घर पर तैयार करें मखाने का फेस मास्क, मिलेगी मुलायम त्वचा

अगर आप चाहती हैं कि नेचुरल तरीके से आपकी स्किन सॉफ्ट लगे तो इसके लिए आप इन घरेलू नुस्खों को ट्राई कर सकती हैं।

Soft skin makhana face mask

इस बात को हर कोई जानता है कि मखाना हेल्थ के लिए बेहद लाभकारी होता है। इसलिए हमारे घरों में इसका सेवन अक्सर किया जाता है। इसी तरीके से आप इसका इस्तेमाल अपनी स्किन के लिए भी कर सकती हैं इसमें मैग्नीशियम, पोटेशियम, फाइबर, आयरन और जिंक जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं, जो त्वचा के लिए काफी अच्छे होते हैं। इससे स्किन की कई सारी समस्याएं दूर हो जाती हैं। अगर आप भी सॉफ्ट स्किन पाना चाहती हैं तो इसके लिए आप मखाने के घर पर फेस मास्क तैयार करके अपनी स्किन पर अप्लाई कर सकती हैं।

मखाना और रोज वाटर फेस मास्क

Makhana face mask

अगर आप अपनी स्किन को सॉफ्ट बनाना चाहती हैं तो इसके लिए आप मखाना और रोज वाटर से फेस मास्क बना सकती हैं। इससे आपकी त्वचा में निखार दिखाई देगा।

मखाना फेस मास्क की सामग्री

  • मखाना- 1/2 कप
  • रोज वाटर- 5-6 बूंदें
  • दही- 2-3 चम्मच

कैसे करें फेस मास्क तैयार

Makhana face mask glowing skin

  • इसके लिए सबसे पहले मखाना (फ्रूट फेस मास्क फॉर स्किन) को अच्छे से रोस्ट कर लें।
  • फिर इसे ठंडा होने के बाद पीस लें।
  • अब इसे एक बाउल में निकालें और इसमें रोज वाटर और दही को एड करें।
  • इस मिश्रण को अच्छे से मिक्स करें और पेस्ट तैयार कर लें।

किस तरह लगाएं मखाना फेस मास्क

  • मखाने से बनाए गए इस मास्क को एक कटोरी में लें।
  • इसके बाद ब्रश की मदद से चेहरे पर इसे अप्लाई करें।
  • फिर इसे 15-20 मिनट के लिए चेहरे पर लगे रहने दें।
  • जब आपका मास्क ड्राई हो जाए तो हल्का सा पानी लगाकर फेस पर मसाज करें।
  • इसके बाद पानी से फेस मास्क को साफ कर लें।

टिप्स: इसको आप हफ्ते में 1 बार स्किन पर अप्लाई करें।

इसे भी पढ़ें: यूथफुल स्किन पाना है आसान, आजमाएं ये फेस मास्क

क्या है मखाना फेस मास्क के फायदे

  • अगर आप मखाना फेस मास्क का इस्तेमाल आप अपनी स्किन पर करती हैं तो इससे आपकी स्किन सॉफ्ट (हर्बल फेस मास्क) होती है साथ ही हाइड्रेटड नजर आती है। इसलिए आप इसका मास्क घर पर बनाकर इसका इस्तेमाल कर सकती हैं।
  • एंटी-एजिंग स्किन के लिए भी मखाना फेस मास्क काफी लाभकारी होता है। इसमें पाए जाने वाले एंटी-ऑक्सीडेंट गुण स्किन को टाइट बनाते हैं और झुर्रियों को कम करते हैं।
  • अगर आपके चेहरे पर टैनिंग हो गई है तो आप इसे दूर करने के लिए मखाना फेस मास्क का इस्तेमाल कर सकती हैं। इससे स्किन टोन एक बराबर नजर आएगी।

नोट- ऊपर बताए गए तरीकों को अपनाने से पूर्व आपको स्किन पैच टेस्ट जरूर करना है। सबकी त्वचा अलग होती है, हम ऐसा कोई दावा नहीं कर रहे हैं कि ऊपर बताए गए तरीके से आपको इंस्‍टेंट लाभ पहुंचाएंगे। आप अपने स्किन एक्सपर्ट से एक बार जरूर सलाह लें और फिर इनका प्रयोग करें।

उम्मीद है कि आपको यह जानकारी पसंद आई होगी। इस आर्टिकल को शेयर और लाइक जरूर करें, साथ ही कमेंट भी करें और हरजिंदगी से जुड़े रहें।

Image credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP

FAQ

  • स्किन की किन समस्याओं को दूर करता है मखाना फेस मास्क?

    झूर्रियां, एक्ने और इवन टोन के लिए फायदेमंद है मखाना फेस मास्क।