ऑयली स्किन को साफ करने के लिए इन दो चीजों का करें उपयोग

त्वचा पर नेचुरल चीजों का इस्तेमाल किया जाए तो स्किन हेल्दी रहती है। 
Updated:- 2022-11-09, 17:20 IST
how to clean oily face

यह बात हम सभी जानते हैं कि अगर त्वचा को एक दिन भी साफ न किया जाए तो स्किन खराब हो जाती है। इसलिए हर स्किन टाइप को अपनी त्वचा का खास ख्याल रखना चाहिए। ऑयली स्किन पर आसानी से पिंपल्स हो जाते हैं। ऐसे में त्वचा को साफ करना बेहद जरूरी होता है। अन्यथा पूरा फेस पिंपल्स से भर जाएगा। स्किन के लिए नेचुरल चीजों को ज्यादा फायदेमंद माना जाता है क्योंकि इससे नुकसान की संभावना कम रहती है।

क्या आप अपनी ऑयली स्किन को साफ करने के लिए महंगे फेश वॉश का उपयोग करती हैं? अगर हां तो आपको इसके बजाय घर में मौजूद कुछ ऐसी चीजों का इस्तेमाल कर सकती हैं, जिससे आपका चेहरा साफ हो जाएगा। क्या आप जानना चाहती हैं किन चीजों से किया जा सकता है तैलीय त्वचा को साफ तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें।

टमाटर से करें चेहरा साफ

how to clean face with tomato
ऑयली त्वचा को साफ करने के लिए आप टमाटर का उपयोग कर सकती हैं। इससे त्वचा साफ भी हो जाएगी और चेहरे पर ग्लो भी आ जाएगा।

आवश्यक सामग्री

  • 1 टमाटर
  • 1 चम्मच चीनी

क्या करें?

  • सबसे पहले टमाटर को धोकर दो टुकड़ों में काट लें।
  • अब इस पर थोड़ी सी चीनी छिड़क लें।
  • अब इसे अपने चेहरे पर लगाकर हल्के से रगड़ लें।
  • ऐसा करीब 5 मिनट तक करते रहें और कुछ देर के लिए इसे सूखने दें।
  • अब अपना चेहरा साफ पानी से धो लें।

इसे भी पढ़ें:इन 2 चीजों से करें चेहरा साफ, नहीं पड़ेगी महंगे फेस वॉश की जरूरत

त्वचा पर टमाटर लगाने के फायदे

  • ऑयली स्किन पर पिंपल्स हो जाते हैं। ऐसे में टमाटर के उपयोग से यह समस्या कम हो सकती है। (पिंपल्स के लिए नुस्खे)
  • टमाटर लगाने से त्वचा की डलनेस दूर हो जाती है।
  • अगर आपकी स्किन पर जलन हो रही है तो आप टमाटर का इस्तेमाल कर सकती हैं।

इसे भी पढ़ें:पाना चाहती हैं दमकती त्वचा तो बेसन से 10 मिनट में करें फेशियल

कॉफी से करें त्वचा को साफ

how to clean face with coffee

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच कॉफी पाउडर
  • 1 चम्मच पानी

क्या करें?

  • एक छोटी कटोरी में 1 चम्मच कॉफी पाउडर और 1 चम्मच पानी डालें।
  • अब एक चम्मच से दोनों चीजों को मिक्स कर लें।
  • आपको कॉफी का ज्यादा थिक पेस्ट नहीं बनाना है। इसलिए आप चाहें तो पानी की मात्रा कम या बड़ा भी सकती हैं।
  • तैयार है आपका फेस क्लीनर।

कैसे करें इस्तेमाल?

  • इस पेस्ट को अपने चेहरे पर लगाएं।
  • अब 1 मिनट के लिए हल्के हाथों से त्वचा को रब करें।
  • पेस्ट को सूखने के लिए छोड़ दें। (कॉफी से फेशियल कैसे करें)
  • अब अपना फेस अच्छे से क्लीन कर लें।

नोट: कॉफी को त्वचा पर ज्यादा देर तक लगाकर न रखें।

कॉफी के फायदे

  • त्वचा पर कॉफी के इस्तेमाल से ऑयल का प्रोडक्शन कम होता है। इसलिए कॉफी को ऑयली स्किन के लिए बेहद फायदेमंद माना जाता है।
  • कॉफी से स्किन में मौजूद गंदगी भी साफ हो जाती है।
  • त्वचा का पीएच लेवल बैलेंस करने के लिए भी कॉफी का उपयोग किया जा सकता है।

कुछ जरूरी बातें

  • ऑयली स्किन पर ऑयल बेस्ड मेकअप प्रोडक्ट का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। इसके बजाय वाटर वाले प्रोडक्ट का उपयोग करें।
  • त्वचा को स्क्रब जरूर करें। इससे त्वचा में मौजूद अतिरिक्त तेल हट जाएगा। आप इसके लिए ओट्स जैसे नेचुरल चीजों का उपयोग कर सकती हैं।
  • रोजाना त्वचा को क्लीन करने के लिए केमिकल वाले क्लींजर के बजाय आप घरेलू चीज का इस्तेमाल करें।

नोट: त्वचा पर किसी भी चीज का उपयोग करने से पहले पैच टेस्ट करना न भूलें।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़ें रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।