Beauty Tips : ग्लिसरीन को अपने ब्यूटी रूटीन में शामिल करने के 5 आसान तरीके

अगर आप महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट्स इस्तेमाल करने के बाद भी उनके रिजल्ट्स से खुश नहीं हैं, तो आपको नहीं लगता कि कुछ नया और अच्छा ट्राई करना चाहिए? अगर आपसे कहा जाए कि अपने प्रोडक्ट्स के बदले सिर्फ और सिर्फ ग्लिसरीन यूज करें, तो ? अब आप सोचेंगी कि सिर्फ एक ग्लिसरीन कैसे इतना काम कर सकती है। मगर आपको बता दूं कि ग्लिसरीन आपकी ब्यूटीकेयर रूटीन में शामिल हो, तो कई चमत्कार दिखा सकती है। इसे कैसे अपने रूटीन में शामिल करें? आइए जानें।
क्या है ग्लिसरीन
ग्लिसरीन या ग्लिसरॉल एक सिंपल पॉलीओल कंपाउंड है, जिसका कोई रंग नहीं होता, न इसमें कोई खुशूबू होती है और जो चिपचिप औऱ स्वाद में हल्का मीठा होता है। यह एकदम नॉन टॉक्सिक होता है। इसके एंटीवायरल और एंटीमाइक्रोबायल गुणों के कारण घावों और बर्न के उपचार में इसे इस्तेमाल किया जाता है। इससे कई ब्यूटी बेनेफिट्स भी हैं। ग्लिसरीन एक humectant, एक मॉइश्चराइजिंग एजेंट है, जो स्किन की नमी को बरकरार रखता है। यही कारण है कि कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स में ग्लिसरीन का बहुत उपयोग किया जाता है। चेहरे के लिए ग्लिसरीन का उपयोग करने के कुछ तरीके इस प्रकार हैं:
क्लींजर के रूप में
आपकी त्वचा को धूल और गंदगी से साफ रखने के लिए एक अच्छे क्लिंजर की जरूरत होती है। ऐसे में ग्लिसरीन क्लींजर से बेहतर और क्या हो सकता है? आप ग्लिसरीन को दूध के साथ मिलाकर चेहरे पर क्लिंजर की तरह लगाएं और फिर देखें इसका कमाल। एक बाउल में दो चम्मच दूध और एक चम्मच ग्लिसरीन मिलाएं। अपने चेहरे को हल्का गिला करें और फिर इस मिक्सचर को कॉटन बॉल की मदद से चेहरे पर लगाएं और रातभर रहने दें। आप चाहें तो इसमें शहद भी मिला सकती हैं।
इसे भी पढ़ें :गर्दन में पड़ रही हैं झुर्रियां तो अपनाएं ये 3 घरेलू नुस्खे, मिलेगा आराम
चेहरे को एक्सफोलिएट करने के लिए
अपने चेहरे से डेड स्किन निकालने और अपने पोर्स को साफ रखने के लिए आपको सप्ताह में कम से कम एक बार अपनी त्वचा को एक्सफोलिएट करना चाहिए। ग्लिसरीन स्क्रब न केवल आपके चेहरे पर चमक लाता है, बल्कि आपकी त्वचा को प्रभावी रूप से एक्सफोलिएट भी करता है। आप ग्लिसरीन और इन सामग्रियों से एक बेहतरीन फेशियल स्क्रब बना सकते हैं। एक चम्मच चीनी, 2 चम्मच ग्लिसरीन और अपने पसंद का एसेंशियल ऑयल डालकर मिक्स कर लें। फिर इसे चेहरे पर लगाकर रब करें। इस स्क्रब से आपकी स्किन से डेड स्किन और गंदगी बाहर निकलेगी।
इसे भी पढ़ें : ग्लिसरीन वाले प्रोडक्ट्स के इन फायदों के बारे में जानकर आप हो जाएंगी हैरान
मॉइश्चराइजर के रूप में
अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी है। यदि आप एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तलाश में हैं, तो ग्लिसरीन अपने अत्यधिक हाइड्रेटिंग गुणों के कारण शुष्क त्वचा को हाइड्रेट करने का एक शानदार तरीका है। विटामिन ई तेल के साथ इसका उपयोग करने से आपके चेहरे पर एक स्वस्थ चमक आ सकती है, जिससे यह अधिक चिकना और स्वस्थ हो जाएगा। एक बाउल में एक चम्मच ग्लिसरीन में कुछ बूंदें विटामिन ई ऑयल की डालें और इसे रात को सोने से पहले अपनी स्किन पर मसाज करें। यह एक अच्छे मॉइश्चराइजर की तरह काम करेगा। आप इसे दिन में दो बार भी इस्तेमाल कर सकती हैं।
टोनर की तरह इस्तेमाल करें
कमाल यह है कि ग्लिसरीन ऑयली और ड्राई स्किन दोनों पर काम करता है। यह हर तरह की स्किन पर सूट करता है और स्किन को कोमल बनाता है। आप ग्लिसरीन का इस्तमाल टोनर की तरह कर सकती हैं। आप इसे गुलाबजल के साथ मिक्स कर टोनर की तरह उपयोग कर सकती हैं। इसके लिए दो पार्ट गुलाब जल को एक पार्ट ग्लिसरीन के साथ अच्छी तरह मिक्स कर लीजिए। इस मिक्सचर को स्प्रे बोटल में डालें और जब भी आपको जरूरत महसूस हो, इसे चेहरे पर स्प्रे करती रहें। इससे आपकी त्वचा नेचुरली हाईड्रेट रहेगी।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे लाइक और सेयर जरूर करें। साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी के साथ।
Image Credit : freepik images
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।