Homemade Cleanser: ग्लिसरीन का इस्तेमाल कर ऐसे बनाएं बेस्ट होममेड क्लींजर, सर्दियों में रूखी त्वचा बनेगी मुलायम

सर्दियों में त्वचा का ध्यान रखना बहुत जरूरी होता है। इस मौसम में अधिकतर महिलाएं फटी एड़ी की वजह से काफी परेशान रहती हैं। अगर आपकी भी सर्दियों में एड़ी या पैर की स्किन रूखी, बेजान और फट जाती हैं, तो अब इसे ठीक करने के लिए आपको परेशान होने की जरूरत नहीं हैं और ना ही बाजार के महंगे प्रोडक्ट का इस्तेमाल करना है। आज हम आपको ब्यूटी एक्सपर्ट की मदद से एक ऐसे खास क्लींजर के बारे में बताएंगे, जिसे आप घर पर तैयार कर सकती हैं साथ ही इसका इस्तेमाल कर सर्दियों में स्वस्थ स्किन पा सकती हैं।
चेहरे के लिए घर पर बनाएं क्लींजर
नोएडा की रहने वाली ब्यूटी एक्सपर्ट सोनिया, जिन्होनें लक्मे एकेडमी से कोर्स किया है और उन्हें इस फील्ड में 15 साल से ज्यादा का अनुभव है। उन्होंने बताया कि अगर आप भी सर्दियों में अपनी फटी एड़ी को मुलायम, सॉफ्ट और खूबसूरत बनाना चाहती हैं, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। आप आसानी से घर पर रहकर एक खास होममेड क्लींजर तैयार कर सकती हैं। इस क्लींजर को आप रोजाना भी इस्तेमाल कर स्किन को क्लियर और सॉफ्ट बना सकती हैं। इसे बनाने का तरीका भी बहुत आसान है। इसे बनाने के लिए आपको कुछ सामग्री की जरूरत लगेगी। जैसे -
क्लींजर बनाने के लिए सामग्री
- ग्लिसरीन
- गुलाब जल
- विटामिन ई कैप्सूल
- लैवेंडर ऑइल
यह भी पढ़ें: Gulab Jal Ke Fayde: रोज रात में सोने से पहले चेहरे पर लगाएंगी गुलाब जल तो सुबह उठकर पाएंगे ये 5 अद्भुत फायदे
क्लींजर बनाने का तरीका
- घर पर रहकर आप आसानी से क्लींजर तैयार कर सकती हैं।
- ग्लिसरीन से क्लींजर बनाने के लिए आप एक बर्तन में ग्लिसरीन लें।
- अब इसमें बराबर मात्रा में गुलाब जल मिला दें।
- दोनों को मिक्स करने के बाद आप इसमें विटामिन ई कैप्सूल और लैवेंडर ऑइल को मिक्स कर दें।
- अब आप इस मिश्रण को किसी एयर टाइट डिब्बे में भर कर रख दें।
- आप इस क्लीन्ज़र को रोजाना रात में सोने से पहले इस्तेमाल कर सकती हैं।
- इसे चेहरे पर लगाने के लिए आप रुई, कॉटन बॉल का इस्तेमाल कर सकती हैं।
- यह क्लींजर सर्दियों में आपकी स्किन को हाइड्रेट और मुलायम रखने में मदद करेगा।
- आप इस क्लीन्ज़र को रात भर लगाकर भी रख सकती हैं।
नोट: चेहरे पर किसी भी चीज को लगाने से पहले पैच टेस्ट करें। साथ ही, एक्सपर्ट सलाह जरूर लें।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Image Credit : Freepik
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।