खूबसूरत हम सभी दिखना चाहते हैं। इसके लिए हमें स्किन का भी समय-समय पर जरूरत अनुसार ख्याल रखना जरूरी होता है। ऐसे ही रोजाना स्किन केयर रूटीन के अलावा भी त्वचा को देखभाल की जरूरत होती है। इसके लिए आप चेहरे की मसल्स को रिलैक्स करने और अंदरूनी निखार को बाहर लाने के लिए फेशियल कर सकती हैं।
गर्मी के मौसम में अक्सर त्वचा ऑयली हो जाती है। ऐसे में आप बाहरी प्रोडक्ट्स की जगह घर पर मौजूद चीजों से फेशियल कर सकती हैं। तो आइये जानते हैं ऑयली स्किन के लिए किस तरह से और किन चीजों की मदद से किया जा सकता है फेशियल।
स्टेप 1
- सबसे पहले चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- इसके बाद आप एक बाउल में 2 से 3 चम्मच बेसन के साथ में गुलाब जल और कच्चे दूध को मिला लें।
- इन दोनों को आपस में मिक्स करने के बाद में आप चेहरे पर हल्के हाथों के दबाव से मसाज करते हुए इसे लगायें।
- यह चेहरे की त्वचा पर क्लींजर की तरह से काम करेगा।
- अब चेहरे को साफ पानी से धो लें।
इसे भी पढ़ें:K-Obsessed : खीरे के इस्तेमाल से कोरियन जैसा चमकेगा चेहरा, जानें कैसे
स्टेप 2
- इसके बाद आप एक खीरे को पीसकर बाउल में डालें।
- इसमें 1 से 2 चम्मच शहद की मिला लें।
- इन दोनों को मिक्स करके चेहरे पर 5 मिनट तक मसाज करें।
- चेहरे पर मसाज करने से यह एक फेस स्क्रब की तरह पोर्स को डीप क्लीन करने में मदद करेगा।
- इसके बाद चेहरे को साफ पानी की मदद से साफ कर लें।
इसे भी पढ़ें:Oily Skin : बेसन का यह उपाय करेगा आपके चेहरे पर मौजूद पोर्स को साफ
स्टेप 3
- आखिर में चेहरे पर फेस पैक लगाना बेहद जरूरी होता है।
- यह फेस स्क्रब के कारण चेहरे के खुले हुए पोर्स को बंद करने में मदद करेगा।
- इसके लिए एक बाउल में गुलाब जल, बेसन और एलोवेरा जेल की मिला लें।
- इन तीनों को मिक्स करने के बाद चेहरे पर लगा लें।
- लगभग 15 मिनट लगा रहने के बाद चेहरे को साफ पानी से धो लें।
- अब आप अपना नार्मल स्किन केयर रूटीन को फॉलो करें।
अगर आपको त्वचा की देखभाल करने के लिए घर पर फेशियल करने के आसान टिप्स पसंद आए हों तो इस आर्टिकल को शेयर करना न भूलें। साथ ही, इस आर्टिकल पर अपनी राय हमें उपर दिए गए कमेंट सेक्शन में जरूर बताएं। ऐसे अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों