Sat Sep 12, 2026 | Updated 02:50 AM IST

Winter Lip Care: ड्राई लिप्‍स हो जाएंगे सुर्ख लाल, घर पर बनाएं Red लिप जेल बाम

सर्दियों में होंठों की ड्राईनेस, कालेपन और फटने की समस्या का आसान घरेलू इलाज जानें। घर पर बनाएं रेड लिप जेल बाम जो होंठों को दे प्राकृतिक नमी, लालिमा और ग्लो। रेनू महेश्‍वरी द्वारा बताए गए सबसे सरल विंटर लिप केयर टिप्स पढ़ें।
Updated:- 2025-12-11, 10:36 IST
winter lip care

सर्दियों के मौसम में होंठ केवल रूखे और फटने नहीं लगते बल्कि ठंडी हवा होंठों का रंग भी चुरा लेती है, जिससे होंठ काले पड़ने लगते हैं। बाजार में, जो लिप बाम आते हैं, उनसे होंठों की ड्राईनेस तो दूर हो जाती है, मगर उनमें मिला केमिकल होंठों की रंग को खराब कर सकता है। हम किसी ब्रांड का नाम नहीं ले रहे हैं, मगर लगभग हर ब्रांड में ही आपको यह शिकायत मिल जाएगी। इसलिए हमने कलर्स सैलोन, दिल्‍ली की सेलिब्रिटी मेकअप आर्टिस्‍ट एवं ब्‍यूटी एक्‍सपर्ट रेनू महेश्‍वरी से बात की और उनसें घर पर ही ऐसा लिप बाम बनाने की रेसिपी जानी, जिसे लगाने के बाद आपके होंठों का न केवल रूखापन कम होगा, बल्कि वह सुर्ख लाल भी हो जाएंगे।

Red लिप बाम कैसे बनाएं

यह हमारा सौभाग्‍य है कि रसोई में ही हमें होंठों को सुर्ख लाल बनाएं रखने का फॉर्मुला मिल सकता है। आप घर पर बहुत ही कम सामग्री में रेड लिप बाम बना सकती हैं। चलिए हम आपको इसे बनाने का सबसे आसान तरीका बताते हैं-

रेड लिप बाम बनाने की सामग्री

  • 1 कटोरी लाल गुलाब की पंखुडि़यां
  • 1 बड़ा चम्‍मच एलोवेरा जेल
  • 5 बूंद ऑलिव ऑयल
  • 1 विटामिन-ई कैप्‍सूल
  • 5 बूंद रोज एसेंस

रेड लिप बाम बनाने की विधि

  • सबसे पहले गुलाब की पंखुडि़यों को पानी से धोकर मिक्‍सी में पीस लें। ऐसा करने से आपको गुलाब का लाल-लाल लेप मिल जाएगा।
  • फिर इस लेप में एलोवेरा जेल, रोज एसेंस और ऑलिव ऑयल डालें। इससे आपको मिश्रण गाढ़ा और जेल नुमा हो जाएगा।
  • अब आप इसमें सबसे अंत में विटामिन-ई कैप्‍सूल पंचर करके डालें और फिर आप इसे मिश्रण को कांच की डिब्‍बी में भर लें।
  • होंठों को सुर्ख गुलाबी बनाने के लिए आपका होममेड रेड लिप बाम तैयार है।

इसे जरूर पढ़ें- Beetroot Lip Balm: चुकंदर लिप बाम का इस्तेमाल कर घर बैठे पाएं गुलाबी होंठ

 

homemade lip gel balm

होंठों पर लिप बाम लगाने का सही तरीका

  • आप लिपस्टिक लगाती हैं, तो पहले उसे साफ करें। इसक लिए आप किसी कोल्‍ड क्रीम या नारियल के तेल का इस्‍तेमाल कर सकती हैं।
  • अब आप एक अच्‍छे लिप स्‍क्रब से होंठों पर लिप की डेड स्किन को रिमूव करें।
  • अब आप होंठों पर इस होममेड लिप बाम की एक सिंगल परत लगाएं। दिन में कम से कम 3 से 4 बार आपको इस लिप बाम का इस्‍तेमाल करना होगा।

होंठों को रेड लिप बाम से फायदे

इस होममेड लिप बाम से आपके होंठ केवल सुर्ख लाल नहीं होंगे, बल्कि यह मुलायम और चमकदार भी होंगे। चलिए इसके फायदे जानते हैं-

  • यह जेल रेड लिप बाम आपके होंठों को डीप मॉइस्‍चराइज करता है। इससे आपके फटे होंठों की समस्‍या कम होती है।
  • इस रेड लिप बाम से आपके होंठों की टैनिंग भी कम होती है क्‍योंकि इसमें एलोवेरा जेल होता है, जो विटामिन-सी का बहुत अच्‍छा सोर्स है।
  • यह लिप बाम आपके होंठों को चमकदार बनाता है और इसे लगाने के बाद आपको लिपस्टिक या कोई और लिप कलर लगाने की जरूरत नहीं पड़ती है।

इसे जरूर पढ़ें- कम खर्च में होठों को बनाएं खूबसूरत, एक्सपर्ट के बताएं इस होममेड लिप बाम से बनाएं उन्हें गुलाबी

 

homemade red lip gel balm new

नोट- अगर आप नियमित रूप से इस लिप बाम का इस्‍तेमाल करती हैं, तो आपको इससे फायदा जरूर होगा, बेशक पहली बार में आपके होंठ लाल न नजर आएं, मगर लगातार इस्‍तेमाल करने से आपको फायदा जरूर होगा।

यह जानकारी आपको पसंद आई हो तो इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह और भी आर्टिकल्‍स पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।

FAQ
क्या यह लिप बाम काले पड़ चुके होंठों पर भी असर करेगा?
जी हाँ, गुलाब की पंखुडियाँ और विटामिन-E होंठों की पिग्मेंटेशन कम करने में मदद करते हैं और धीरे-धीरे रंग निखारते हैं।
क्या इस लिप बाम को रातभर लगा कर सो सकते हैं?
हाँ, रातभर लगाने से होंठ और भी ज्यादा मुलायम व गुलाबी होते हैं।
Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।