क्लींजर और एक्सफोलिएटर घर पर आसानी से बनाएं

त्वचा की खूबसूरती मेकअप से नहीं बल्कि उसका खास ख्याल रखने से बढ़ती है। वैसे तो चेहरे के दाग-धब्बे, मुंहासे को हटाने के लिए हम कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन इससे भी जरूरी है स्किन केयर टिप्स को फॉलो करना। दरअसल, स्किन टाइप के अनुसार हर महिलाओं को स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए। जिसमें क्लीनिंग से लेकर स्क्रबिंग सब कुछ शामिल होता है।
बात जब क्लींजर और एक्सफोलिएटर की आती है तो मार्केट में कई तरह के प्रोडक्ट आते है, जिसका इस्तेमाल महिलाएं अक्सर करती हैं। जबकि घर पर कई नेचुरल इंग्रेडिएंट्स की मदद से हम इसे आसानी से बना सकते हैं। वहीं ब्यूटी एक्सपर्ट विजय के अनुसार, बेदाग और साफ-सुथरी त्वचा पाने के लिए ये होममेड क्लींजर और एक्सफोलिएटर फायदेमंद साबित हो सकते हैं। खास बात है कि इसे आप घर पर कभी भी बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं।
स्ट्रॉबेरी से बनाएं क्लींजर
सामग्री
- स्ट्रॉबेरी- 5
- लाइट ऑयल- बादाम या फिर जोजोबा ऑयल
- अखरोट- 2 चम्मच
विधि
- सबसे पहले स्ट्रॉबेरी को धोकर साफ कर लें और फिर इसे ब्लेंडर में डाल दें। इसी के साथ अखरोट भी मिक्स कर दें और अच्छी तरह पीस लें।
- पीसने के बाद इसे एक बाउल में निकाल लें और उसमें पसंद की लाइट ऑयल मिक्स करें। इसके बाद एक डिब्बे में भरकर रख लें।
- अब इसे फ्रिज में भी स्टोर कर सकती हैं, इससे जल्दी खराब नहीं होंगे। नहाने से पहले बस अपने चेहरे पर अप्लाई कर लें।
- ध्यान रखें कि अगर आपकी स्किन ऑयली है तो अखरोट को स्किप कर सकती हैं। इसकी जगह आप एलोवेरा जेल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
इसे भी पढ़ें:शहनाज़ हुसैन से जानें प्री ब्राइडल फेस पैक इस्तेमाल करने का सही तरीका
खीरे से बनाएं क्लींजर
सामग्री
- नारियल तेल- 1 चम्मच
- खीरा-आधा
- ब्राउन शुगर-1 चम्मच
विधि
- खीरे के छिलके को निकालने के बाद अच्छी तरह साफ कर लें और उसे ब्लेंड कर लें। अब इसे एक बाउल में निकाल लें।
- इसके बाद इसमें ब्राउन शुगर को मिक्स कर सकती हैं और फिर इसे क्लींजर की तरह इस्तेमाल करें।
- ब्राउन शुगर की जगह आप नॉर्मल शुगर का भी इस्तेमाल कर सकती हैं। अगर आपकी स्किन ड्राई या फिर सेंसिटिव है तो शुगर को स्किप कर सकती हैं।
जौ के आटे से बनाएं एक्सफोलिएटर
सामग्री
- जौ का आटा- 1 चम्मच
- दही- 1 चम्मच
- गुलाब जल- 2 चम्मच
- हल्दी पाउडर- 1/4 चम्मच
विधि
- इन सभी चीजों को मिक्स कर गाढ़ा पेस्ट बना लें, अब इससे अपने चेहरे गर्दन या फिर शरीर के अन्य हिस्सों को स्क्रब करें।
- 5 से 6 मिनट तक एक्सफोलिएट करने के बाद इसे चेहरे पर ऐसे लगाए रखें और फिर गुनगुने पानी का इस्तेमाल कर चेहरे को साफ कर लें।
- चेहरे को साफ करने के बाद उसे तौलिये से पोंछ लें और लाइट मॉश्चराइजर क्रीम का अप्लाई करें।वहीं अगर आपकी स्किन सेंसिटिव या फिर ड्राई है तो चेहरे को साफ करने के लिए गुनगुने पानी की जगह ठंडे पानी का ही इस्तेमाल करें।
इसे भी पढ़ें:हेयर फॉल से परेशान हैं, तो इस्तेमाल करें ये बेहतरीन शैंपू
गुड़हल के फूल से बनाएं स्क्रब
सामग्री
- गुड़हल के फूल का पाउडर- 1 चम्मच
- गुलाब के फूल का पाउडर- 1 चम्मच
- बेसन- 1 चम्मच
- पानी- आवश्यकता के अनुसार
विधि
- गुड़हल और गुलाब के फूल दोनों ही त्वचा के लिए बेहद फायदेमंद माने जाते हैं। आप चाहे तो इन दोनों फूलों को सुखाकर पाउडर बनाकर रख सकती हैं।
- इन दोनों के पाउडर का इस्तेमाल होममेड स्क्रब में किया जा सकता है। अगर आपकी स्किन ऑयली है तो इन दोनों फूलों के पाउडर के साथ बेसन को मिक्स कर दें।
- अब इस पेस्ट से अपने चेहरे को स्क्रब करें, इसे थोड़ा स्मूथ बनाना चाहती हैं तो नारियल या फिर कोई लाइट ऑयल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- स्क्रब करने के बाद अपने चेहरे को नॉर्मल पानी से साफ कर लें। डेड स्किन से राहत पाने के लिए हफ्ते में दो बार इससे एक्सफोलिएटर जरूर करें।
घर पर आप इन तरीकों से क्लींजर और एक्सफोलिएटर बना सकती हैं। वैसे तो यह पूरी तरह से नेचुरल हैं, लेकिन किसी इंग्रेडिएंट्स से आपको एलर्जी या फिर स्किन से जुड़ी समस्याएं होने लगे तो इसे इस्तेमाल करना तुरंत बंद कर दें। साथ ही, यह आर्टिकल पसंद आया तो इसे लाइक और शेयर करें। इस तरह के अन्य आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़े रहें हरजिंदगी से
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।