Sat Sep 12, 2026 | Updated 01:09 AM IST

एलोवेरा से होंठों को मिलते हैं यह बेमिसाल फायदे, जानकर आज ही इस्तेमाल करेंगी आप

एलोवेरा की मदद से अब तक आप अपनी सेहत या स्किन का ख्याल रखती आई होंगी, लेकिन आज हम आपको इससे मिलने वाले कुछ लिप्स बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं।
Updated:- 2021-07-01, 15:46 IST
main , Aloe Vera tips for lips

जब स्किन केयर की बात होती है तो उसमें होंठों की अतिरिक्त प्राथमिकता दी जाती है। दरअसल, यह स्किन का ऐसा पार्ट है, जो अन्य हिस्सों की अपेक्षा अधिक सॉफ्ट होता है। आमतौर पर, विभिन्न वातावरण से लेकर बैड लाइफस्टाइल हैबिट्स आपकी लिप हेल्थ को नुकसान पहुंचाता है। जिसके कारण आपके होंठ रूखे व बेजान नजर आते हैं। यूं तो होंठों की केयर करने के लिए आप कई तरह के उपायों का सहारा लेती होंगी, लेकिन अगर आप नेचुरल तरीके से अपने होंठों का ख्याल रखना चाहती हैं तो एलोवेरा का इस्तेमाल करना यकीनन एक अच्छा उपाय है। एलोवेरा से आपको अनगिनत लाभ मिलते हैं। यह प्राकृतिक रूप से जलने के उपचार से लेकर हाइपरपिग्मेंटेशन की देखभाल तक करता है। इतना ही नहीं, यह लिप हेल्थ में भी सुधार करता है। एलोवेरा के पत्तों में पाया जाने वाला जेल में सूदिंग, हीलिंग व एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं, जो लिप्स को हाइड्रेट करने के साथ-साथ उसे नेचुरली अधिक ब्यूटीफुल बनाते हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको एलोवेरा के लिप बेनिफिट्स के बारे में बता रहे हैं-

फटे होंठों की देखभाल करता है

inside  , Aloe Vera

होंठों का फटना एक आम समस्या है। आमतौर पर होंठों के फटने पर हम लिप बाम आदि का सहारा लेते हैं। इससे आपको कुछ वक्त के लिए तो राहत मिलती है, लेकिन कुछ समय बाद समस्या फिर से शुरू हो जाती है। अगर आप इस समस्या को पूरी तरह से खत्म करना चाहती हैं, तो एलोवेरा का इस्तेमाल करें। एलोवेरा में पॉलीसेकेराइड होता है, जो वास्तव में बहुत फायदेमंद हैं। पॉलीसेकेराइड एक प्रकार का कार्बोहाइड्रेट है जो नमी को बनाए रखने में मदद करता है। साथ ही इसमें पाए जाने वाले अन्य तत्व नई कोशिकाओं के विकास को प्रोत्साहित करते हैं, जो घावों के उपचारको तेज करते हैं। ये दोनों एक साथ आपके फटे होठों को एक बार फिर से मुलायम बनाने में बेहद मददगार हैं।

होठों को हाइड्रेट रखता है

inside  , Aloe Vera gel

चूंकि होंठों की स्किन अधिक पतली होती है तो ऐसे में उसे हाइड्रेशन की अधिक जरूरत होती है। अगर वह सही तरह से हाइड्रेट ना हो आपके होंठ रूखे व फ्लेकी हो जाते हैं। कई बार हम रूखे होंठों की उपरी परत को छील भी देते हैं, जिससे दर्द व खून आने की समस्या होती है। ऐसे में आप एलोवेरा की मदद से इस स्थिति से निपटें। अब आप यह सोच रही होंगी कि एलोवेरा इस समस्या में कैसे काम करता है। दरअसल, यह आसपास की हवा से पानी के अणुओं को आकर्षित करता है, जो तब आपकी त्वचा की आंतरिक परतों में रिसता है। इसके अलावा, एलोवेरा में पाए जाने वाले इंग्रीडिएंट्स ब्लीडिंग क्रैक्स को सूदिंग इफेक्ट प्रदान करके उसके हीलिंग प्रोसेस को तेज करते हैं।

इसे ज़रूर पढ़ें-पैरों को बना सकते हैं 5 साल जवां और हटा सकते हैं झुर्रियां, आजमाएं ये टिप्स

होंठों को नेचुरली बनाए गुलाबी

inside  Aloe vera tips in hindi

हम सभी ने अपने होठों को गुलाबी बनाने के लिए लिप मास्क से लेकर अब्रेसिव लिप स्क्रब जैसी चीजों को आजमाया है। लेकिन क्या आपको पता है कि होंठों को नेचुरली पिंक कलर देने में एलोवेरा यकीनन आपके बेहद काम आ सकता है। दरअसल, एलोवेरा में उच्च मात्रा में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आपके होंठों में रक्त परिसंचरण को उत्तेजित करते हैं। जिसके कारण आपको नेचुरली पिंक लिप्स मिलते हैं, जो अधिक स्वस्थ और हाइड्रेटेड होते हैं। इसके अलावा, एंटीऑक्सिडेंट में यह एक विशेषता भी होती है कि वह पर्यावरणीय विषाक्त पदार्थों से होने वाले नुकसान को रोकने में मदद करती है।

ऐसे करें इस्तेमाल

inside  , Aloe Vera uses method

आप एलोवेरा का इस्तेमालअपने होंठों पर कई तरीकों से कर सकती हैं। सबसे पहले तो आप मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा जेल को खरीदें और अपनी उंगलियों की मदद से उसे अपने लिप्स पर दिन में दो बार लगाएं। वहीं अगर आपके पास घर में एलोवेरा का पौधा है तो उसकी पत्तियों को तोड़कर भी एलोवेरा जेल को लिप्स पर यूज किया जा सकता है। वहीं आप मार्केट में मिलने वाले एलोवेरा युक्त लिप बाम व अन्य लिप प्रॉडक्ट्स को अपने लिप केयर रूटीन का हिस्सा बनाएं।

इसे ज़रूर पढ़ें-Expert tips: ये ईज़ी हैक्स करें ट्राई, मास्क में नहीं पड़ेगा लिपस्टिक का निशान

अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।