बस 2 दिन में फटी एड़ियां लगेंगी सॉफ्ट, सरसों के तेल के ये घरेलू नुस्खे करें ट्राई

फटी एड़ियां हर महिला के एक बुरे सपने जैसा है। सोचिए आपने कोई नहीं सैंडल खरीदी हो कि आप इसे अपनी अगली आउटिंग में पहनेंगी और फटी एड़ियों ने आपका प्लान चौपट कर दिया हो! ऐसा कितनी बार होता है? आप कुछ दिन अपने पैरों में कोई क्रीम लगाती हैं और फिर से वही हाल हो जाता है।
फटी एड़ियां सिर्फ देखने में ही गंदी नहीं लगती हैं, बल्कि उनमें कई बार दर्द होने लगता है। अगर आप भी फटी एड़ियों के लिए कोई उपाय खोज रही हैं, तो आपको सरसों के तेल का यह घरेलू नुस्खा अपनाकर देखना चाहिए। सरसों के तेल में विटामिन-ई की अच्छी मात्रा होती है और यह त्वचा को अंदर तक हाइड्रेट करता है। साथ यह फटी एड़ियों को भरने में मदद करता है और आपके पैरों को मुलायम और सुंदर दिखाने में मदद करता है।
सरसों के तेल और मोम से बनाएं मास्क
अगर आपकी एड़ियों के क्रैक्स दर्द दे रहे हैं तो यह नुस्खा दर्द से राहत दिलाने में आपकी मदद कर सकता है। फटी एड़ी के लिए पैराफिन वैक्स और सरसों के तेल का उपयोग मरहम के रूप में किया जाता है। आप सामान्य मोम का भी उपयोग कर सकती हैं, लेकिन इसके लिए कलरफुल की बजाय व्हाइट मोम को यूज करें।
क्या चाहिए-
- 2 चम्मच पैराफिन वैक्स/सफेद मोम
- आधा कप सरसों का तेल
क्या करें-
- सबसे पहले एक बर्तन में सरसों का तेल गर्म करें।
- अब इसमें पैराफिन वैक्स या सफेद मोम डालकर 20 सेकंड गर्म करके गैस बंद कर दें।
- तेल और मोम को अच्छी तरह तब तक मिलाएं, जब तक दोनों आपस में अच्छे से मिल न जाए।
- जब मिक्सचर गुनगुना हो तो इसे अच्छी तरह से अपनी फटी एड़ियों पर लगाकर जुराब पहन लें।
- सुबह उठकर गर्म पानी से अपने पैरों को धो लें और एक अच्छा मॉइश्चराइजर पैरों पर लगाएं।
- इस मास्क को आप नियमित रूप से लगाएंगी तो आपकी एड़ियां भी सॉफ्ट दिखेंगी।
इसे भी पढ़ें : फटी एड़ियों के लिए अपनाएं ये नुस्खे, सिर्फ 2 दिन में दिखेगा कमाल
सरसों के तेल के साथ ग्लिसरीन से बनाएं मास्क
ग्लिसरीन रूखी त्वचा को मुलायम बनाने में मदद करती है और यह एक अच्छा मॉइश्चराइजर भी है। इसकी घावों को भरने की क्षमता क्रैक हील्स के घावों में आराम पहुंचाती है। ग्लिसरीन त्वचा में मॉइश्चर को लॉक करती है और लंबे समय तक उसे रिटेन करने में मदद करती है।
क्या चाहिए-
- 2 बड़े चम्मच सरसों का तेल
- 2 बड़े चम्मच ग्लिसरीन
- 1/2 छोटा चम्मच नींबू का रस
क्या करें-
- सरसों के तेल को हल्का गुनगुना करें और उसमें ग्लिसरीन और नींबू का रस डालकर मिक्स करें।
- अब इसे अपने पैरों में लगाने से पहले पैरों को प्यूमिक स्टोन से साफ कर लें।
- पैरों को सुखाकर यह मिक्सचर अपनी एड़ियों पर लगाएं। क्रैक्स पर इसे अच्छी तरह भर लें।
- इसे लगाने के बाद सॉक्स पहन लें और रात भर इसे ऐसे ही रहने दें।
- सॉफ्ट और स्मूथ एड़ियां पाने के लिए इस नुस्खे को रोजाना आजमाएं।
इसे भी पढ़ें : फटी एड़ियों पर जादू की तरह काम करेंगे ये 2 घरेलू नुस्खे
ये घरेलू नुस्खे एकदम सेफ हैं और इफेक्टिव भी हैं। आप इन्हें बिना किसी तामझाम के आराम से ट्राई कर सकती हैं। हां अगर आपकी एड़ियों में दर्द ज्यादा है और दरारों से खून भी आता है तो इसके लिए किसी भी होम रेमेडी को आजमाने से पहले अपने डॉक्टर से संपर्क करें।
हमें उम्मीद है कि इन नुस्खों से आपके पैर भी एकदम सॉफ्ट और सुंदर दिखने लगेंगे। अगर आपको यह लेख पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। ऐसे ही अन्य घरेलू नुस्खे पाने के लिए पढ़ते रहें हरजिंदगी।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।