इन 2 हेयर मास्क से बाल हो सकते हैं हेल्दी और लंबे, ऐसे करें इस्तेमाल

बाल हेल्दी रहे साथ ही, ये लंबे और घने हो इसके लिए इनकी अच्छी तरह से केयर करना जरूरी है। लेकिन, आजकल की भाग-दौड़ भरी लाइफ होने की वजह से महिलाएं बालों की सही तरह से केयर नहीं कर पाती है। जिसकी वजह से बालों से जुड़ी समस्या पैदा हो जाती है। वहीं ये समस्या आपके साथ न हो आयर आपके बाल हेल्दी और लंबे हो इसके लिए ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन द्वारा बताए गए हेयर मास्क ट्राई कर सकती हैं।
बालों के लिए फायदेमंद है अंडे और केले का हेयर मास्क
ब्यूटी एक्सपर्ट शहनाज हुसैन ने अंडे और केले से बने हेयर मास्क की रेसिपी के बारे में बताया है। ये हेयर मास्क बालों को भरपूर पोषण देने का काम करते है और हेयर मास्क का इस्तेमाल करने से बाल हेल्दी और लंबे हो सकते हैं।
इसे भी पढ़ें- Beauty Tips: घर पर तैयार करें मुलेठी हेयर मास्क, हो सकते है बालों को कई फायदे
अंडे का हेयर मास्क करें ट्राई
सामग्री
- 2 अंडे
इस तरह करें इस्तेमाल
- अंडे का हेयर मास्क बनाने के लिए 2 अंडे लें।
- इन दोनों अंडों को अच्छी तरह से फेंट लें।
- इसके बाद इन्हें गीले बालों पर अप्लाई करें।
- 30 मिनट के बाद बालों को शैंपू की मदद से अच्छी तरह से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 दिन करें।
केले का हेयर मास्क है बालों के फायदेमंद
सामग्री
- 2 पके हुए केले
- दो बड़े चम्मच जैतून के तेल
इस तरह करें इस्तेमाल
- सबसे पहले केले को मसल लें और इसमें जैतून के तेल मिक्स करें
- इसके बाद बालों पर इस पेस्ट को अप्लाई करें।
- 20 मिनट के बाद बालो को शैम्पू की मदद से धो लें।
- इस उपाय को हफ्ते में 2 से 3 दिन करें।
नोट: बालों पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही। एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
इसे भी पढ़ें- गर्मियों में आपके बाल रहेंगे हेल्दी और शाइनी, लगाएं यह नेचुरल हेयर मास्क
इन बातों का रखें ध्यान
- बालों को टाइट न बांधे। ऐसा करने से बाल कमजोर होते हैं और इनके टूटने और झड़ने की समस्या पैदा हो सकती है।
- बालों पर ब्लो ड्राई न करने से बचें। आप इन्हें नेचुरल तरीके से सुखाएं।
- बालों को तौलिए से न लपेटे बल्कि इसे कॉटन के तौलिये से धीरे से पोंछें।
- गर्म या ठंडे पानी से बालों को धोने से बचें। ऐसे करने से दो मुंहे बाल और इनके झड़ने की समस्या शुरू हो सकती है।
इसे भी पढ़ें- Amla Reetha Shikakai Hair Mask: सॉफ्ट और सिल्की बालों की है चाहत तो करें ये काम, ट्राई करें ये हेयर मास्क
इस आर्टिकल के बारे में अपनी राय आप हमें कमेंट बॉक्स में जरूर बताएं। साथ ही।अगर आपको यह लेख अच्छा लगा हो तो इसे शेयर जरूर करें। इसी तरह के अन्य लेख पढ़ने के लिए जुड़ी रहें आपकी अपनी वेबसाइट हर जिन्दगी के साथ
Image Credit-Freepik/her zindagi
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।