Sat Sep 12, 2026 | Updated 03:06 AM IST

पाना चाहती हैं दमकती त्वचा तो बेसन से 10 मिनट में करें फेशियल

बेसन का इस्तेमाल न केवल खाने में बल्कि इससे फेशियल कर आप दमकती त्वचा पा सकती हैं। 
Updated:- 2022-05-16, 16:14 IST
how to do besan facial at home

प्राचीन काल से ही बेसन का इस्तेमाल सुंदरता को बढ़ाने के लिए किया जाता है। चेहरे पर निखार लाने के लिए भी अक्सर कई तरीकों से इसे उपयोग में लाया जाता है। बेसन में ऐसे कई प्राकृतिक गुण पाए जाते हैं, जिसकी मदद से आप चेहरे की डेड स्किन से लेकर गंदगी तक को साफ कर सकती हैं।

महिलाओं में फेशियल का बेहद क्रेज है। अक्सर वह यह सोचकर फेशियल नहीं करवाती हैं कि यह बेहद महंगा पड़ेगा। लेकिन ऐसा नहीं है। आप घर बैठे ही 10 मिनट में बेसन की मदद से फेशियल कर सकती हैं। बेसन लगाने से आपके चेहरे पर निखार आएगा। आपकी त्वचा दमकने लगेगी। तो अब पार्लर का झंझट छोड़ इस बार यह फेशियल ट्राई करें। चलिए जानते हैं बेसन से फेशियल करने का स्टेप बाय स्टेप तरीका।

स्टेप 1- क्लींजर

besan facial at home in  steps

फेशियल के लिए पहला स्टेप चेहरे को साफ करना है। इसलिए आप बेसन के साथ दही मिलाकर इससे अपने फेस को क्लींज कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच दही

विधि

  • दोनों चीजों को अच्छे से मिला लें।
  • अब इस मिश्रण को अपने चेहरे पर अच्छे से लगा लें।
  • करीब 20 मिनट बाद अपने चेहरे को पानी से धो लें।

स्टेप 2- चेहरे को करें टोन

अब आपको अपना चेहरा टोन करना है। यानी अपने चेहरे को मॉइश्चराइज करना है। चेहरे को मॉइश्चराइज करना बेहद जरूरी होता है। इससे आपके चेहरे पर नमी रहती है। इसके लिए भी आपको बेसन से बने टोनर का ही इस्तेमाल करना होगा।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन
  • ½ छोटा चम्मच हल्दी
  • थोड़ा सा गुलाब जल

विधि

  • एक बाउल में सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • अब इस पेस्ट को अपने पूरे चेहरे और गर्दन पर अच्छे से लगा लें।
  • टोनर को 20 मिनट तक लगा रहने दें। फिर पानी से धो लें।

स्टेप 3- स्क्रब करें

besan facial at home in  steps

चेहरे कोएक्सफोलिएट करना बेहद जरूरी होता है। इससे चेहरे की डेड स्किन हट जाती है। इसलिए आप बेसन से बने स्क्रब से अपने चेहरे पर मौजूद गंदगी को साफ कर सकती हैं।

आवश्यक सामग्री

  • 2 चम्मच बेसन
  • 1 चम्मच पिसा हुआ ओट्स
  • 2 चम्मच कॉर्न फ्लोर
  • 1 चम्मच कच्चा दूध

विधि

  • सभी चीजों को बराबर मात्रा में मिलाकर पेस्ट बना लें।
  • अब इस पेस्ट से अपने चेहरे को स्क्रब करें।
  • हल्के हाथों से ही स्क्रब करें। अन्यथा आपकी स्किन को नुकसान पहुंच सकता है।
  • सर्कुलर मोशन में करीब 5 मिनट के लिए अपने चेहरे को मसाज दें। (केले से करें फेशियल)

इसे भी पढ़ें: घर में फ्री में करें 'एलोवेरा फेशियल' और चेहरे के सारे दाग-धब्‍बों से छुटकारा पाएं

स्टेप 4- फेस पैक लगाएं

फेशियल का आखिरr स्टेप है चेहरे पर पैक लगाना। बेसन से बना फेस पैक (Besan Face Pack) लगाकर दमकती त्वचा पाएं।

आवश्यक सामग्री

  • 1 चम्मच बेसन
  • 1 छोटा चम्मच नींबू का रस
  • 1 चम्मच मलाई

विधि

  • एक बर्तन में 1 चम्मच बेसन, 1 छोटा चम्मच नींबू का रस और 1 चम्मच मलाई मिलाएं।
  • अब एक ब्रश की मदद से इसे अपने चेहरे पर लगा लें।
  • करीब 15-20 मिनट बाद अपने चेहरे को साफ पानी से धो लें। (कॉफी से इस तरह करें फेशियल)
  • लीजिए हो गया आपका बेसन फेशियल (Besan Facial)। इसके बाद अपने चेहरे पर करीब आधे घंटे तक हाथ न लगाएं। अपनी स्किन का खास ध्यान रखें।

इसे भी पढ़ें:पार्लर जैसा फेशियल घर पर सिर्फ 10 रुपए में करें, तुरंत दिखेगा निखार


चेहरे पर बेसन लगाने के फायदे

  • बेसन में प्रोटीन और आयरन भरपूर मात्रा में होता है। जिसके कारण इसके इस्तेमाल से त्वचा जंवा दिखने लगती है।
  • बेसन लगाने से त्वचा का सीबम स्तर संतुलित रहता है। क्योंकि यह प्राकृतिक नमी को छीने बिना अतिरिक्त तेल को हटाता है, जिससे आपकी स्किन सॉफ्ट हो जाती है।
  • बेसन त्वचा पर अनचाहे बालों की समस्या को भी दूर करने में मदद करता है। इसलिए बेसन का चेहरे पर नियमित रूप से इस्तेमाल करें।
  • चेहरे की गंदगी को हटाने के लिए भी बेसन बेहद फायदेमंद होता है। इससे आपका चेहरा एकदम साफ हो जाएगा।

उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।

Image Credit: Freepik & Shutterstock

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।