Best Hair Growth Serum: ये 2 हेयर ग्रोथ सीरम बालों का टूटना कर सकते हैं कम, जानें कैसे बनाएं

बालों के टूटने की समस्या हर मौसम में होती है। यही कारण है कि महिलाएं इससे काफी परेशान हो जाती है, जिसकी वजह से वो बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप घर की चीजों का इस्तेमाल करें। यह बाजार में मिलने वाले हेयर सीरम से ज्यादा अच्छे होते हैं। ऐसे में आप घर के सीरम का इस्तेमाल करें। इससे आपके बालों की ग्रोथ अच्छी हो जाएगी। साथ ही बाजार के केमिकल प्रोडक्ट को इस्तेमाल करने की जरूरत पड़ेगी। आइए आर्टिकल में आपको इसके बारे में बताते हैं।
करी पत्ता और नारियल तेल का हेयर सीरम
करी पत्ता एंटीऑक्सीडेंट्स और प्रोटीन से भरपूर होता है जो बालों को मजबूत बनाता है और टूटने से रोकता है। इसलिए इसका इस्तेमाल सबसे ज्यादा महिलाएं करना पसंद करती हैं। साथ ही नारियल तेल बालों को मॉइश्चराइज करता है। इन दोनों चीजों को मिक्स करके आप हेयर सीरम को घर पर बनाएं।

करी पत्ता और नारियल तेल का हेयर सीरम कैसे बनाएं?
- इसके लिए आपको करी पत्ता लेना है।
- इसे अच्छे से पानी से साफ करके सूखा लेना है।
- फिर एक पैन में 1/3 कप नारियल तेल को डालना है।
- इसके बाद इन दोनों चीजों को अच्छे से पकाना है।
- जब यह दोनों चीजें अच्छे से पक जाए तो इसे छान लेना है।
- फिर इसे एक स्प्रे बोतल में डाल देना है।
- इसके बाद इसे अपने बालों में थोड़ा-थोड़ा अप्लाई करके मसाज करनी है।
- इसे आप रोजाना लगाना शुरू करें। इसे लगाने से आपके बाल झड़ने कम हो जाएंगे। साथ ही ग्रोथ भी बढ़ने लगेगी।
रोजमेरी और लौंग का हेयर सीरम
रोजमेरी बालों के लिए अच्छा होता है, इससे बालों की ग्रोथ अच्छी होती है। इसके साथ लौंग के पानी को मिक्स करके लगाने से स्कैल्प में मजबूती आती है। साथ ही बाल सिल्की होते हैं।

इसे भी पढ़ें: पार्लर जैसा रिजल्ट पाएं घर पर, बालों की रिबॉन्डिंग और स्मूदनिंग के लिए अपनाएं ये 4 आसान टिप्स
रोजमेरी और लौंग का हेयर सीरम कैसे बनाएं
- इसके लिए आपको 1 चम्मच सूखी रोजमेरी लेनी है।
- इसमें आपको 10 से 12 लौंग मिलानी है।
- इसके बाद इन दोनों चीजों को 1 गिलास पानी में इसे पकाना है।
- फिर इसे ठंडा होने देना है।
- इसके बाद इसे स्प्रे में डालकर बालों में लगाना है।
- अब आपको अच्छे से बालों में मसाज करनी है।
- फिर इसे 10 से 15 मिनट लगने दें।
- इसके बाद बालों को शैंपू से साफ करें।
- इससे आपके बालों का झड़ना कम हो जाएगा।
इसे भी पढ़ें: कलर्ड हेयर का रखना है ख्याल तो इस तरह करें सीरम का इस्तेमाल
इन सीरम को रोजाना अपने स्कैल्प पर स्प्रे करें। ये बहुत हल्का होता है और बालों को चिपचिपा नहीं बनाता। इन घरेलू सीरम का इस्तेमाल करने से पहले, अपनी कलाई पर एक छोटा सा पैच टेस्ट जरूर करें। अगर कोई जलन या खुजली महसूस हो तो इसका उपयोग तुरंत बंद कर दें। साथ ही एक्सपर्ट राय लें।
नोट: बालों में किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit- Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।