ग्रीन टी की मदद से घर पर ही बनाएं शीट मास्क, स्किन की ये समस्याएं होंगी दूर

जब भी स्किन केयर की बात होती है तो अक्सर हम अपनी किचन में मौजूद चीजों की मदद से ही ग्लोइंग स्किन पाने की चाहत रखती हैं। यूं तो ग्लोइंग स्किन के लिए कई होम रेमिडीज मौजूद हैं। लेकिन ग्रीन टी का इस्तेमाल करना शायद उन बेहतरीन उपायों में से एक है। स्किन के लिए ग्रीन टी किसी वरदान से कम नहीं है। दरअसल, इसमें मौजूद एंटी-ऑक्सिडेंट्स और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रोपर्टीज स्किन की कई समस्याओं को आसानी से हल कर सकते हैं। इतना ही नहीं, ग्रीन टी आपकी स्किन को लंबे समय तक यंगर बनाए रखने में भी मदद करती है।
ग्रीन टी की खास बात यह है कि यह आपकी ऑयली से लेकर ड्राई स्किन तक का बेहतरीन तरीके से ख्याल रख सकती है। ग्रीन टी को इस्तेमाल करने का सबसे अच्छा तरीका है कि आप इसकी मदद से शीट मास्क बनाकर तैयार करें। इससे आप अपनी कई स्किन से जुड़ी समस्याओं से आसानी से राहत पा जाएंगी। तो चलिए आज इस लेख में आरवीएमयूए एकेडमी की फाउंडर, सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्ट और स्किन केयर एक्सपर्ट रिया वशिष्ट आपको बता रही हैं कि आप अपनी स्किन की समस्याओं के लिए ग्रीन टी शीट मास्क बनाकर किस तरह तैयार कर सकती हैं-
पिग्मेंटेशन और अनइवन स्किन टोन के लिए शीट मास्क
इस मास्क को बनाने के लिए आलू का इस्तेमाल भी किया जाता है। यह आपकी स्किन की रंगत को हल्का करने में मदद करती हैं। वहीं, ग्रीन टी स्किन के दाग-धब्बों को धीरे-धीरे कम करती है और स्किन टोन को बराबर बनाती है।
आवश्यक सामग्री-
- 1 ग्रीन टी बैग
- आधा कप गरम पानी
- 1 कॉटन शीट मास्क
- 1 छोटा बाउल
- 1 चम्मच कच्चा आलू
- थोड़ी सी विटामिन ई ऑयल
ये भी पढ़ें: विटामिन ई की मदद से बनाएं शीट मास्क और पाएं सॉफ्ट-सॉफ्ट स्किन
शीट मास्क कैसे बनाएं
- सबसे पहले पानी गरम करें।
- फिर इसमें ग्रीन टी डालकर 5-10 मिनट तक रहने दें।
- अब इस चाय को थोड़ा ठंडा होने दें, जब तक वो गुनगुना न हो जाए।
- अब इसमें आलू का रस मिलाएं।
- अब इसमें 2-3 बूंदें विटामिन ई ऑयल भी डाल सकते हैं।
- अब अपने शीट मास्क को इस मिक्सचर में अच्छे से भिगो दें।
- चेहरा धोकर साफ कर लें और फिर भीगा हुआ मास्क चेहरे पर लगा लें।
- 15-20 मिनट तक ऐसे ही रहने दें।
- फिर मास्क को धीरे से निकालें और जो बचा हुआ तरल है उसे चेहरे पर थपथपा लें।
- इसे हफ्ते में 2-3 बार ट्राई करें।
रिंकल्स और फाइन लाइन्स के लिए शीट मास्क
आप ग्रीन टी की मदद से एजिंग स्किन के लिए भी शीट मास्क बना सकती हैं। ग्रीन टी फ्री रेडिकल्स से लड़ती है, जिससे स्किन अधिक टाइटन व स्मूथ नजर आती है।
आवश्यक सामग्री
- 1 ग्रीन टी बैग
- आधा कप गर्म पानी
- 1 कॉटन शीट मास्क
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- 1 चम्मच दूध की मलाई
ये भी पढ़ें: Sheet mask for skin hydration: गर्मी में चेहरे को रखना है हाइड्रेट, तो ये शीट मास्क है बेस्ट
एजिंग स्किन के लिए शीट मास्क कैसे बनाएं
- सबसे पहले ग्रीन टी को गर्म पानी में डालकर 5-10 मिनट के लिए छोड़ दें।
- अब इसे थोड़ा ठंडा होने दो जब तक गुनगुना न हो जाए।
- अब इसमें एलोवेरा जेल व मलाई डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब इसमें अपना शीट मास्क डुबोकर कुछ देर के लिए छोड़ दें।
- अब इसे अपने साफ चेहरे पर लगा लो।
- इसे 15-20 मिनट तक लगा रहने दो।
- फिर धीरे से मास्क हटाओ, जो भी मिश्रण बचा हो, चेहरे पर उसे थपथपाकर स्किन में समा जाने दें।
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।