herzindagi
image

ग्रीन टी से ऐसे बनाएं खास सस्ता और असरदार टोनर, एक्सपर्ट से जानें सही तरीका

अगर आप भी अपनी स्किन को ग्लोइंग और मुलायम बनाना चाहती हैं, तो अब आप घर पर रहकर ग्रीन टी से खास टोनर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसे बनाने का सही और आसान तरीका। 
Editorial
Updated:- 2025-12-24, 02:02 IST

अधिकतर महिलाएं अपनी सेहत को स्वस्थ रखने के लिए ग्रीन टी का सेवन करती हैं, लेकिन क्या आप जानती हैं। ग्रीन टी सिर्फ हेल्थ के लिए ही नहीं, बल्कि स्किन के लिए भी काफी फायदेमंद मानी गई है। आज हम आपको ग्रीन टी का चेहरे के लिए इस्तेमाल करने का तरीका बताएंगे, जिसकी मदद से आप अपनी स्किन प्रॉब्लम को कम कर सकती हैं और त्वचा को मुलायम बना सकती हैं। आइए जानते हैं एक्सपर्ट से इसके बारे में।

चेहरे के लिए ग्रीन टी का इस्तेमाल

एक्सपर्ट ने बताया कि अगर आप भी अपने चेहरे को खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आप ग्रीन टी का न सिर्फ हेल्थ के लिए बल्कि स्किन के लिए भी इस्तेमाल कर सकती हैं। आज हम आपको एक स्पेशल ग्रीन टी टोनर के बारे में बताएंगे, जिससे बनाने का तरीका बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -

INS  - 2025-12-24T014548.777

ग्रीन टी टोनर बनाने के लिए सामग्री-

ग्रीन टी टोनर बनाने का तरीका

  • ग्रीन टी टोनर बनाने के लिए सबसे पहले आप एक साफ कटोरी में ग्रीन टी का पानी निकाल ले।
  • अब इस पानी में थोड़ा विटामिन ई कैप्सूल और टी ट्री ऑयल मिक्स कर दें।
  • इन दोनों को अच्छी तरह मिलाने के बाद आप इसमें रोजमेरी वॉटर ऐड कर सभी सामग्री को अच्छी तरह घोल लें।
  • आपका होममेड टोनर बनकर तैयार है। आप चाहे तो इसमें गुलाब जल या ग्लिसरीन भी मिक्स कर सकती हैं।

    INS  - 2025-12-24T014522.928

  • आप इस टोनर का रोजाना रात में सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं या सुबह चेहरा धोने के बाद भी इसे लगा सकती हैं।
  • इस टोनर का आप रोजाना इस्तेमाल कर सकती हैं। इसे आप दिन भर में एक बार अपने चेहरे पर लगाती हैं, तो इससे स्किन हाइड्रेट रहेगी।
  • इस टोनर का आप दो से तीन हफ्ते तक लगातार इस्तेमाल कर सकती हैं। उसके बाद सेम रेसिपी की मदद से टोनर को दोबारा बना सकती हैं।
  • अगर आप इस टोनर का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें। उसके बाद ही इसे उपयोग में ले।  

यह भी पढ़ें- ओपन पोर्स के लिए करें ये 2 काम, कम खर्च में मिल सकती है राहत

अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। 

Image Credit : Freepik 

यह विडियो भी देखें

Herzindagi video

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।