारणों की वजह से होता है। ज्यादातर लोग इन्हें छिपाने के लिए तरह-तरह के महंगे हेयर केयर प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। लेकिन फिर भी कोई खास असर नहीं नजर आता है।
ऐसे में घरेलू नुस्खे की कारगर साबित होते हैं। क्या आप जानना चाहती हैं वह अचूक नुस्खे जिसकी मदद से आप इस समस्या को कम कर सकती हैं? तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।
सफेद बालों के लिए घरेलू नुस्खा (White Hair Home Remedies)

आवश्यक सामग्री
- 1 छोटा चम्मच आंवला पाउडर
- 2 चम्मच ब्लैक टी
- 1 छोटा चम्मच स्ट्रांग कॉफी
- 1/2 इंच कत्थे का टुकड़ा
- 1 टुकड़ा अखरोट की छाल
- 1 छोटा चम्मच इंडिगो
- 1 छोटा चम्मच ब्राह्मी पाउडर
- 1 छोटा चम्मच त्रिफला
- 2 लीटर पानी
बनाने का तरीका
- सबसे पहले किसी बड़े बर्तन में 2 लीटर पानी भर लें।
- अब इसे गैस पर चढ़ा दें।
- फिर इसमें 1 छोटा चम्मच आंवला पाउडर, 2 चम्मच ब्लैक टी, 1 छोटा चम्मच स्ट्रांग कॉफी, 1/2 इंच कत्थे का टुकड़ा, अखरोट की छाल, 1 छोटा चम्मच इंडिगो, 1 छोटा चम्मच ब्राह्मी पाउडर और 1 छोटा चम्मच त्रिफला डालें।
- सभी चीजों को अच्छे से मिला लें।
- अब गैस की आंच को कम करके करीब 30 मिनट तक पकने के लिए छोड़ दें।
- जब यह अच्छी तरह से पक जाए तब गैस बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें।
- अब इसे छलनी की मदद से छान कर एयरटाइट कंटेनर में डाल दें।
- लीजिए तैयार है आपका सफेद बालों के लिए उपाय।
लगाने का तरीका

- इस पेस्ट को अपने बालों में अच्छे से लगा लें।
- इसे जड़ों में लगाना न भूलें।
- करीब 30 मिनट तक इसे बालों में लगा रहने दें।
- फिर अपने बाल नॉर्मल शैंपू से धो लें।
- इस पेस्ट का इस्तेमाल हफ्ते में 2 बार जरूर करें।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: बालों को असमय सफ़ेद होने से बचा सकते हैं ये घरेलू नुस्खे
सफेद बालों के लिए तेल (Hair Oil For White Hair)

आवश्यक सामग्री
- 5 चम्मच बादाम का तेल
- नींबू के रस की कुछ बूंदें
- 2-3आवंला का रस
बनाने का तरीका
- किसी भी बर्तन में 5 चम्मच बादाम का तेल, नींबू के रस की कुछ बूंदें और 2-3 चम्मच आवंला का रस डालें।
- अब सभी चीजों को मिक्स करें।
- लीजिए तैयार है आपका सफेद बालों के लिए घरेलू नुस्खा।
इसे भी पढ़ें:उम्र से पहले ही हो रहे हैं बाल सफेद तो एक बार जरूर आजमा कर देखें फ्री का नुस्खा
लगाने का तरीका
- इस पेस्ट को अपने बालों और स्कैल्प पर अच्छे से लगाएं।
- करीब 30 मिनट बाद अपने बालों को धो लें। (सफेद बालों के लिए तेल)
- इस पेस्ट का इस्तेमाल दिन में दो बार जरूर करें।
- आपको एक महीने में ही असर देखने को मिलेगा।
बालों को सफेद होने से बचाने के तरीके (How To Prevent White Hair)
- अगर आप चाहती हैं कि आपके बाल कभी सफेद न हो तो इसके लिए आपको अपनी डाइट का खास ध्यान रखना चाहिए।
- ऑयलिंग करना न भूलें। बालों को पोषण देने के लिए तेल लगाना बेहद जरूरी है। इससे बालों को पोषण मिलता है।
- मार्केट में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स में केमिकल पाया जाता है। इसलिए इनका कम इस्तेमाल करें। सफेद बाल होने के पीछे यह भी एक कारण है।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik & Shutterstock
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।