गर्मियों में स्किन से जुड़ी दिक्कतें ज्यादा परेशान करती है। खासकर, जिन लोगों की स्किन ऑयली है, उनके लिए गर्मियों में स्किन केयर काफी मुश्किल हो जाती है। हालांकि, कई घरेलू चीजें आपकी स्किन को इतना फायदा पहुंचाती हैं, जितना आपको किसी महंगे स्किन केयर प्रोडक्ट से भी नहीं मिल पाता है। ऐलोवेरा इन्हीं में से एक है। ऐलोवेरा गुणों की खान है। इसको डाइट में शामिल करने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। वहीं, स्किन केयर और हेयर केयर में भी इसका इस्तेमाल होता है। यह बालों और चेहरे के लिए भी बहुत फायदेमंद है। अगर आप गर्मियों में कुछ चीजों को ऐलोवेरा जेल में मिलाकर चेहरे पर लगाएंगी, तो इससे दाग-धब्बे दूर होंगे और साथ ही, चेहरे पर निखार भी आएगा। गर्मियों में ऐलोवेरा जेल में किन चीजों को मिलाकर आप चेहरे पर लगा सकती हैं, चलिए, आपको बताते हैं।
ऐलोवेरा और शहद मिलाकर चेहरे पर लगाएं
- चेहरे पर ऐलोवेरा और शहद मिलाकर लगाने से भी आपको कई फायदे मिल सकते हैं।
- ऐलोवेरा में बीटा कैरोटीन, विटामिन-सी, विटामिन-ई और कई एंटी-ऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं।
- इसके इस्तेमाल से चेहरे पर निखार आता है और दाग-धब्बे भी कम होते हैं।
- शहद स्किन को अंदर से पोषण देता है और डेड सेल्स को कम करता है।
- शहद में एंटी-ऑक्सीडेंट्स और एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं, जो स्किन इंफेक्शन्स को दूर करते हैं।
- आप 1 चम्मच ऐलोवेरा जेल में आधा चम्मच शहद मिलाएं और इसमें कुछ बूंदे गुलाबजल डालें।
- इसे 15-20 मिनट के लिए, चेहरे पर छोड़ दें।
- आपको कुछ हफ्तों में अंतर महसूस हो सकता है।
- इसे आप अपन स्किन केयर रूटीन में शामिल करें।
ऐलोवेरा जेल और हल्दी चेहरे पर लगाएं
- ऐलोवेरा और हल्दी चेहरे की डलनेस और दाग-धब्बे दूर करने के लिए, एक बेहतरीन कॉम्बिनेशन है।
- हल्दी चेहरे पर नेचुरली ग्लो लाती है और इससे स्किन इंफेक्शन्स भी दूर होते है।
- हल्दी में मौजूद एंटी-बैक्टीरियल गुण होते हैं। यह त्वचा को साफ रखती है और एक्ने के लिए जिम्मेदार बैक्टीरिया को कम करती है।
- ऐलोवेरा जेल और हल्दी चेहरे पर मिलाकर लगाने से आपका चेहरे पर निखार आता है।
- एक चम्मच ऐलोवेरा जेल में चुटकी भर हल्दी मिलाएं। चेहरे पर इसे अच्छे से लगाएं और 15 मिनट बाद धो लें।
- आपको कुछ दिनों में दाग-धब्बों के निशान कम लग सकते हैं।
नोट- किसी भी चीज को त्वचा पर लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर कर लें।
यह भी पढ़ें- गर्मियों में टैनिंग से खो गई है चेहरे की चमक? इस सब्जी के रस से लौट आएगा निखार
गर्मियों में ऐलोवेरा से बने ये फेस पैक्स चेहरे के दाग-धब्बे दूर कर सकते हैं। अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Image Credit:Freepik, Shutterstock
यह भी पढ़ें- Pigmentation On Skin: झाइयों को कम करने में कारगार हैं ये चीजें, जानें फायदे और तरीका
आपकी राय हमारे लिए महत्वपूर्ण है! हमारे इस रीडर सर्वे को भरने के लिए थोड़ा समय जरूर निकालें। इससे हमें आपकी प्राथमिकताओं को बेहतर ढंग से समझने में मदद मिलेगी। यहां क्लिक करें।
HerZindagi ऐप के साथ पाएं हेल्थ, फिटनेस और ब्यूटी से जुड़ी हर जानकारी, सीधे आपके फोन पर! आज ही डाउनलोड करें और बनाएं अपनी जिंदगी को और बेहतर!
कमेंट्स
सभी कमेंट्स (0)
बातचीत में शामिल हों