इन 3 फ्रूट फेस मास्क से गर्मियों में पाएं हेल्दी स्किन

फल सेहत के लिए काफी फायदेमंद होते हैं। उसी तरह वो फेस के लिए काफी अच्छे होते हैं। चेहरे को हेल्दी और खूबसूरत बनाए रखने के लिए आप फ्रूट से बने फेस मास्क को अप्लाई कर सकती हैं। मार्केट से खरीदने की जगह आप इसे घर पर तैयार करें। इससे वो केमिकल फ्री होंगे और स्किन पर किसी तरह की कोई प्रॉब्लम क्रिएट नहीं करें। चलिए कौन से फेस मास्क आप घर पर तैयार कर सकती हैं।
मैंगो और योगर्ट फेस मास्क
आज खाने में जितना टेस्टी होता है। फेस के लिए भी काफी अच्छा होता है। ऐसे में आप दही और मैंगो का फेस मास्क बना सकती हैं। ये स्किन पर होने वाली रूखेपन की समस्या से बचाता है। इसमें मौजूद विटामिन बी और विटामिन सी स्किन में कोलेजन की मात्रा को बढ़ाता है। इसके अलावा स्किन को हाइड्रेट रखने में मदद करता है।
सामग्री
- मैंगो पल्प- 2 चम्मच
- योगर्ट- 1 चम्मच
- शहद- 1 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल लें।
- इसमें मैंगो पल्प, योगर्ट और शहद को डालें।
- इसके बाद इन चीजों को अच्छे से मिक्स करें।
- अब इसे फेस पर लगाएं।
- फिर 15 से 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगा रहने दें।
- इसके बाद पानी की मदद साफ कर लें।
टिप्स: इसे आप हफ्ते में एक बार लगा सकती हैं।
इसे भी पढ़ें: चाहती हैं ग्लोइंग स्किन पाना तो घर पर बनाएं ये फ्रूट मास्क
एवोकाडो और शहद फेस मास्क
चेहरे ग्लोइंग बनाने के लिए एवोकाडो काफी अच्छा इंग्रीडिएंट है। विटामिन ए, डी और ई जैसे गुण पाए जाते हैं, जो स्किन को मॉइस्चराइज करता है। इसके शहद फेस पर लगाने से चेहरे की झुर्रियों की समस्या कम होती है।
सामग्री
- एवोकाडो- 1
- शहद- 2 चम्मच
बनाने का तरीका
- सबसे पहले एक बाउल में एवोकाडो मैश करें।
- इसके बाद इसमें शहद को मिक्स करें।
- फिर इसे अपने फेस पर लगाएं।
- आप इसे 20 मिनट के लिए चेहरे पर लगे रहने दें।
- फिर पानी से धो लें और फेस पर क्रीम लगा लें।
- आपकी स्किन हेल्दी दिखने लगेगी।
टमाटर का फेस मास्क
टमाटर टैनिंग के लिए सबसे बेस्ट ऑप्शन है ऐसे में आप इसे अपने फेस पर रोजाना अप्लाई कर सकती हैं। ये आपकी स्किन पर स्क्रब का काम करता ह
सामग्री
- टमाटर- 1
- ओटमील- 1 चम्मच
- योगर्ट- 1 चम्मच
इसे भी पढ़ें: सर्दियों की रूखी त्वचा के लिए मीरा कपूर का ये फेस मास्क अपनाएं
बनाने का तरीका
- सबसे पहले टमाटर को मिक्सी में पीस लें।
- अब इसे छलनी की मदद से छान लें।
- इसमें ओटमील और दही मिलाएं।
- फिर इसे अपने फेस पर अप्लाई करें।
- इसके बाद 10 मिनट तर फेस पर लगे रहने दें।
- अब इसे पानी की मदद से साफ कर लें।
टिप्स: सेंसेटिव स्किन वाली महिलाएं दही का इस्तेमाल ना करें।
फ्रूट फेस मास्क आप घर पर ही तैयार करके फेस पर लगाएं। ये केमिकल फ्री होते हैं और स्किन को हाइड्रेट करते हैं। आपको ये घरेलू नुस्खे कैसे लगे हमें कमेंट करके जरूर बताएं।
उम्मीद है कि आपको हमारा यह आर्टिकल पसंद आया होगा। इसी तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए नीचे आ रहे कमेंट सेक्शन में हमें कमेंट कर जरूर बताएं और जुड़े रहें हमारी वेबसाइट हरजिंदगी के साथ।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।