घने बालों के लिए घर पर इस तरह बनाएं तेल, नहीं पड़ेगी महंगे हेयर प्रोडक्ट की जरूरत

बाल लंबे हो, लेकिन घने न हो तो ज्यादा अच्छे नहीं लगते है। घने बालों के लिए न जाने महिलाएं क्या-क्या करती हैं, लेकिन फिर भी कोई खास फर्क नहीं नजर आता है। साथ ही मार्केट में मिलने वाले हेयर केयर प्रोडक्ट्स भी बालों को काफी नुकसान पहुंचाते हैं। ऐसे में महिलाएं अक्सर घरेलू नुस्खे अपनाती हैं। बालों में तेल लगाने के फायदे तो आपने जरूर सुने होंगे। हमारी दादी-नानी भी कहती थी कि अगर घने और लंबे बाल चाहिए तो तेल का इस्तेमाल करना चाहिए।
बालों को हेल्दी रखने के लिए ऑयलिंग जरूर करनी चाहिए। अगर आप घने बाल चाहती हैं तो घर पर बने तेल का उपयोग कर सकती हैं। आज हमने ब्यूटी एक्सपर्ट रेनू जी से बात की है। उन्होनें हमें घर पर ही आसानी से सफेद बालों के लिए तेल बनाने का तरीका सिखाया है। साथ ही उन्होनें इसके फायदे भी बताए हैं।
कलौंजी से बनाएं तेल
कलौंजी में एंटी-ऑक्सीडेंट और एंटीबैक्टीरियल गुण पाए जाते हैं। यह बालों की ग्रोथ में मदद करता है। वहीं मेथी के दानों में हाई प्रोटीन पाया जाता है, जिससे हेयरफॉल, पतले बालों की समस्या दूर होती है। आप इनके मिश्रण से तेल बना सकती हैं, जो आपके बालों को घना करने में मदद करेगा।
आवश्यक सामग्री
- कलौंजी
- मेथी दाना
- सरसों का तेल
बनाने का तरीका
- घने बालों के लिए तेल बनाने के लिए 2 चम्मच कलौंजी और 1 चम्मच मेथी के दानों को सरसों के तेल में डालकर 2 दिन तक भिगोकर रख दें।
- इसके बाद धीमी आंच पर इसे पका लें।
- लीजिए तैयार है आपका घर पर बना तेल।
लगाने का तरीका
- सबसे पहले बालों को कुछ सेक्शन में डिवाइड कर लें।
- अब एक-एक करके बालों में तेल लगाना शुरू करें।
- जड़ों में अच्छे से तेल लगाएं।
- फिर हल्के हाथों से बालों को मसाज दें।
- इस तेल को आप हफ्ते में तीन बार इस्तेमाल कर सकती हैं।
- कुछ ही महीनों में आपको इसका असर दिखने लगेगा। (हेयर ऑयलिंग से जुड़ें मिथ्स)
इसे जरूर पढ़ें-Expert Tips: इस तेल से घुटने तक लंबे हो सकते हैं आपके बाल
टी-ट्री ऑयल से मिलेगा फायदा
टी-ट्री ऑयल बालों के लिए बेहद फायदेमंद होता है। नारियल का तेल बालों में मॉइश्चर लॉक करता है।
आवश्यक सामग्री
- 5-6 बूंदें टी ट्री ऑयल
- नारियल का तेल
- ऑर्गन ऑयल
बनाने का तरीका
- एक बर्तन में टी ट्री ऑयल की 5-6 बूंदें, नारियल का तेल और कुछ बूंदें आर्गन ऑयल की डालें।
- अब सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका घने बालों के लिए तेल।
इसे जरूर पढ़ें-Hair fall से बचाने और हेल्दी बनाए रखने के लिए ये 5 ऑयल्स हैं बेस्ट
लगाने का तरीका
- सबसे पहले उलझे बालों को सुलझा लें।
- अब बालों में अच्छे से तेल लगाएं।
- रातभर तेल लगाकर सो जाएं।
- सुबह माइल्ड नॉन-सल्फेट शैंपू से बाल धो लें।
- इसे तेल का इस्तेमाल हफ्ते में 2 दिन करें।
- इसके इस्तेमाल से आप पाएंगी कि आपके बाल अब घने होने लगे हैं।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।