त्वचा को साफ रखने से पिंपल्स, व्हाइहेड्स और अन्य तरह की समस्याएं होने लगती हैं। खासतौर पर अगर हम त्वचा पर लंबे समय तक केमिकल प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं तो स्किन खराब होने लगती है। इसलिए कोशिश करनी चाहिए कि नैचुरल चीजों का ही उपयोग किया जाए, ताकि त्वचा को हेल्दी रखा जा सके है। आप फेस क्लीन करने के लिए बाजार में मिलने वाले प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करती हैं? कई बार यह चीजें काफी महंगी होती है, जो हमारी जेब पर असर डालते हैं। ऐसे में आप नैचुरल चीजों की मदद से अपनी त्वचा का साफ कर सकती हैं।
बेसन
जब बात साफ और ग्लोइंग स्किन की आती है तो ज्यादातर लोग नेचुरल चीजों का उपयोग करने की सलाह देते हैं। इसके लिए बेसन को अच्छा माना जाता है। सालों से ही बेसन का इस्तेमाल खाने से लेकर त्वचा के लिए किया जाता है। क्या आप अपने चेहरे को साफ करने के लिए बाजार में मिलने वाले केमिकल बेस्ड फेश वॉश का इस्तेमाल करती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 2 चम्मच बेसन
- 1 चम्मच दही
क्या करें?
- सबसे पहले एक बाउल में 2 चम्मच बेसन में 1 चम्मच दही डालें।
- अब दोनों चीजों को मिलाएं।
- इस बात का ध्यान रखें कि यह पेस्ट ज्यादा गाढ़ा न हो, क्योंकि सूखने के बाद यह हार्ड हो जाएगा।
- लीजिए बन गया आपका बेसन से क्लींजर।
कैसे करें उपयोग?
- सुबह या शाम जब भी आप अपने चेहरे को साफ करें तब आप इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
- बेसन के इस पेस्ट को अपने चेहरे और गर्दन पर लगाएं।
- जब बेसन सूख जाए तब आप अपना चेहरा धो सकती हैं।
बेसन लगाने के फायदे
- त्वचा पर बेसन लगाने से न केवल स्किन साफ हो जाएगी बल्कि आपके चेहरे पर ग्लो भी आएगा।
- फेशियल हेयर होना सामान्य है। ऐसे में अगर आप स्किन पर बेसन लगाएंगी तो इससे बाल हट जाएंगे। (बेसन फेशियल कैसे करें)
- जवां त्वचा के लिए भी बेसन का उपयोग किया जा सकता है।
दही
दही भी बेहद पौष्टिक होती है। यह पेट के लिए बेहद फायदेमंद मानी जाती है। इसी तरह दही का इस्तेमाल बाल और त्वचा दोनों पर किया जाता है। फेस क्लीनिंग करने के लिए भी आप फेस वॉश की जगह दही का इस्तेमाल कर सकती हैं।
आवश्यक सामग्री
- 1 चम्मच दही
- चुटकी भर हल्दी
क्या करें?
- किसी भी छोटे से बाउल में 1 चम्मच दही में चुटकी भर हल्दी डालें।
- अब इसे अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए बन गया आपका दही से बना फेस क्लींजर।
कैसे करें इस्तेमाल?
- पहले पानी से चेहरा साफ कर लें।
- अब त्वचा पर दही से बना यह क्लींजक लगा लें।
- कुछ देर सुखने के बाद यानि कम से कम 15 मिनट बाद चेहरा साफ करें।
- ठंडे पानी से मुंह को धोएं।
दही के फायदे
- धूप के संपर्क में आने से टैनिंग हो जाती है। ऐसे में टैनिंग हटाने के लिए आप दही का भी उपयोग कर सकती हैं।
- फाइन लाइन्स की समस्या के लिए भी दही फायदेमंद होती है।
- एक्ने स्कार्स को कम करने के लिए त्वचा पर दही लगाएं।
- हाइपरपिगमेंटेशन के लिए भी दही का इस्तेमाल करें। इसके उपयोग से यह समस्या कम हो जाएगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुडे रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
Image Credit: Freepik

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों