Anti Ageing Tips: झुर्रियों को रोकने के लिए फेस क्रीम और मास्क घर पर बनाएं

सबसे पहले हमारा ध्यान किसी की भी त्वचा पर जाता है। त्वचा किसी की भी सुंदरता के बारे में बताती है, इसलिए यह जरूरी है कि हम अपनी त्वचा की अच्छे से केयर करें और इसे बूढा़ न होने दें। त्वचा की बढ़ती उम्र की पहचान लटकती त्वचा, फाइन लाइन्स और झुर्रियों के रूप में की जाती है।
जी हां त्वचा पर उम्र के निशान तब दिखाई देने लगते हैं जब प्रोटीन कोलेजन टूटने लगता है और त्वचा अधिक कठोर नहीं रह पाती है और उम्र बढ़ने के लक्षण दिखने लगते हैं। जाहिर सी बात है कि हम सभी जवां और सुंदर दिखना चाहते हैं। इसलिए अपनी त्वचा की देखभाल करना बेहद जरूरी है, ताकि आपकी त्वचा 30 की उम्र के बाद भी बेहतर महसूस करे। लेकिन हमें यह समझने की जरूरत है कि त्वचा की देखभाल कैसे करें और उन कारकों को दूर करें जो समय से पहले त्वचा की उम्र बढ़ने का कारण बन सकते हैं। त्वचा की बढ़ती उम्र कई कारणों से हो सकती है।
झुर्रियों के कारण
- बहुत ज्यादा अल्कोहल का सेवन
- भरपूर नींद न लेना
- मानसिक तनाव
- निकोटीन लेना
- खाने की अनहेल्दी आदतें
- यूवी किरणों का अत्यधिक संपर्क
इसे जरूर पढ़ें:रात को सोने से पहले इसकी 2 बूंद लगाएंगी तो 40 की उम्र में भी 20 की दिखेंगी
बचाव के 5 तरीके
- खाने की हेल्दी आदतें: आप जैसा खाते हैं, वैसा ही बन जाते हैं। अच्छे खाने का असर आपकी त्वचा पर भी दिखाई देता है। इसलिए अपनी डाइट में फल और सब्जियों को शामिल करें, जूस पिएं और जंक फूड खाने से बचें।
- यूवी किरणों से बचें: सनस्क्रीन के बिना सीधे धूप में जाने से बचें और स्क्रीन से ब्रेक लें।
- स्मोकिंग और अल्कोहल छोड़ें: अगर आप स्मोकिंग करते हैं, तो आपको यह समझना चाहिए कि स्मोकिंग न केवल आपके आंतरिक स्वास्थ्य को नुकसान पहुंचाती है, बल्कि त्वचा पर भी इसका प्रभाव दिखता है। अब हमेशा स्मोकिंग छोड़ने का सबसे अच्छा समय है।
- अच्छी नींद लेना: नींद हमारे शरीर के लिए ब्रेक लेने का सबसे अच्छा तरीका है, भरपूर नींद नहीं लेने से शरीर के साथ-साथ त्वचा पर भी असर पड़ता है। इसलिए अच्छी हेल्थ और त्वचा के लिए 6 से 7 घंटे की भरपूर नींद लेनी चाहिए। इसके अलावा अच्छी नींद डार्क सर्कल्स को दूर करने में भी हेल्प करती है।
- तनाव से बचें: मानसिक तनाव हमारे शरीर के लिए विनाशकारी है, खुद को ऐसी एक्टिविटी में शामिल करें जो आपको मानसिक शांति देने में हेल्प करे।
इसलिए, अपनी त्वचा को हेल्दी रखने और झुर्रियों को दूर रखने के लिए हेल्दी लाइफ जीना होगा, जिसमें एक्सरसाइज, त्वचा को धूप से बचाना, हेल्दी डाइट और स्मोकिंग से बचना आदि शामिल है।
जवां त्वचा के लिए होममेड फेस क्रीम और मास्क
कुछ होममेड फेस क्रीम / मास्क के बारे में जानें, जो आपकी त्वचा को हेल्दी और जवांबनाए रखने में आपकी हेल्प करेंगे-
होममेड एंटी-एजिंग फेस क्रीम
इस क्रीम को बनाने के लिए आवश्यक सामग्री है- ½ कप बादाम का तेल, 2 बड़े चम्मच नारियल का तेल, 2 बड़े चम्मच वैक्स, 1 चम्मच विटामिन ई तेल, 1 बड़ा चम्मच शीया बटर और आपकी पसंद का आवश्यक तेल। प्रोसेस को पूरा करने के लिए आपको एक छोटा जार की जरूरत होती है। फिर सारी चीजों को इसमें रख दें और फिर जार को उसके ढक्कन के बिना 3-4 इंच पानी से भरे एक बर्तन में उबाल आने तक डाल दें। क्रीम को पिघलने दें और अच्छे से मिलाएं। फिर उसके बाद इसे रूम टेम्परेचर में टाइट होने के लिए रख दें। जब यह सब हो जाए, तो इसे सुबह और रात में अपने चेहरे पर लगाएं।
इसे जरूर पढ़ें:40 की उम्र के बाद भी दिखना हैं जवां तो ये घरेलू नुस्खा आजमाएं
शहद, केला और दही का फेसमास्क
केले से बना फेसमास्क एंटी-रिंकल ट्रीटमेंट के लिए बहुत मददगार है क्योंकि यह प्राकृतिक कोलेजन बूस्टर है। इस मास्क को बनाने के लिए, एक पका हुआ केला लें और इसे बिना किसी गांठ के मैश करें। फिर इसमें 2 चम्मच शहद और 4 दही मिलाएं। इसे तब तक मिलाएं जब तक यह एक महीन पेस्ट न बन जाए, और फिर इसे कुछ मिनटों के लिए पैन में गर्म करें। यह सब हो जाने के बाद, बस इसे अपनी त्वचा पर लगाएं। इसे 15 मिनट तक रखें और फिर गुनगुने पानी के साथ इसे हटा दें। जिस शहद को हमने मिश्रण में मिलाया है वह आपकी त्वचा को हाइड्रेट रखता है और दही त्वचा को पोषण देता है।
एजिंग एक ऐसी चीज है, जो हमारे हाथ में नहीं है, लेकिन कुछ सावधानियां बरतने से निश्चित रूप से आपको थोड़ी उम्र कम करने में हेल्प मिलेगी। फिर भी, ये प्राकृतिक परिवर्तन है जो हर किसी का सामना करते हैं, यहां महत्वपूर्ण यह है कि आप अपने आप को कैसे स्वीकार करते हैं और अपनी सुंदरता को गले लगाते हैं और हमेशा ये अद्भुत तरीके हैं जो आपके आत्मविश्वास को बढ़ा सकते हैं और आपको हर दिन जवां महसूस करा सकते हैं। इन टिप्स के बारे में हमें Dermapuritys की Vice President Ms. Lalita Arya ने बताया है। इस तरह की और जानकारी पाने के लिए हरजिंदगी से जुड़े रहें।
अगर आपको यह आर्टिकल पसंद आया हो तो इसे शेयर और लाइक जरूर करें। साथ ही इसी तरह के फैशन हैक्स जानने के लिए पढ़ती रहें हरजिंदगी।
हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।