लैवेंडर ऑयल की मदद से घर पर ही बनाएं लिप बाम

होंठों की देखभाल करने और उन्हें हाइड्रेट रखने के लिए लिप बाम का इस्तेमाल करना जरूरी माना जाता है। आप लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की मदद से इसे घर पर खुद ही बना सकती हैं।

lavender oil lip balm

रुखे और फटे होंठ हम में से किसी को भी अच्छे नहीं लगते हैं। अक्सर हम सभी अपने होंठों को आकर्षक दिखाने के लिए लिप ग्लॉस या लिपस्टिक आदि की मदद लेती हैं। लेकिन सबसे पहले होंठों की सही देखभाल करना आवश्यक होता है। इसके लिए जरूरी है कि आप लिप बाम का इस्तेमाल करें। लिप बाम आपके होंठों को अतिरिक्त नमी प्रदान करता है, जिसके कारण आपको रुखे होंठों के साथ-साथ होंठों के फटने या छिलने जैसी समस्याएं नहीं होती हैं।

यूं तो आपको मार्केट में कई ब्रांड्स के लिप बाम आसानी से मिल जाएंगे। लेकिन ये काफी महंगे होते हैं। ऐसे में आप घर पर ही लैवेंडर ऑयल की मदद से लिप बाम तैयार कर सकती हैं। लैवेंडर ऑयल ना केवल अपने अरोमा के लिए जाना जाता है, बल्कि इसमें एंटी-बैक्टीरियल और एंटी-इंफ्लेमेटरी प्रॉपर्टीज भी होती हैं, जो आपके होंठों का ख्याल रखती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको लैवेंडर एसेंशियल ऑयल से घर पर ही लिप बाम बनाने के आसान तरीके के बारे में बता रहे हैं-

लैवेंडर ऑयल और शिया बटर से बनाएं लिप बाम

lavender lip balm

आवश्यक सामग्री-

  • बीवैक्स पैलेट
  • 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल
  • 1 बड़ा चम्मच शिया बटर
  • लैवेंडर आवश्यक तेल की 8-10 बूंदें
  • विटामिन ई ऑयल का एक कैप्सूल

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • सबसे पहले एक डबल बॉयलर में बीवैक्स, नारियल तेल (स्किन पर नारियल तेल लगाने के फायदे) और शिया बटर को पूरी तरह से पिघलने और मिक्स होने तक एक साथ पिघलाएं।
  • आप इसे बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि यह एकसमान रूप से पिघल सके।
  • अब मिश्रण को आंच से उतार लें और थोड़ा ठंडा होने दें।
  • अब इस मिश्रण में लैवेंडर एसेंशियल ऑयल और विटामिन ई तेल डालकर मिलाएं।
  • तैयार मिश्रण को छोटे लिप बाम कंटेनर या ट्यूब में डालें।
  • लिप बाम को ठंडा होकर पूरी तरह जमने दें।
  • बस अब यह इस्तेमाल के लिए पूरी तरह से तैयार है। आप इसे रोजमर्रा में बेहद आसानी से इस्तेमाल कर सकती हैं।

लैवेंडर ऑयल और शहद से बनाएं लिप बाम

lip balm lavander

आवश्यक सामग्री-

  • 2 बड़े चम्मच नारियल तेल
  • 2 बड़े चम्मच जोजोबा तेल
  • 1 बड़ा चम्मच बीवैक्स
  • 1 बड़ा चम्मच शहद
  • लैवेंडर एसेंशियल ऑयल की कुछ बूंदें

लिप बाम बनाने का तरीका-

  • लिप बाम बनाने के लिए सबसे पहले एक डबल बॉयलर में नारियल तेल, जोजोबा तेल, बीवैक्स (शिया बतर और बीवैक्स में अंतर) और शहद को डालकर पिघलाएं।
  • आप इसे बीच-बीच में हिलाते रहें ताकि यह अच्छी तरह पिघल जाए।
  • जब मिश्रण पिघल जाए तो उसे आंच से उतार लें और उसे कुछ देर के लिए ठंडा होने दें।
  • अब इसमें लैवेंडर एसेंशियल ऑयल मिलाएं।
  • आप इसे किसी लिप बाम कंटेनर में डालें और पूरी तरह जमने तक ऐसे ही छोड़ दें।
  • अब आप इस लिप बाम का इस्तेमाल नियमित रूप से करें। आपको जल्द ही अपने होंठों की कंडीशन में फर्क महसूस होगा।

तो अब आप भी इन दो तरीकों से लैवेंडर ऑयल से लिप बाम बनाएं और घर पर ही नेचुरल तरीके से अपने होंठों की देखभाल करें। इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय भी आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही, अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें व इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हरजिन्दगी के साथ।

Image Credit- freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP