यूथफुल स्किन पाना है आसान, आजमाएं ये फेस मास्क

क्या आप चाहती हैं कि बढ़ती उम्र में भी आपकी स्किन जवां दिखे? इसके लिए आपको कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। फेस मास्क त्वचा पर बेहद असरदार होते हैं, क्योंकि यह नेचुरल चीजों से बने होते हैं। आज इस आर्टिकल में हम आपको बताएंगे कि क्यों आपकी स्किन कम उम्र में ही बूढ़ी दिखने लगती है। साथ ही एंटी-एजिंग फेस मास्क कैसे बनाएं। यह सभी जानकारी जानने के लिए आर्टिकल को अंत तक जरूर पढ़ें।
क्यों त्वचा दिखने लगती है बूढ़ी?

- एजिंग साइंस के कई कारण हैं। इनमें से एक है त्वचा की सही देखभाल न करना। अगर आप चाहती हैं कि आपका फेस हमेशा यूथफुल दिखे तो आपको स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।
- आपको अपने चेहरे को सन एक्सपोजर से बचाना चाहिए, क्योंकि यूवी किरण जब स्किन के अंदर जाती हैं तो यह त्वचा को डैमेज करती है। इसके कारण झुर्रियां और फाइन लाइंस की समस्या हो जाती है।
- जरूरत से ज्यादा अल्कोहल और स्मोकिंग करने से भी स्किन यंगर लुकिंग नहीं दिखती है। इसलिए आपको इन आदतों को अपनाना नहीं चाहिए।
- चेहरे पर गलत औ ज्यादा मेकअप प्रोडक्ट के इस्तेमाल के कारण भी त्वचा खराब होने लगती है, जिससे स्किन बूढ़ी नजर आती है।
सेब से बनाएं फेस मास्क

क्या चाहिए?
- सेब के कुछ टुकड़े
- 1 चम्मच शहद
- 1 चम्मच दूध
क्या करें?
- एंटी-एजिंग फेस मास्क बनाने के लिए सेब के कुछ टुकड़े कर लें।
- अब इसे पानी में उबलने के लिए रख दें, ताकि यह सॉफ्ट हो जाए।
- जब यह पक जाए तब सेब को अच्छे से मैश कर लें।
- अब इसमें 1 चम्मच शहद और 1 चम्मच दूध डालकर अच्छे से मिक्स कर लें।
- लीजिए तैयार है आपका यूथफुल स्किन के लिए फेस मास्क।
इसे भी पढ़ें:Face Pack For Younger Looking Skin: 18 की उम्र जितनी जवां दिखने के लिए ये होममेड पैक होंगे असरदार
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस मास्क को अपने पूरे चेहरे पर लगाकर 20 मिनट के लिए छोड़ दें।
- जब यह सूख जाए तब ठंडे पानी से चेहरे को साफ कर लें।
- इस मास्क का इस्तेमाल हफ्ते में 2-3 बार करें।
इस पैक के फायदे
- शहद लगाने से त्वचा में मॉइश्चर बना रहता है।
- सेब में विटामिन और मिनरल पाए जाते हैं जो त्वचा के लिए जरूरी होती हैं, जिससे आपकी स्किन हेल्दी रहती है। (स्किन केयर टिप्स)
- दूध आपकी त्वचा को ड्राई होने से बचाता है।
इसे भी पढ़ें:Expert Tips: उम्र से कम नजर आने के लिए लगाएं ये फेस मास्क
ऑलिव ऑयल फेस मास्क
आप ऑलिव ऑयल का इस्तेमाल स्किन पर भी कर सकती हैं। इसके उपयोग से आपको एक नहीं बल्कि कई फायदे मिलेंगे।
क्या चाहिए?
- आधा कप छाछ
- 2 चम्मच ओटमील
- 2 चम्मचऑलिव ऑयल
क्या करें?
- सबसे पहले गैस पर एक बर्तन रखें।
- अब इसमें आधा कप छाछ और 2 चम्मचओटमील डालें।
- अब करीब एक मिनट तक दोनों चीजों को पकाएं।
- जब मिश्रण गर्म हो जाए तब इसमें 2 चम्मचऑलिव ऑयल मिला लें और ठंडा होने के लिए रख दें।
कैसे करें इस्तेमाल?
- इस पेस्ट को अपने पूरे फेस पर लगाएं।
- कुछ समय बाद ठंडे पानी से फेस को धो लें।
- आखिर में मॉइश्चराइजर लगाना न भूलें।
इस पैक के फायदे
- चेहरे पर छाछ लगाने से ड्राई स्किन की समस्या कम होती है। साथ ही यह आपकी डैमेज स्किन को भी रिपेयर करने में मदद करेगा।
- ओटमील ऑयली स्किन के लिए फायदेमंद होता है। इसे उपयोग से डेड स्किन साफ हो जाती है। यह आपकी त्वचा को एंटी एजिंग इफेक्ट प्रदान करता है।
- ऑलिव ऑयल त्वचा की कई समस्याओं का रामबाण इलाज है। खासतौर पर यूथफुल स्किन के लिए ऑलिव ऑयल एकदम बेस्ट है।
- ऑलिव ऑयल के इस्तेमाल से आपकी स्किन मॉइश्चराइज रहेगी।
उम्मीद है कि आपको हमारा ये आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए आर्टिकल के नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ। Image Credit: Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।