केराटिन ट्रीटमेंट घर पर नेचुरल चीजों से करें, बालों को बनाएं सिल्की-शाइनी

हमारे बाल प्रोटीन से बने होते हैं और इसकी कमी से बाल ड्राई, फ्रिजी और डैमेज हो जाते हैं। हालांकि, प्रोटीन युक्त आहार खाने से बालों की हेल्दी ग्रोथ को बढ़ावा देने में मदद मिल सकती है और प्रोटीन युक्त मास्क लगाने से आपके बाल अधिक मैनेजबल और स्ट्रेट हो सकते हैं।
लेकिन, प्रोटीन-बेस हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से आपके बालों को पोषण और मॉइश्चराइज करने में मदद मिलती है और यह बालों को हेल्दी दिखाता और महसूस कराता है। आप नेचुरल चीजों से बहुत आसानी से प्रोटीन हेयर मास्क बना सकती हैं। आज हम आपको पार्लर जैसा केराटिन ट्रीटमेंट घर पर करने का तरीका बता रहे हैं। अगर आप भी अपने ड्राई और डैमेज बालों को सिल्की और शाइनी बनाना चाहती हैं तो इसे जरूर ट्राई करें।
सामग्री
- अंडे की जर्दी- 1
- दही- 6 बड़े चम्मच
- पका हुआ केला- 1
- शहद- 2 बड़े चम्मच
बनाने का तरीका
- अंडे की जर्दी को दही के साथ मिलाएं।
- इसके लिए एक छोटी कटोरी में अंडे की जर्दी को अच्छी तरह से फेंट लें।
- अब इसमें दही डालें और चम्मच से तब तक मिलाएं जब तक दोनों चीजें अच्छी तरह से मिल न जाए।
- अब एक अलग कटोरी में पका हुआ केला लें और उसे कांटे से मैश कर लें।
- मैश करने के बाद, इसमें 2 बड़े चम्मच शहद डालकर अच्छी तरह मिला लें।
- अब इस मसले हुए केले को अंडे और दही के साथ मिलाएं।
- अपने बालों में इसे लगाएं और कुछ देर के लिए ऐसे ही छोड़ दें।
लगाने का तरीका
- एक बार अंडे की जर्दी और दही एक साथ मिल जाने के बाद, सिरों पर विशेष ध्यान देते हुए मास्क को अपने बालों पर लगाएं।
- एक हेयरब्रश और कंघा लें और डिस्पोजेबल दस्ताने पहनें।
- इस मास्क को ब्रश से लगाना शुरू करें। साथ ही कंघे का इस्तेमाल करें, क्योंकि इससे मास्क स्कैल्प पर समान रूप से फैल जाएगा।
- अपने बालों को जड़ से सिरे तक मास्क से कवर करें।
- इसे लगभग 30 मिनट तक रखें और ठंडे पानी से धो लें।
- एक बार जब मास्क निकल जाए, तो अपने बालों में शैंपू और कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
- आप महसूस करेंगी कि आपके बाल स्मूथ हो गए हैं।
- आपको अपने बालों को धोने के बाद कोई सीरम लगाने की आवश्यकता नहीं है।
केराटिन ट्रीटमेंट के लिए अंडे की जर्दी, दही, केला और शहद ही क्यों?
अंडे की जर्दी
- अंडे की जर्दी प्रोटीन और फैट से भरपूर होती है, जो ड्राई और डैमेज बालों को मजबूत और मॉइश्चराइज करने में मदद करती है।
- साथ ही इसमें ऐसे विटमिन्स होते हैं जो बालों को डैमेज होने से बचाते हैं और ग्रोथ में मदद करते हैं।
शहद

- शहद में एमोलिएंट और मॉइश्चराइजिंग दोनों गुण होते हैं, जो इसे आपके बालों के लिए बेहतरीन मॉइश्चराइजर बनाता है।
- एमोलिएंट्स स्कैल्प के फॉलिकल्स को स्मूद करते हैं और बेजान बालों को शाइन देते हैं।
- ह्यूमेक्टेंट पानी के अणुओं से बंधते हैं और ड्राई बालों में नमी जोड़ते हैं।
- शहद मॉइश्चराइज और शाइन को लॉक करके आपके बालों की नेचुरल चमक को रिस्टोर करने में मदद करता है।
केला
- केला आपके बालों को हाइड्रेट और हेल्दी रखता है।
- नियमित उपयोग के साथ, केले का हेयर मास्क आपके बालों की नमी को बढ़ा सकता है, बालों को स्मूथ कर सकता है और आपके सिर की खुजली को शांत कर सकता है।
- केला आपके बालों और स्कैल्प के लिए बहुत अच्छा होता है।
- वे स्कैल्प को संभालने और चमकने में सुधार करते हैं, डैंड्रफ को रोकते हैं और कंट्रोल करते हैं और आपके स्कैल्प को मॉइश्चराइज करते हैं।
- केले पोटेशियम, कार्बोहाइड्रेट और पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं जो बालों को मुलायम बनाते हैं और बालों की प्राकृतिक लोच को बनाए रखते हैं, दोमुंहे सिरों और टूटने से बचाते हैं।
दही

- प्रोटीन के अलावा, दही में लैक्टिक एसिड होता है, जो गंदगी को सोखने में मदद करता है और बालों को मॉइश्चराइज करने में मदद करता है।
- साथ ही यह स्कैल्प से जुड़ी समस्याओं जैसे डैंड्रफ के इलाज के लिए अच्छा होता है।
- इसके अलावा, यह क्यूटिकल्स को सॉफ्ट और मजबूत बनाता है।
इसे जरूर पढ़ें:पार्लर जैसा केराटिन ट्रीटमेंट करें घर बैठे, इससे बाल होंगे सिल्की-शाइनी और सॉफ्ट
इस तरह से आप भी घर पर ही आसानी से पार्लर जैसा केराटिन ट्रीटमेंट कर सकती हैं। हालांकि, इसमें मौजूद सारी चीजें नेचुरल हैं और इनके कोई साइड इफेक्ट्स नहीं हैं। लेकिन फिर भी इसे इस्तेमाल करने से पहले एक बार पैच टेस्ट जरूर कर लें। ब्यूटी से जुड़ी और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़ी रहें।
Image Credit: Freepik.com
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।