कीवी की मदद से तैयार किए जा सकते हैं ये एंटी-एजिंग फेस पैक

ब्यूटीफुल और यूथफुल स्किन पाना तो हम सभी की चाहत होती है। लेकिन समय के साथ जब उम्र बढ़ने के कारण फाइन लाइन्स और रिंकल्स नजर आने लगते हैं तो इन साइन्स को दूर करने के लिए हम तरह-तरह के महंगे ट्रीटमेंट और ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, अगर आप एक किफायती तरीके से अपनी स्किन को अधिक यंगर बनाना चाहती हैं तो ऐसे में कीवी का इस्तेमाल करें।
आपको शायद पता ना हो, लेकिन कीवी आपकी स्किन को यूथफुल बनाता है। इसमें मौजूद विटामिन सी और विटामिन ई आपकी स्किन को रिजुविनेट करने के साथ-साथ एक हेल्दी ग्लो प्रदान करता है। साथ ही इसमें एंटी-ऑक्सीडेंट्स भी मौजूद होते हैं, जो एजिंग के साइन्स जैसे रिंकल्स व फाइन लाइन्स की अपीयरेंस को कम करते हैं। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप कीवी की मदद से किस तरह एंटी-एजिंग फेस पैक बना सकती हैं-
कीवी और केले से बनाएं फेस पैक
कीवी के साथ अगर केले को मिक्स करके स्किन पर लगाया जाता है तो इससे आपकी स्किन अधिक टाइटन होती है। जिसके कारण वह अधिक यूथफुल नजर आती है।
आवश्यक सामग्री-
- आधा कीवी
- आधा पका केला
- एक चम्मच शहद
इस्तेमाल करने का तरीका-
- इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप कीवी को छीलकर मैश कर लें।
- साथ ही, इसमें केले को भी मैश कर लें।
- जब यह अच्छी तरह मिक्स हो जाए तो इसमें एक चम्मच शहद को डालकर मिक्स कर लें।
- अब आप अपनी स्किन को क्लीन करें और इस फेस पैक को लगाएं।
- करीबन 15 मिनट बाद आप अपनी स्किन को वॉश करें।
इसे भी पढ़ें:होंठों के आस-पास की त्वचा हो रही है ड्राई तो करें ये उपाय
कीवी और एवोकाडो से बनाएं फेस पैक
कीवी के साथ एवोकाडो को मिक्स करके भी एक बेहतरीन एंटी-एजिंग फेस पैक बनाया जा सकता है। आप इस पैक को किसी भी मौसम में आसानी से लगाकर इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री-
- एक कीवी
- एक एवोकाडो
- आधा चम्मच शहद
इस्तेमाल करने का तरीका-
- इस फेस पैक को बनाने के लिए सबसे पहले आप कीवी और एवोकाडो को छील लें।
- आप एवोकाडो का बीज निकाल लें।
- अब आप कीवी और एवोकाडो को अच्छी तरह मिक्स करक मैश करें।
- अगर आपकी स्किन बहुत रूखी है तो आप इसमें आधा चम्मच शहद भी मिक्स कर सकती हैं। हालांकि, यह ऑप्शनल है।
- अब आप अपनी स्किन को क्लीन करें और इस फेस पैक को लगाएं।
- करीबन 20 मिनट बाद आप हल्के गुनगुने पानी से अपने चेहरे को वॉश करें और फिर मॉइश्चराइजर लगाएं।
इसे भी पढ़ें:व्हाइटहेड्स की समस्या को कम करने के लिए ये मास्क आएंगे काम
कीवी और एलोवेरा जेल से बनाएं फेस पैक
यह एक ऐसा मास्क है, जिसे किसी भी स्किन पर अप्लाई किया जा सकता है। यह आपकी स्किन को एकदम से फ्रेशनेस व यंगर महसूस करवाता है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 कीवी
- 1 बड़ा चम्मच एलोवेरा जेल
फेस पैक बनाने का तरीका-
- सबसे पहले कीवी को गूदे में मैश कर लें।
- अब आप इसमें एक चम्मच एलोवेरा जेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आप अपनी स्किन को क्लीन करके इसे अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दें और फिर पानी की मदद से धो लें।
- तो अब आप भी कीवी से इन फेस पैक को बनाएं और अपनी स्किन को नेचुरली यंगर बनाएं।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।