एलोवेरा की मदद से इस तरह घर पर तैयार करें लिप बाम

एलोवेरा एक पौधा है जिसे अपने औषधीय गुणों के लिए जाना जाता है। इसलिए महिलाएं अपने स्किन केयर रूटीन में इसे शामिल करना पसंद करती हैं। बालों को नरिश करने से लेकर एक्ने तक की समस्या को दूर करने के लिए लोग एलोवेरा का इस्तेमाल करते हैं।
हालांकि, यह स्किन की हर प्रॉब्लम को दूर कर सकता है। खासतौर से, एलोवेरा को सेंसेटिव एरिया जैसे आंखों के नीचे व होंठों पर भी आसानी से अप्लाई किया जा सकता है। इसलिए, अगर किसी को फटे होंठों की समस्या है तो एलोवेरा का इस्तेमाल करना अच्छा विचार हो सकता है।
यूं तो एलोवेरा के पत्ते को तोड़कर उसके फ्रेश जेल को आप अपनी स्किन के साथ-साथ होंठों पर भी लगा सकती हैं। इसके अलावा, एलोवेरा की मदद से लिप बाम भी तैयार किया जा सकता है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको घर पर ही एलोवेरा जेल की मदद से लिप बाम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-
एलोवेरा जेल और पेट्रोलियम जेली से बनाएं लिप बाम
आप एलोवेरा जेल और पेट्रोलियम जेली(पैट्रोलियम जैली के फायदे) की मदद से लिप बाम तैयार कर सकती हैं। इसे बनाने में आपको बेहद ही कम समय लगेगा।
आवश्यक सामग्री-
- दो बड़े चम्मच एलोवेरा जेल
- दो बड़े चम्मच पेट्रोलियम जेली
- एक से दो बूंद मिंट एक्सट्रैक्ट
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बर्तन में बराबर भाग एलोवेरा जेल और पेट्रोलियम जेली डालें।
- अब इसमें मिंट एक्सट्रैक्ट या अपनी पसंदीदा कोई एक्सट्रैक्ट डालें।
- इसे टूथपिक की मदद से तब तक हिलाएं, जब तक कि यह अच्छी तरह मिक्स ना हो जाए।
- अब आप इसे एक छोटे कंटेनर में डालें और अच्छी तरह सेट होने दें।
- आप इस लिप बाम को नियमित रूप से इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों में लिप बाम का इस्तेमाल करने से मिलते हैं यह जबरदस्त फायदें
कोकोनट ऑयल और एलोवेरा जेल से तैयार करें लिप बाम
अगर आपके होंठ फटे हुए हैं तो ऐसे में आप कोकोनट ऑयल और एलोवेरा जेल की मदद से लिप बाम बना सकती हैं।(होंठों के लिए एलोवेरा के फायदे)
आवश्यक सामग्री-
- 1/2 टेबलस्पून बीसवैक्स
- 1 1/2 टेबलस्पून वर्जिन कोकोनट ऑयल
- 1 टीस्पून कोकोआ बटर
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल,
- विटामिन ई तेल की 10 बूंदें
- अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 8 बूंदें
इस्तेमाल करने का तरीका-
- सबसे पहले एक डबल बॉयलर में 1/2 टेबलस्पून बीसवैक्स, 1 1/2 टेबलस्पून वर्जिन कोकोनट ऑयल और 1 टीस्पून कोकोआ बटर लें।
- धीमी से मध्यम आंच पर तब तक पिघलाएं जब तक कि सामग्री पूरी तरह से पिघल न जाए।
- अब आप गैस बंद कर दें और मिश्रण को थोड़ा ठंडा होने दें।
- फिर इसमें 1 चम्मच एलोवेरा जेल, विटामिन ई तेल की 10 बूंदें और अपनी पसंद के एसेंशियल ऑयल की 8 बूंदें मिलाएं।
- इसे अच्छी तरह मिक्स करें।
- अब आप इसे एक जार में डालें और सेट होने दें।
शिया बटर और एलोवेरा से तैयार करें लिप बाम
इस लिप बाम को बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की आवश्यकता होगी। इस लिप बाम में बादाम का तेल और शिया बटर आपके लिप्स को नरिश्ड करने में मदद करेगा।
आवश्यक सामग्री
- 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
- 1 चम्मच शिया बटर
- 1 चम्मच एलोवेरा जेल
- बादाम के तेल की कुछ बूँदें
बनाने का तरीका-
- सबसे पहले एक बाउल में नारियल तेल(नारियल तेल से हल करें ये समस्याएं) और शिया बटर को एक साथ पिघलाने के लिए गरम करें।
- अब आप इसे अच्छी तरह से मिक्स करें। एक बार जब मिश्रण ब्लेंड होकर पिघल जाए, तो सामग्री को दूसरे बाउल में डालें।
- अब इस मिश्रण में एलोवेरा जेल डालकर मिक्स करें।
- अंत में, इसमें बादाम के तेल या जोजोबा तेल की कुछ बूंदें शामिल करें।
- अब आप इसे एक छोटे लिप कंटेनर में डालें और हर दिन इस्तेमाल करें।
इसे जरूर पढ़ें-गर्मियों में भी फटते हैं आपके होंठ तो ये घरेलू उपाय आएंगे आपके काम
तो अब आप भी एलोवेरा को अपने लिप केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं और लिप्स से जुड़ी समस्याओं को बाय-बाय कहें। अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।
Image Credit- freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।