DIY Face Mask: सर्दियों में आजमाएं एलोवेरा जेल से बने ये 2 सस्ते फेस मास्क, जानें बनाने का तरीका

सर्दियों में त्वचा रूखी और बेजान होने लगती हैं, जिसकी वजह से अधिकतर महिलाएं काफी परेशान रहती हैं। अगर आप भी सर्दियों में अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से ऐसे दो खास फेस मास्क के बारे में बताएंगे, जिसे आप कम खर्चे में घर पर तैयार कर सकती हैं। आइए जानते हैं इन फेस मास्क के बारे में।
एलोवेरा से खास फेस मास्क
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप घर पर रहकर सर्दियों में अपनी स्किन को मुलायम और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करने के बजाय दो खास फेस मास्क बना सकती हैं। वह भी ताजा एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर।

एलोवेरा और दही से बनाएं फेस मास्क
- फेस मास्क बनाने के लिए सबसे पहले आप एक कटोरी में ताजा एलोवेरा लें।
- अब इस जेल में ताजा दही और थोड़ा निम्बू का रस मिक्स कर दें।
- अब इन तीनों चीजों को अच्छी तरह मिक्स कर फेंट लें।
- जब यह गाढ़ा हो जाएं, तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Singhara Face Mask: सिंघाड़े से तैयार करें ये 3 होममेड फेस मास्क, स्किन रहेगी सॉफ्ट
एलोवेरा और केसर से बनाएं फेस मास्क
- आप एक कटोरी में तजा एलोवेरा जेल लें, फिर इसमें कुछ पत्ती केसर की मिला दें।
- दोनों को मिक्स करने के बाद आप इसमें थोड़ा रोजमेरी ऑइल मिक्स कर अच्छी तरह फेंट लें।
- अब आप इस फेस मास्क का अपने चेहरे पर इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इन दोनों फेस मास्क को आप एयर टाइट डिब्बे में भरकर रख सकती हैं।
![2 - 2025-12-12T141857.183]()
इन बातों का रखें ध्यान
इन दोनों फेस मास्क को आप अपने चेहरे पर कम से कम 50 मिनट तक लगाकर रखें। उसके बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो ले। अगर आप इस मास्क का पहली बार इस्तेमाल कर रही हैं, तो पहले पैच टेस्ट जरूर करें, फिर इसका इस्तेमाल करें। आप एक फेस मास्क का हफ्ते में 1 या 2 बार इस्तेमाल कर सकती हैं। सर्दियों में इन दोनों फेस मास्क से आप स्किन को मुलायम बना सकती हैं।
यह भी पढ़ें- Face Mask For Glowing Skin: पार्लर जाए बिना घर पर पाएं नेचुरल ग्लो, बनाएं ये आसान फेस मास्क
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।
