मेकअप तो हर महिला को करना पसंद है। इसके लिए वे महंगे प्रोडक्ट्स से लेकर तरह-तरह के ट्रीटमेंट करवाती हैं। वहीं आजकल महिलाएं मेकअप के साथ कांटेक्ट लेंस लगाना काफी पसंद करती हैं। इसके लिए महिलाएं काफी तरह की रिसर्च भी करती हैं ताकि वे अपने लिए परफेक्ट कलर के लेंस चुन सकें और अपने मेकअप लुक पर चार चांद लगा सकें।
कई महिलाएं लेंस के कलर को चुनते समय काफी कंफ्यूज भी नजर आती हैं। अगर आप भी कंफ्यूज है कि कौन-सा लेंस कलर आपके मेकअप के हिसाब से बेस्ट रहेगा तो इस आर्टिकल को आखिर तक जरूर पढ़ें और जानें किस तरह आप अपने लिए चुन सकती हैं कांटेक्ट लेंस।
ब्लू कलर लेंस (Blue Color Lens)

देखने में ये कलर काफी खूबसूरत दिखाई देता है। इस कलर का लेंस स्मोकी आई मेकअप के साथ काफी क्लासी दिखाई देता है। कौन नहीं चाहता कि स्मोकी आई मेकअप आपके लुक को डेट नाइट या सिर्फ एक और क्लबिंग नाइट के लिए अधिक ग्लैमरस बना दें। ब्लू कलर के कॉन्टैक्ट्स लेंस स्मोकी आई मेकअप के साथ सबसे अच्छे लगते हैं।
इसे भी पढ़ें :इस्तेमाल करती हैं कॉन्टैक्ट लेंस का, तो इन बातों का रखें विशेष ध्यान
हेजल कलर लेंस (Hazel Color Lens)
जब हेजल आई कलर के लिए सही आईशैडो चुनने की बात आती है, तो पिंक के साथ गोल्ड का टच अच्छा लगता है। इस कलर का लेंस लगभग सभी स्किन टोन पर बेहद आसानी से मैच हो जाता है और ज्यादातर महिलाएं भी मेकअप के लिए पिंक या गोल्ड कलर को ही चुनती हैं।
ग्रे कलर लेंस (Grey Color Lens)
ग्रे कलर का अंडरटोन ब्लू होता है, जिसके कारण ये ज्यादातर पीच कलर के आई मेकअप के साथ खूबसूरत दिखाई देता है। साथ ही ये लेंस कलर केवल कुछ ही इंडियन स्किन टोन पर सूट करता है।
ग्रीन कलर लेंस (Green Color Lens)
इस कलर का लेंस अगर आपने पहले कभी ट्राई नहीं किया है तो आपको बता दें कि इसके साथ मेकअप कलर चुनना काफी ट्रिकी हो सकता है। ग्रीन लेंस के साथ ब्राइट कलर्स काफी कूल लुक देते हैं।
इसे भी पढ़ें :Tips To Buy Color Lens : कलर लेंस को चुनते समय इन टिप्स का ख्याल जरूर रखें, पाएंगी यूनिक लुक
ब्राउन कलर लेंस (Brown Color Lens)
ये एक गो-टू कलर के लेंस हैं। कॉन्टैक्ट लेंस में भूरे रंग का सबसे अधिक उपयोग किया जाता है। ऐसे लेंस के साथ आई मेकअप के लिए आप डार्क कलर्स को चुन सकती हैं। डार्क कलर का मेकअप आपको एक बोल्ड लुक देने के साथ-साथ आपके मेकअप को कंप्लीट भी करेगा।
इसी के साथ अगर आपको हमारे बताए गए ये मेकअप के हिसाब से लेंस के सही कलर पसंद आए हो तो आप इस आर्टिकल को शेयर करना बिल्कुल न भूलें।
साथ ही ऐसे अन्य आर्टिकल को पढ़ने के लिए हरजिंदगी को फॉलो करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों