Sat Sep 12, 2026 | Updated 12:19 AM IST

त्वचा पर निखार लाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल

ग्लोइंग स्किन के लिए आपको महंगे प्रोडक्ट्स की नहीं बल्कि स्किन केयर रूटीन फॉलो करना चाहिए।डिहाइड्रेशन के कारण फाइन लाइन्स और झुर्रियां आने लगती है। इसलिए त्वचा के लिए नमी जरूरी है।
Updated:- 2023-11-20, 19:35 IST
glowing face home remedies

त्वचा की देखभाल में लापरवाही के कारण मुंहासे और डार्क स्पॉट्स की समस्या होने लगती है। इसके अलावा, त्वचा डल पड़ जाती है। धूप से लेकर गलत स्किन केयर प्रोडक्ट्स के इस्तेमाल के कारण त्वचा का निखार छिन जाता है।

ग्लोइंग स्किन के लिए आप फेशियल और क्लीन-अप करवाती हैं। इन ट्रीटमेंट पर हजारों रूपये खर्च होते हैं। अगर हम आपसे कहें कि आप नेचुरल चीजों की मदद से त्वचा को ग्लोइंग बना सकती हैं। ग्लोइंग स्किन के लिए चेहरे पर नेचुरल चीजों का उपयोग करने से फायदा होगा। चलिए जानते हैं निखरी त्वचा का राज।

क्या चंदन के पाउडर से त्वचा ग्लोइंग हो सकती है?

how to use sandalwood powder for glowing skin

ग्लोइंग स्किन के लिए चंदन का पाउडर फायदेमंद होता है। चंदन के पाउडर में स्किन लाइटनिंग एजेंट पाए जाते हैं। चंदन के पाउडर के उपयोग से मुंहासे से लेकर डार्क स्पॉट्स की समस्या कम हो जाती है। ग्लोइंग स्किन के लिए ये काम करें-

  • 2 चम्मच चंदन के पाउडर में गुलाब जल डालें। 
  • अब दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • इस पेस्ट का इस्तेमाल चेहरे पर करें। 
  • जब पेस्ट सूख जाए, तब त्वचा को साफ कर लें।
  • हफ्ते में 2-3 बार आप इस पेस्ट का इस्तेमाल कर सकती हैं। 
  • इस पेस्ट के उपयोग से त्वचा को ठंडक मिलती है। 

ग्लोइंग स्किन के लिए उपाय

remedies for glowing skin in hindi

त्वचा की रंगत को निखराने के लिए आप बेसन का इस्तेमाल कर सकती हैं। चेहरे पर बेसन के उपयोग से डार्क स्पॉट्स भी कम होते हैं। बेसन में एक्सफोलिएटिंग गुण भी पाए जाते हैं, जिससे डेड स्किन भी रिमूव हो जाती है। ग्लोइंग स्किन के लिए इस तरह करें बेसन का उपयोग-

  • एक बाउल में 2 चम्मच बेसन डालें। 
  • अब इसमें कच्चा दूध और चुटकी भर हल्दी डालें। 
  • सभी चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें। 
  • आप इस पेस्ट का उपयोग ग्लोइंग स्किन के लिए कर सकती हैं। 
  • ब्रश की मदद से इस पेस्ट को पूरे चेहरे और गर्दन पर लगाएं। 
  • जब यह सुख जाए, तब ठंडे पानी से चेहरा धो लें। (ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स)

इसे भी पढ़ें: Skin Care: अगर पाना चाहती हैं निखरी त्वचा तो अपनाएं ये घरेलू उपाय

त्वचा को करें टोन

how to hydrate face

त्वचा को टोन करना बेहद जरूरी है। आप चाहें तो टोनर घर पर भी बना सकती हैं। क्योंकि बाजार में मिलने वाले टोनर में केमिकल होता है।

आवश्यक सामग्री

  • 2-3 चम्मच चावल
  • 2 चम्मच नींबू का रस
  • बनाने का तरीका

कैसे बनाएं टोनर?

  • टोनर बनाने के रातभर 3 चम्मच चावल को पानी में भिगोकर रख दें।
  • अगले दिन चावल के पानी को अलग करके इसमें 2 चम्मच नींबू का रस मिलाएं। (ऑयली स्किन के लिए मास्क)
  • दोनों चीजों को अच्छे से मिक्स कर लें।
  • लीजिए तैयार है आपका नेचुरल टोनर।
  • इसे एक स्प्रे बोतल में स्टोर कर लें।
  • फिर इसका इस्तेमाल करें।

इसे भी पढ़ें: अगर खो गया है आपकी स्किन का निखार, लगाएं ये खास फेस पैक

ग्लोइंग स्किन के लिए टिप्स

  • ग्लोइंग स्किन के लिए त्वचा को एक्सफोलिएट जरूर करें। एक्सफोलिएट करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करें। आप बाजार में मिलने वाले स्क्रब या बेसन और कॉफी जैसी चीजों से भी डेड स्किन रिमूव कर सकती हैं। 
  • त्वचा में निखार लाने के लिए दो बार फेस वॉश करें। सुबह उठने से पहले चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें। रात को सोते वक्त भी फेस वॉश करना न भूलें। 
  • चेहरे पर टोनर, फेस सीरम और मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करें। ये सभी चीजें स्किन को ग्लोइंग बनाने के साथ-साथ हेल्दी रखने का काम करती हैं। 
  • स्किन टाइप के अनुसार हफ्ते में कम से कम 2 बार फेस पैक का उपयोग करें। फेस पैक बाजार से खरीदें या घर पर भी बना सकी हैं। 
  • त्वचा में निखार के लिए गुलाब जल, खीरा और मुल्तानी मिट्टी जैसी चीजों का उपयोग करने से फायदा होगा। 

 

 

त्वचा में निखार लाने के लिए इन चीजों का करें इस्तेमाल।अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी हो, तो इसे फेसबुक पर शेयर और लाइक जरूर करें। इसी तरह के और भी आर्टिकल पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से। अपने विचार हमें आर्टिकल के ऊपर कमेंट बॉक्स में जरूर भेजें।

Image Credit: freepik

Disclaimer

हमारा उद्देश्य अपने आर्टिकल्स और सोशल मीडिया हैंडल्स के माध्यम से सही, सुरक्षित और विशेषज्ञ द्वारा वेरिफाइड जानकारी प्रदान करना है। यहां बताए गए उपाय, सलाह और बातें केवल सामान्य जानकारी के लिए हैं। किसी भी तरह के हेल्थ, ब्यूटी, लाइफ हैक्स या ज्योतिष से जुड़े सुझावों को आजमाने से पहले कृपया अपने विशेषज्ञ से परामर्श लें। किसी प्रतिक्रिया या शिकायत के लिए, compliant_gro@jagrannewmedia.com पर हमसे संपर्क करें।