रूखे बालों में दिखेगी चमक, लगाएं दही-मेथी का Hair Mask

बाल तभी अच्छे नजर आते है, जब हम इनका सही तरीके से ध्यान रखते हैं। इसलिए आपको थोड़े-थोड़े समय में बालों में हेयर मास्क को अप्लाई करना चाहिए। इससे बाल हेल्दी रहते हैं।
image

रूखे और बेजान बाल आजकल हर किसी को हो रहे हैं। इसका कारण है बढ़ता प्रदूषण और हमारा खराब लाइफस्टाइल। इसकी वजह से हम सही तरह से अपने बालों का ध्यान नहीं रख पाते हैं। ऐसे में बाल जल्दी खराब होने लगते हैं। ऐसे में जरूरी है कि आप हेयर मास्क अपने बालों में जरूर अप्लाई करें। हेयर मास्क लगाने से बालों के स्कैल्प को पोषण मिलता है। आर्टिकल में बताते हैं किस तरह के हेयर मास्क को आप बनाकर लगा सकती हैं।

दही और मेथी दाना हेयर मास्क

आप अपने बालों में दही और मेथी दाने का हेयर मास्क लगा सकती हैं। इन दोनों चीजों से बाल प्राकृतिक रुप से कंडीशन होते हैं। साथ ही, मुलायम और चमकदार नजर आते हैं। इस हेयर मास्क को लगाने से आपके बालों में डैंड्रफ की प्रॉब्लम भी नहीं होती है। ऐसे में बाल कम ड्राई लगते हैं। बालों में मजबूती के लिए दही का इस्तेमाल किया जाता है। आप भी इन दोनों चीजों के साथ में बालों में लगा सकते हैं।

Hair mask (5)

दही और मेथा दाने के हेयर मास्क को कैसे बनाएं

  • इसके लिए आपको एक कटोरी में थोड़े से मेथी दाने भिगोकर पूरी रात रखना है।
  • फिर इसे अगली सुबह पीसकर इसका पेस्ट बनाना है।
  • अब इसमें 2 चम्मच दही को मिक्स करना है और थीक पेस्ट बनाना है।
  • आप चाहें तो इसमें नींबू का रस या शहद को मिक्स कर सकते हैं।

बालों में अप्लाई करें दही और मेथी दाना हेयर मास्क

  • इसके लिए आपको बालों को कॉम्ब करना है।
  • अब बालों में पार्टिशन करें और हाथों से इस हेयर मास्क को बालों में लगाकर मसाज करें।
  • इसके बाद इसे 30 मिनट के लिए लगा रहने दें।
  • बालों को शैंपू से साफ कर लें।
  • इससे आपके बाल हेल्दी नजर आएंगे।
  • साथ ही, रूखे भी दिखाई नहीं देंगे।
Hair mask (4)

बालों में लगाएं दही और मेथी दाना हेयर मास्क। इससे बाल हेल्दी नजर आएंगे। साथ ही, आपको बाजार से कोई क्रीम या सीरम लेने की जरूरत नहीं पड़ेगी। कुछ समय बाद आपके बाल इस हेयर मास्क से सॉफ्ट नजर आएंगे। बस आपको इसे थोड़े-थोड़े समय में बालों में लगाना है, ताकि आपके बालों की ग्रोथ भी हो सके।

इसे भी पढ़ें: इन 2 हेयर मास्क से बाल हो सकते हैं हेल्दी और लंबे, ऐसे करें इस्तेमाल

इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही,अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ

Image Credit- Freepik

HzLogo

HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!

GET APP